अमृतसर/अजनाला| भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने सोमवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। बीओपी वधाई चीमा पोस्ट के पास संदिग्ध गतिविधियां देखने को मिली, जब बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को रूकने के लिए कहा तो वह रूका नहीं, जिसके बाद उस घुसपैठिए को बीएसएफ ने गोली मार दी। जिसके बाद पाकिस्तानी घुसपैठिए की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना रमदास की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अजनाला के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पाकिस्तानी मृतक घुसपैठिए की पहचान नहीं हुई है। इससे पहले भी पाकिस्तानी घुसपैठियों को काबू भी किया है और मारा भी है। अमृतसर/अजनाला| भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने सोमवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। बीओपी वधाई चीमा पोस्ट के पास संदिग्ध गतिविधियां देखने को मिली, जब बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को रूकने के लिए कहा तो वह रूका नहीं, जिसके बाद उस घुसपैठिए को बीएसएफ ने गोली मार दी। जिसके बाद पाकिस्तानी घुसपैठिए की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना रमदास की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अजनाला के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पाकिस्तानी मृतक घुसपैठिए की पहचान नहीं हुई है। इससे पहले भी पाकिस्तानी घुसपैठियों को काबू भी किया है और मारा भी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

मुक्तसर में युवक के साथ अमानवीय व्यवहार:उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिजनों का आरोप- शरीर में सुईं लगाई, कांच पर चलाया
मुक्तसर में युवक के साथ अमानवीय व्यवहार:उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिजनों का आरोप- शरीर में सुईं लगाई, कांच पर चलाया पंजाब के जिला मुक्तसर में एक व्यक्ति साथ अमानवीय व्यवहार करने व उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाना सदर मुक्तसर पुलिस ने पिता-पुत्र सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं है। पुलिस को दी शिकायत में गुरदेव सिंह निवासी थांदेवाला ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग से 2018 में रिटायर हुआ था। उसके भाई भप सिंह का बेटा जगसीर सिंह (28) सीधा व्यक्ति है, जो अपने स्तर पर कोई कार्य नहीं कर सकता और किसी के कहने पर कुछ भी कर सकता है। हमारा पूरा परिवार उसकी देखरेख करता है, ताकि उसके साथ कोई अनहोनी घटना न हो। करीब डेढ़ माह पहले गांव के ही विजय कुमार पुत्र राजू, सोनू पुत्र विजय कुमार (पिता, पुत्र), गुरमीत सिंह पुत्र तेह सिंह निवासी गांव थांदेवाला व इनके साथ बंटी निवासी गांव घडिय़ाना जिला फाजिल्का जोकि अक्सर ही गांव में बाजी लगाते थे। जैसे किसी व्यक्ति को जमीन में खड्डा खोदकर गाढ़ देना। इसके अलावा कांच तोड़कर उस पर नंगे पांव चलना, सुई वगैरह मार देना, सूई जीभ के आरपार कर देना जैसी जानलेवा घटनाएं करते थे। बेहोशी की हालत में घर छोड़कर गए शिकायतकर्ता गुरदेव सिंह ने बताया आरोपियों ने उसके भाई के बेटे जगसीर सिंह के सीधेपन का फायदा उठाकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते थे। 20 जून को विजय कुमार उपरोक्त चारों व्यक्ति उसके भतीजे जगसीर सिंह को मेरे भाई महंगा सिंह के घर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि जगसीर सिंह जख्मी हालत में था उसके पैरों हाथों व मुंह पर सूजन आई हुई थी। शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट लगने के कारण उस पर काला तेल लगाया हुआ था। जगसीर सिंह को बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर द्वारा चेकअप करने पर उसे दाखिल नहीं किया गया और कहा कि हम इसका उपचार नहीं कर सकते।जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में दाखिल करवाया, जहां एक बार जगसीर सिंह को 3 दिन बाद होश गया था। तो जगसीर सिंह ने उन्हें बताया कि मेरे साथ अपने गांव के विजय कुमार पुत्र राजू, सोनू पुत्र विजय (पिता-पुत्र ,) गुरमीत सिंह पुत्र तेज सिंह वासी गांव थांदेवाला व बंटी वासी गांव घड़िअना जिला फाजिल्का ने बाजी खेलते समय शारीरिक तौर पर मुझे जमीन में गाड़ दिया। कांच के ऊपर चलवाया इसके अलावा कांच तोड़कर उसके ऊपर नंगे पाव चलाते थे, मुझे सुईंया वगैरह मारते थे और जीभ के आरपार करते थे और संगल को गर्म करके मेरे हाथों से ठंडा करते थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि 24 जून को जगसीर सिंह की उपचार दौरान मौत हो गई। इस संबंध में शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना सदर मुक्तसर पुलिस ने आरोपी विजय कुमार पुत्र राजू, सोनू पुत्र विजय कुमार (पिता-पुत्र), गुरमीत सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी मुक्तसर, बंटी वासी घडिय़ाना जिला फाजिल्का के विरूद्ध मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पंजाब के बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी की मुश्किलें बढ़ीं:नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया, रिवॉल्वर रिकवरी के लिए रिमांड, एक और अरेस्ट
पंजाब के बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी की मुश्किलें बढ़ीं:नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया, रिवॉल्वर रिकवरी के लिए रिमांड, एक और अरेस्ट फतेहगढ़ साहिब की माता गुजरी कॉलोनी में करीब एक महीने पहले ससुराल परिवार से विवाद के बाद गिरफ्तार हुए बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी जट्टा की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। उसे आज फतेहगढ़ साहिब पुलिस दोबारा नाभा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है। वारदात में प्रयोग रिवॉल्वर की रिकवरी को लेकर रिमांड लिया गया। पुलिस ने बाबा के एक अन्य साथी बिट्टू निवासी शिमलापुरी को भी गिरफ्तार किया। पिस्टल मेरा निकला तो फांसी लगा देना कोर्ट में पेशी के दौरान बाबा गुरविंदर सिंह ने कहा कि उसे फंसाने की साजिश है। उसके पास कोई रिवॉल्वर नहीं था। उसके ससुराल वालों ने गोली चलाई। अगर रिवॉल्वर उसका निकले तो फांसी लगा देना। पुलिस अवैध रिवॉल्वर उससे बरामद दिखा सकती है। बाबा के वकील जीएस घुम्मन ने कहा कि जानबूझकर उनके क्लाइंट को परेशान किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने अब तक बाबा की सास और साले की गिरफ्तारी नहीं की है। बाबा का इलाज भी नहीं कराया जा रहा है। दोनों पक्षों खिलाफ दर्ज है क्रॉस केस फतेहगढ़ साहिब में ससुराल वालों से विवाद के बाद दर्ज क्रॉस केस में पुलिस ने जिला मलेरकोटला के गांव खेड़ी जट्टा के रहने वाले बाबा गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। गुरविंदर को 15 अगस्त की रात को सेक्टर 32 चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल से पकड़ा गया था। इस घटना में गुरविंदर सिंह के दांत टूट गए थे। उसका इलाज चंडीगढ़ में चल रहा था। इलाज बाकी है। इसी बीच पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। गुरविंदर सिंह पर फतेहगढ़ साहिब में गाड़ी चढ़ाने का वीडियो सामने आया था। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि इस घटना में गुरविंदर सिंह कैसे बचा। वीडियो के आधार पर ही फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने गुरविंदर के ससुराल वालों खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया था। मामले में दोनों पक्षों के तीन लोगों को पहले गिरफ्तार कर लिया था। अब तक पांच आरोपी पकड़े फतेहगढ़ साहिब की माता गुजरी कालोनी में बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी जट्टां और ससुराल वालों के बीच हुए विवाद में जहां गुरविंदर सिंह की सास गुरजीत कौर के बयानों पर बाबा गुरविंदर सिंह, उसके रिश्तेदार प्रभदीप सिंह सहित 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, वहीं पुलिस ने घायल बाबा गुरविंदर सिंह के बयानो ंपर कार्रवाई करते हुए क्रास केस दर्ज कर लिया है। जिसमें गुरविंदर सिंह के साले मनजोत सिंह के अलावा उसके दोस्त सतवीर सिंह, जसपाल सिंह और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एसएचओ मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुरविंदर सिंह और उसके रिश्तेदार प्रभदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दूसरे पक्ष के सतवीर सिंह तथा जसपाल सिंह को गिरफ्तार किया था। गुरविंदर सिंह से रिवॉल्वर बरामद करने को लेकर प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। उसके एक अन्य साथी बिट्टू को भी पकड़ लिया गया है।
सीडीएस, एनडीए और एनए के लिए दो सेशन में परीक्षा आज
सीडीएस, एनडीए और एनए के लिए दो सेशन में परीक्षा आज भास्कर न्यूज | जालंधर कंबाइंड डिफेंस सर्विस (सीडीएस), नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) और नेवल एकेडमी (एनए) की परीक्षा आज यानि 1 सितंबर को ली जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहले सेशन में सुबह 10 से दोपहर 12.30 तक और दूसरी पाली दोपहर 2 सो शाम 4.30 तक होगी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से इस परीक्षा के जरिए 863 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा ली जा रही है। इसमें सीडीएस के लिए 459 पद, एनडीए में 370 और एनए के लिए कुल 34 पद शामिल हैं। सीडीएस, एनडीए और एनए की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इसके पहले मार्च में परीक्षा हुई थी। अब दूसरी परीक्षा सितंबर में होगी। सीडीएस के माध्यम से उम्मीदवारों का भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), वायुसेना अकादमी (एएफए), भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) और अधिकारियों के प्रशिक्षण (ओटीए) में प्रवेश होगा। एनडीए और एनए से आर्मी, नेवी और एयरफोर्स विंग्स में प्रवेश होगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। एनडीए, एनए-2 और सीडीएस-2 परीक्षा के तहत आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) की ओर से इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।