सपा ने कहा- ब्रजेश पाठक का DNA सोनागाछी-GB रोड का:भड़के डिप्टी CM ने डिंपल से पूछा सवाल; अखिलेश बोले- आप भी नैतिकता मत भूलिए

सपा ने कहा- ब्रजेश पाठक का DNA सोनागाछी-GB रोड का:भड़के डिप्टी CM ने डिंपल से पूछा सवाल; अखिलेश बोले- आप भी नैतिकता मत भूलिए

समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के DNA पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनकी मां पर भी आपत्तिजनक बात कही गई। सपा ने X पर लिखा- ब्रजेश पाठक का DNA सोनागाछी और GB रोड का है। सपा की इस पोस्ट पर ब्रजेश पाठक भड़क उठे। उन्होंने पलटवार करते हुए अखिलेश और डिंपल यादव से सवाल पूछा- क्या वे इस स्त्री विरोधी और पतित मानसिकता को स्वीकार करेंगे। क्या यही उनकी पार्टी की भाषा है। इस विवादित पोस्ट को लेकर लखनऊ पुलिस कमिश्नर से लेकर DGP प्रशांत कुमार तक से शिकायत की गई। लखनऊ के वजीरगंज थाने में केस दर्ज हुआ है। विवाद बढ़ने के बाद पोस्ट को सपा मीडिया सेल ने डिलीट कर दिया। यह पहली बार नहीं है, जब सपा मीडिया सेल ने भाजपा के किसी बड़े नेता को टारगेट किया है। इससे पहले नगर विकास मंत्री एके शर्मा के बारे में भी विवादित पोस्ट की गई थी। बाद में FIR कराई गई थी। तीन महीने पहले सपा सोशल मीडिया के हेड रहे मनीष जगन अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ब्रजेश पाठक को अखिलेश ने जवाब दिया है। उन्होंने X पर लिखा- राजनीति करते-करते न अपनी नैतिकता भूलिए और न ही धर्म जैसी संवेदनशील भावना को जाने-अंजाने में ठेस पहुंचाइए। अब विस्तार से पढ़िए… विवाद की शुरुआत कैसे हुई? सपा मीडिया सेल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल (@mediacellsp) से शुक्रवार की रात 8:44 बजे एक पोस्ट किया। इसमें ब्रजेश पाठक पर निशाना साधते हुए उनके राजनीतिक सफर और ‘DNA’ पर तंज कसा। पोस्ट में लिखा, ‘बात-बात पर सपा के DNA पर बयानबाजी करने वाले ब्रजेश पाठक आप अपना DNA अवश्य चेक करवाएं। उसकी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर जरूर डालें, जिससे उनका असली DNA तो पता चले। पोस्ट में आगे लिखा, दरअसल ब्रजेश पाठक का खुद का डीएनए सोनागाछी और जीबी रोड का है। उन्हें खुद नहीं पता कि उनका असली डीएनए क्या है, कहां का है और किसका है। इसीलिए कुंठा ग्रस्त होकर वे सबके DNA पर सवाल उठाते हैं। दरअसल, पाठक जी इतनी पार्टियां बदल चुके हैं और इतने DNA से युक्त हो चुके हैं कि भ्रमित हैं।’ बता दें कि कोलकाता का सोनागाछी एशिया का सबसे बड़ा और GB रोड दिल्ली का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है। इस पोस्ट पर ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव से सवाल पूछा। उन्होंने X पर लिखा, ‘अखिलेश जी, ये आपकी पार्टी की भाषा है? ये आपकी पार्टी का ऑफिशियल हैंडल है। किसी के दिवंगत माता-पिता के लिए शब्दों का ये चयन है? लोकतंत्र में सहमति-असहमति, आरोप-प्रत्यारोप सब चलते आए हैं और चलते रहेंगे पर आप अपनी पार्टी को इस स्तर पर ले आएंगे? क्या डिंपल जी इस स्त्री विरोधी और पतित मानसिकता को स्वीकार करेंगी? सोचिएगा।’ क्यों बिगड़ी भाषा, यह भी जानिए… ब्रजेश पाठक बीते काफी समय से समाजवादी पार्टी के डीएनए पर सवाल उठाते रहे हैं। इसी पर सपा के मीडिया सेल ने सीधे ब्रजेश पाठक के ही DNA पर सवाल उठाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस पर सपा मीडिया सेल की ओर से लिखा गया- ‘सुनो मिस्टर मिनिस्टर तुम्हारा डीएनए पहले कांग्रेसी था, फिर बसपाई हुआ, फिर तुमने सपा में आने का प्रयास किया। लेकिन लिए नहीं गए, क्योंकि तुम्हारा डीएनए खराब था। इसीलिए तुम फ्रस्टेटेड हो और सबका DNA खराब बता रहे हो।’ इसके जवाब में ब्रजेश पाठक के समर्थकों और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सपा की मीडिया सेल पर पलटवार किया। एक X पोस्ट में भाजपा समर्थक ने लिखा, DNA की बात करने वाले वही सपा वाले हैं, जिनकी पार्टी खुद ‘परिवारवादी जेनेटिक मिक्सचर’ है, जहां टिकट, कुर्सी और सत्ता सब मुलायम टेस्ट से मिलती है। ब्रजेश पाठक का DNA तो जनता के लिए काम करता है, पर सपा का DNA तो दंगे, दरबार और दबंगों का है।’ सपा ने इस हमले का जवाब देते हुए एक और पोस्ट में पाठक को घेरा। जिसमें लिखा, ‘जो रोजाना समाजवादी डीएनए पर प्रवचन देते थे, आज अपना DNA पूछते ही तिलमिला गए। पाठक जी, आप तो रोज समाजवादी पार्टी का चरित्र प्रमाण-पत्र बांटते थे। अब जब जनता ने आपसे पूछ लिया- आपका डीएनए क्या है? तो आपके चमचे और गुर्गे गुर्राने लगे?’ इस बीच, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा की इस टिप्पणी को नीच मानसिकता और अभद्र भाषा का उदाहरण बताते हुए कड़ी निंदा की। हर्ष द्विवेदी ने लिखा, ‘समाजवादी पार्टी के लोग इतनी नीच मानसिकता के हैं कि इस तरह के अभद्र नीचता से भरे पोस्ट भी इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिखता नहीं है। ब्रजेश पाठक जी के बारे में ऐसा अपमानजनक पोस्ट इसलिए लिखा गया, क्योंकि उनकी जाति सपा के PDA वाले एजेंडे में फिट नहीं है।’ थाने पहुंची शिकायत
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर टिप्पणी के मामले मे इंदिरानगर के रहने वाले अच्युत पांडेय ने लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने एफआईआर की मांग की है। वहीं, वकील केडी सिंह, स्वीटी पांडेय समेत कई अधिवक्ताओं ने हजरतगंज थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर को शिकायती पत्र दिया है। वकील चारू मिश्रा ने वजीरगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया है। खबर में भास्कर पोल है, आप हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… ब्रजेश पाठक से अखिलेश बोले- आप भी अपनी बयानबाजी पर लगाम लगाएंगे सपा मीडिया सेल ने डिलीट की पोस्ट, लिखा- बेलो द बेल्ट लैंग्वेज का इस्तेमाल अब मत कीजिएगा… 7 महीने पहले मंत्री एके शर्मा और अखिलेश टीम के बीच हुई थी जुबानी जंग
नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की टीम के बीच 7 महीने जमकर जुबानी जंग हुई थी। मंत्री शर्मा के ऑफिस की तरफ से सपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर भी कराई गई थी। एफआईआर मंत्री के भाई ने दर्ज कराई थी। हुआ यूं कि 4 अक्टूबर को सपा की मीडिया सेल ने एक अखबार की कटिंग शेयर की। इसमें कानपुर की चंद्रयान-3 सड़क की बदहाल स्थिति दिखाई पड़ रही है। कैप्शन में लिखा- कौन सी भ्रष्ट शराब का नशा करके सो रहा मंत्री? उठकर देख अपना निकम्मा और नकारापन। इस पर मंत्री के ऑफिस ने री-ट्वीट करते हुए लिखा- टोटी चोर जहां-जहां जाते हैं। वहां से टोटी निकालने की वजह से जलभराव हो ही जाता है। इस सड़क पर भी हो न हो ऐसा कुछ कारण हो। देख लो उधर की कोई टोटी खुलकर तुम्हारे घर आई है क्या? हम इसकी जांच अवश्य कराएंगे। टोटी चोर की तरफ उनका इशारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर था। जवाब में सपा मीडिया सेल ने लिखा- मंत्री जी डुबकी मारने के लिए कीचड़ काफी होता है। ये यूपी का अवध है। यहां पहले आप होता है, इसके बाद दे दनादन। पढ़ें पूरी खबर…
——————- यह खबर भी पढ़िए:- यूपी में टैंकर से पेट्रोल-डीजल चुरा रहे:एथेनॉल मिलाकर गाड़ी का इंजन कबाड़ कर रहे; रिपोर्टर को कट्‌टा दिखाकर धमकाया हाईवे से अचानक टैंकर कच्ची सड़क पर उतर जाता है। 50 मीटर पर खेतों के बीच पर्दा उठता है और टैंकर अंदर चला जाता है। टैंकर के रुकते ही पर्दा गिर जाता है। 6-7 लोग टैंकर में से पेट्रोल निकालकर 100-100 लीटर के 5 कैन भरने लगते हैं। फिर उतना ही 50 रुपए लीटर वाला एथेनॉल टैंकर में मिला देते हैं। पढ़ें पूरी खबर… समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के DNA पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनकी मां पर भी आपत्तिजनक बात कही गई। सपा ने X पर लिखा- ब्रजेश पाठक का DNA सोनागाछी और GB रोड का है। सपा की इस पोस्ट पर ब्रजेश पाठक भड़क उठे। उन्होंने पलटवार करते हुए अखिलेश और डिंपल यादव से सवाल पूछा- क्या वे इस स्त्री विरोधी और पतित मानसिकता को स्वीकार करेंगे। क्या यही उनकी पार्टी की भाषा है। इस विवादित पोस्ट को लेकर लखनऊ पुलिस कमिश्नर से लेकर DGP प्रशांत कुमार तक से शिकायत की गई। लखनऊ के वजीरगंज थाने में केस दर्ज हुआ है। विवाद बढ़ने के बाद पोस्ट को सपा मीडिया सेल ने डिलीट कर दिया। यह पहली बार नहीं है, जब सपा मीडिया सेल ने भाजपा के किसी बड़े नेता को टारगेट किया है। इससे पहले नगर विकास मंत्री एके शर्मा के बारे में भी विवादित पोस्ट की गई थी। बाद में FIR कराई गई थी। तीन महीने पहले सपा सोशल मीडिया के हेड रहे मनीष जगन अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ब्रजेश पाठक को अखिलेश ने जवाब दिया है। उन्होंने X पर लिखा- राजनीति करते-करते न अपनी नैतिकता भूलिए और न ही धर्म जैसी संवेदनशील भावना को जाने-अंजाने में ठेस पहुंचाइए। अब विस्तार से पढ़िए… विवाद की शुरुआत कैसे हुई? सपा मीडिया सेल ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल (@mediacellsp) से शुक्रवार की रात 8:44 बजे एक पोस्ट किया। इसमें ब्रजेश पाठक पर निशाना साधते हुए उनके राजनीतिक सफर और ‘DNA’ पर तंज कसा। पोस्ट में लिखा, ‘बात-बात पर सपा के DNA पर बयानबाजी करने वाले ब्रजेश पाठक आप अपना DNA अवश्य चेक करवाएं। उसकी रिपोर्ट सोशल मीडिया पर जरूर डालें, जिससे उनका असली DNA तो पता चले। पोस्ट में आगे लिखा, दरअसल ब्रजेश पाठक का खुद का डीएनए सोनागाछी और जीबी रोड का है। उन्हें खुद नहीं पता कि उनका असली डीएनए क्या है, कहां का है और किसका है। इसीलिए कुंठा ग्रस्त होकर वे सबके DNA पर सवाल उठाते हैं। दरअसल, पाठक जी इतनी पार्टियां बदल चुके हैं और इतने DNA से युक्त हो चुके हैं कि भ्रमित हैं।’ बता दें कि कोलकाता का सोनागाछी एशिया का सबसे बड़ा और GB रोड दिल्ली का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है। इस पोस्ट पर ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव से सवाल पूछा। उन्होंने X पर लिखा, ‘अखिलेश जी, ये आपकी पार्टी की भाषा है? ये आपकी पार्टी का ऑफिशियल हैंडल है। किसी के दिवंगत माता-पिता के लिए शब्दों का ये चयन है? लोकतंत्र में सहमति-असहमति, आरोप-प्रत्यारोप सब चलते आए हैं और चलते रहेंगे पर आप अपनी पार्टी को इस स्तर पर ले आएंगे? क्या डिंपल जी इस स्त्री विरोधी और पतित मानसिकता को स्वीकार करेंगी? सोचिएगा।’ क्यों बिगड़ी भाषा, यह भी जानिए… ब्रजेश पाठक बीते काफी समय से समाजवादी पार्टी के डीएनए पर सवाल उठाते रहे हैं। इसी पर सपा के मीडिया सेल ने सीधे ब्रजेश पाठक के ही DNA पर सवाल उठाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस पर सपा मीडिया सेल की ओर से लिखा गया- ‘सुनो मिस्टर मिनिस्टर तुम्हारा डीएनए पहले कांग्रेसी था, फिर बसपाई हुआ, फिर तुमने सपा में आने का प्रयास किया। लेकिन लिए नहीं गए, क्योंकि तुम्हारा डीएनए खराब था। इसीलिए तुम फ्रस्टेटेड हो और सबका DNA खराब बता रहे हो।’ इसके जवाब में ब्रजेश पाठक के समर्थकों और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सपा की मीडिया सेल पर पलटवार किया। एक X पोस्ट में भाजपा समर्थक ने लिखा, DNA की बात करने वाले वही सपा वाले हैं, जिनकी पार्टी खुद ‘परिवारवादी जेनेटिक मिक्सचर’ है, जहां टिकट, कुर्सी और सत्ता सब मुलायम टेस्ट से मिलती है। ब्रजेश पाठक का DNA तो जनता के लिए काम करता है, पर सपा का DNA तो दंगे, दरबार और दबंगों का है।’ सपा ने इस हमले का जवाब देते हुए एक और पोस्ट में पाठक को घेरा। जिसमें लिखा, ‘जो रोजाना समाजवादी डीएनए पर प्रवचन देते थे, आज अपना DNA पूछते ही तिलमिला गए। पाठक जी, आप तो रोज समाजवादी पार्टी का चरित्र प्रमाण-पत्र बांटते थे। अब जब जनता ने आपसे पूछ लिया- आपका डीएनए क्या है? तो आपके चमचे और गुर्गे गुर्राने लगे?’ इस बीच, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा की इस टिप्पणी को नीच मानसिकता और अभद्र भाषा का उदाहरण बताते हुए कड़ी निंदा की। हर्ष द्विवेदी ने लिखा, ‘समाजवादी पार्टी के लोग इतनी नीच मानसिकता के हैं कि इस तरह के अभद्र नीचता से भरे पोस्ट भी इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिखता नहीं है। ब्रजेश पाठक जी के बारे में ऐसा अपमानजनक पोस्ट इसलिए लिखा गया, क्योंकि उनकी जाति सपा के PDA वाले एजेंडे में फिट नहीं है।’ थाने पहुंची शिकायत
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर टिप्पणी के मामले मे इंदिरानगर के रहने वाले अच्युत पांडेय ने लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने एफआईआर की मांग की है। वहीं, वकील केडी सिंह, स्वीटी पांडेय समेत कई अधिवक्ताओं ने हजरतगंज थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर को शिकायती पत्र दिया है। वकील चारू मिश्रा ने वजीरगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया है। खबर में भास्कर पोल है, आप हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं… ब्रजेश पाठक से अखिलेश बोले- आप भी अपनी बयानबाजी पर लगाम लगाएंगे सपा मीडिया सेल ने डिलीट की पोस्ट, लिखा- बेलो द बेल्ट लैंग्वेज का इस्तेमाल अब मत कीजिएगा… 7 महीने पहले मंत्री एके शर्मा और अखिलेश टीम के बीच हुई थी जुबानी जंग
नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की टीम के बीच 7 महीने जमकर जुबानी जंग हुई थी। मंत्री शर्मा के ऑफिस की तरफ से सपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर भी कराई गई थी। एफआईआर मंत्री के भाई ने दर्ज कराई थी। हुआ यूं कि 4 अक्टूबर को सपा की मीडिया सेल ने एक अखबार की कटिंग शेयर की। इसमें कानपुर की चंद्रयान-3 सड़क की बदहाल स्थिति दिखाई पड़ रही है। कैप्शन में लिखा- कौन सी भ्रष्ट शराब का नशा करके सो रहा मंत्री? उठकर देख अपना निकम्मा और नकारापन। इस पर मंत्री के ऑफिस ने री-ट्वीट करते हुए लिखा- टोटी चोर जहां-जहां जाते हैं। वहां से टोटी निकालने की वजह से जलभराव हो ही जाता है। इस सड़क पर भी हो न हो ऐसा कुछ कारण हो। देख लो उधर की कोई टोटी खुलकर तुम्हारे घर आई है क्या? हम इसकी जांच अवश्य कराएंगे। टोटी चोर की तरफ उनका इशारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर था। जवाब में सपा मीडिया सेल ने लिखा- मंत्री जी डुबकी मारने के लिए कीचड़ काफी होता है। ये यूपी का अवध है। यहां पहले आप होता है, इसके बाद दे दनादन। पढ़ें पूरी खबर…
——————- यह खबर भी पढ़िए:- यूपी में टैंकर से पेट्रोल-डीजल चुरा रहे:एथेनॉल मिलाकर गाड़ी का इंजन कबाड़ कर रहे; रिपोर्टर को कट्‌टा दिखाकर धमकाया हाईवे से अचानक टैंकर कच्ची सड़क पर उतर जाता है। 50 मीटर पर खेतों के बीच पर्दा उठता है और टैंकर अंदर चला जाता है। टैंकर के रुकते ही पर्दा गिर जाता है। 6-7 लोग टैंकर में से पेट्रोल निकालकर 100-100 लीटर के 5 कैन भरने लगते हैं। फिर उतना ही 50 रुपए लीटर वाला एथेनॉल टैंकर में मिला देते हैं। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर