सोनीपत में थार से चुराए 10 लाख रुपए कैश:दो महिलाओं ने मांगी थी लिफ्ट; बाद में फ्लैट में बंद कर हुई फरार

सोनीपत में थार से चुराए 10 लाख रुपए कैश:दो महिलाओं ने मांगी थी लिफ्ट; बाद में फ्लैट में बंद कर हुई फरार

सोनीपत में दो महिला ठगों ने युवक को फ्लैट में बंद करके गाड़ी में रखे 10 लाख रुपए चुरा लिए। महिलाओं ने पहले लिफ्ट मांगी थी ओर बाद में किराए पर फ्लैट लेने की बात कही। कार सवार युवक उनको दोस्त का फ्लैट दिखाने गया था और उनके जाल में फंस गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दो दिन पहले भी महिलाओं ने कार सवार पर नशीला स्प्रे कर उसके हाथ से साढ़े पांच तोले सोने का कड़ा निकाल लिया था। जानकारी अनुसार, नांगल खुर्द निवासी आशीष ने थाना मुरथल में दी शिकायत में बताया कि 10 जून को वह अपनी थार गाड़ी सोनीपत से गढ़-शाहपुर रोड होते हुए GT रोड मुरथल की ओर जा रहा था। अर्द्ध नारीश्वर मंदिर मोड़ पर दो महिलाओं ने उसकी थार गाड़ी को रोका और लिफ्ट मांगी। दो महिलाओं ने मांगी थी लिफ्ट आशीष के अनुसार, दोनों महिलाएं 40-42 वर्ष की थीं, जिनमें एक पीले और दूसरी लाल रंग का सूट पहने हुई थी। उन्होंने रॉयल एस्पेनिया तक जाने की बात कही और खुद को इसी क्षेत्र का होने का दावा किया। गाड़ी में पीछे की खिड़की न होने के कारण दोनों महिलाएं उसके पास आगे बैठी। वहीं पर उसका पहले से लैपटॉप, कपड़ों और पैसों का बैग रखा था। उसके बैग में 10 लाख रुपए थे। दोस्त के फ्लैट में लग गया था उसने बताया कि रास्ते में महिलाओं ने फ्लैट किराए पर लेने की बात कही। इस पर आशीष ने अपने दोस्त का फ्लैट होने की बात कही दोनों ने उससे कहा कि वह दोस्त का फ्लैट दिखा दे। इसके बाद वह B2 टॉवर के फ्लैट नंबर 804 में उनको लग गया। वहां पहुंचने पर एक महिला बाहर खड़ी रही, जबकि दूसरी अंदर गई। कुछ देर बाद मोबाइल लेने के बहाने दूसरी महिला ने गाड़ी की चाबी मांगी। फिर दोनों महिलाएं आशीष को फ्लैट में बंद कर फरार हो गईं। थार में रखा 10 लाख रुपए से भरा बैग गायब मिला कुछ देर बाद पड़ोसी की मदद से आशीष फ्लैट से निकला और नीचे पहुंचा तो थार गाड़ी खुली मिली। उसमें रखा 10 लाख रुपए का बैग गायब था। मौके पर मौजूद एक महिला ने बताया कि दोनों महिलाएं तेजी से एग्जिट गेट की तरफ भागी थीं। आशीष ने घटना के बाद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को वारदात की सूचना दी। एक दिन स्वयं ही महिलाओं की तलाश में लगा रहा। इसके बाद 11 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने थाना मुरथल में धारा 305 BNS के तहत दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन में लगी है। दो दिन पहले निकाला था सोने का कड़ा सोनीपत में महिला चोर गैंग सक्रिय है। दो दिन पहले खरखौदा के पास टोल के पास कार सवार का साढ़े 5 तोले का सोने का कड़ा चोरी किया था। महिलाओं ने उसे भी लिफ्ट के बहाने रोका था। झज्जर के गांव बादली निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में जमींदारी का काम करता है। 9 जून को वह अपनी कार से सोनीपत में निजी काम से गया था। वापसी में शाम करीब 7:30 बजे खरखौदा टोल टैक्स से पहले कुछ महिलाओं ने उसे मेन रोड पर रुकने का इशारा किया। अमित ने बताया कि महिलाओं ने उससे कार में लिफ्ट मांगी। एक महिला ने पानी की मांग की। इसी दौरान एक महिला ने उसके मुंह पर कोई नशीला स्प्रे कर दिया, इससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में महिलाओं ने उसके हाथ से करीब 5.5 तोले का सोने का कड़ा निकाल लिया। इसके बाद किसी दूसरी गाड़ी में बैठकर फरार हो गईं। सोनीपत में दो महिला ठगों ने युवक को फ्लैट में बंद करके गाड़ी में रखे 10 लाख रुपए चुरा लिए। महिलाओं ने पहले लिफ्ट मांगी थी ओर बाद में किराए पर फ्लैट लेने की बात कही। कार सवार युवक उनको दोस्त का फ्लैट दिखाने गया था और उनके जाल में फंस गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दो दिन पहले भी महिलाओं ने कार सवार पर नशीला स्प्रे कर उसके हाथ से साढ़े पांच तोले सोने का कड़ा निकाल लिया था। जानकारी अनुसार, नांगल खुर्द निवासी आशीष ने थाना मुरथल में दी शिकायत में बताया कि 10 जून को वह अपनी थार गाड़ी सोनीपत से गढ़-शाहपुर रोड होते हुए GT रोड मुरथल की ओर जा रहा था। अर्द्ध नारीश्वर मंदिर मोड़ पर दो महिलाओं ने उसकी थार गाड़ी को रोका और लिफ्ट मांगी। दो महिलाओं ने मांगी थी लिफ्ट आशीष के अनुसार, दोनों महिलाएं 40-42 वर्ष की थीं, जिनमें एक पीले और दूसरी लाल रंग का सूट पहने हुई थी। उन्होंने रॉयल एस्पेनिया तक जाने की बात कही और खुद को इसी क्षेत्र का होने का दावा किया। गाड़ी में पीछे की खिड़की न होने के कारण दोनों महिलाएं उसके पास आगे बैठी। वहीं पर उसका पहले से लैपटॉप, कपड़ों और पैसों का बैग रखा था। उसके बैग में 10 लाख रुपए थे। दोस्त के फ्लैट में लग गया था उसने बताया कि रास्ते में महिलाओं ने फ्लैट किराए पर लेने की बात कही। इस पर आशीष ने अपने दोस्त का फ्लैट होने की बात कही दोनों ने उससे कहा कि वह दोस्त का फ्लैट दिखा दे। इसके बाद वह B2 टॉवर के फ्लैट नंबर 804 में उनको लग गया। वहां पहुंचने पर एक महिला बाहर खड़ी रही, जबकि दूसरी अंदर गई। कुछ देर बाद मोबाइल लेने के बहाने दूसरी महिला ने गाड़ी की चाबी मांगी। फिर दोनों महिलाएं आशीष को फ्लैट में बंद कर फरार हो गईं। थार में रखा 10 लाख रुपए से भरा बैग गायब मिला कुछ देर बाद पड़ोसी की मदद से आशीष फ्लैट से निकला और नीचे पहुंचा तो थार गाड़ी खुली मिली। उसमें रखा 10 लाख रुपए का बैग गायब था। मौके पर मौजूद एक महिला ने बताया कि दोनों महिलाएं तेजी से एग्जिट गेट की तरफ भागी थीं। आशीष ने घटना के बाद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को वारदात की सूचना दी। एक दिन स्वयं ही महिलाओं की तलाश में लगा रहा। इसके बाद 11 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने थाना मुरथल में धारा 305 BNS के तहत दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन में लगी है। दो दिन पहले निकाला था सोने का कड़ा सोनीपत में महिला चोर गैंग सक्रिय है। दो दिन पहले खरखौदा के पास टोल के पास कार सवार का साढ़े 5 तोले का सोने का कड़ा चोरी किया था। महिलाओं ने उसे भी लिफ्ट के बहाने रोका था। झज्जर के गांव बादली निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में जमींदारी का काम करता है। 9 जून को वह अपनी कार से सोनीपत में निजी काम से गया था। वापसी में शाम करीब 7:30 बजे खरखौदा टोल टैक्स से पहले कुछ महिलाओं ने उसे मेन रोड पर रुकने का इशारा किया। अमित ने बताया कि महिलाओं ने उससे कार में लिफ्ट मांगी। एक महिला ने पानी की मांग की। इसी दौरान एक महिला ने उसके मुंह पर कोई नशीला स्प्रे कर दिया, इससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में महिलाओं ने उसके हाथ से करीब 5.5 तोले का सोने का कड़ा निकाल लिया। इसके बाद किसी दूसरी गाड़ी में बैठकर फरार हो गईं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर