सिरसा जिले के गांव रामपुरा ढिल्लो में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि उसने रात के समय सोते हुए तेजधार हथियार के वार से अपनी पत्नी की गर्दन काट दी। सूचन के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। साथ ही महिला के मायके में इसकी सूचना देकर परिजनों को बुलाया है। पुलिस बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराएगी। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 35 वर्षीय माया देवी के तौर पर हुई है। आरोपी पति रोहताश मजदूरी का काम करता है। उसकी शादी को करीब 20 साल हो चुके हैं। उसके दो बेटे हैं, जिनमें से एक की उम्र 19 साल है। फिलहाल दंपती के बीच पहले किसी विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही नाथुसरी चौपटा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर बुला लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की बारीक जानकारी जुटाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। सिरसा जिले के गांव रामपुरा ढिल्लो में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि उसने रात के समय सोते हुए तेजधार हथियार के वार से अपनी पत्नी की गर्दन काट दी। सूचन के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। साथ ही महिला के मायके में इसकी सूचना देकर परिजनों को बुलाया है। पुलिस बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराएगी। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 35 वर्षीय माया देवी के तौर पर हुई है। आरोपी पति रोहताश मजदूरी का काम करता है। उसकी शादी को करीब 20 साल हो चुके हैं। उसके दो बेटे हैं, जिनमें से एक की उम्र 19 साल है। फिलहाल दंपती के बीच पहले किसी विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही नाथुसरी चौपटा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर बुला लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की बारीक जानकारी जुटाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
