सोनीपत में बृजेश हत्याकांड में 2 और गिरफ्तार:15 राउंड फायरिंग, 2 शूटर यूपी से आए; गैंगस्टर नीरज बवाना के शूटर का भाई था बृजेश

सोनीपत में बृजेश हत्याकांड में 2 और गिरफ्तार:15 राउंड फायरिंग, 2 शूटर यूपी से आए; गैंगस्टर नीरज बवाना के शूटर का भाई था बृजेश

सोनीपत के खरखौदा इलाके में कुख्यात बदमाश रवि उर्फ ​​मुनिया के भाई बृजेश की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक मुख्य शूटर था और दूसरे आरोपी ने हथियार मुहैया कराए थे। उस दौरान करीब 15 राउंड फायरिंग कर बृजेश की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दोनों को यूपी से गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य सबूत जुटाएगी। मामले में पुलिस पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद है। मृतक बृजेश कुमार का भाई रवि उर्फ ​​मुनिया कुख्यात नीरज बवाना गैंग का शार्प शूटर है। ब्रजेश को घेरकर गोलियों से भून दिया बरोणा गांव की रहने वाली महिला कमला ने उस दौरान शिकायत में बताया था कि उनका बेटा बृजेश (40) रात को टहलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेरकर अंधाधुंध गोलियां चलाकर हत्या की गई थी। गोलियों की आवाज सुनकर जब लोग निकले तो बाइक सवार दोनों बदमाश फरार हो गए। महिला की शिकायत पर 16 सितंबर 2024 को थाना खरखौदा में मामला दर्ज किया गया था। महिला के अनुसार, रवि उर्फ लम्बा, संदीप, सोनू, मामन व अन्य आरोपियों ने ब्रजेश को घेरकर गोलियों से भून दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले में अब 2 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में अब दो आरोपी अकील उर्फ फौजी और शान मोहम्मद उर्फ अमन को गिरफ्तार किया है और दोनों को 7 दिन के रिमांड पर रखा गया है। वहीं मुख्य शूटर शान मोहम्मद उर्फ अमन को अकील ने हथियार उपलब्ध करवाएं थे। जानकारी के मुताबिक रवि उर्फ लांबा राजेश बवाना गैंग से जुड़ा है और रवि उर्फ मुनिया नीरज बवाना गैंग का आदमी है। ये दोनों ही गैंग गांव में अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। गांव बरोणा में गैंगवारी में अब तक 4 लोगों की हत्या हो चुकी है। दोनों के परिवार के लोगों की गैंगवारी में हत्या हुई हैं। 2017 से हो रहे मर्डर DTC कर्मी की भी हो चुकी हत्या बरोणा गांव के रवि उर्फ मुनिया पर गांव के ही दिल्ली ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (DTC) के पूर्व इंस्पेक्टर कृष्ण की हत्या का भी आरोप है। इसमें सोनीपत का रामकरण गैंग भी नामजद हुआ था। तब कृष्ण के बेटे कुख्यात बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा को सोनीपत कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मी महेश ने गोली मार दी थी। हालांकि, अजय की जान बच गई थी। उसके कुछ देर बाद कृष्ण की हत्या की गई थी। दोनों शूटर उत्तर प्रदेश के रहने वाले एसीपी राजपाल सिंह ने बताया कि सितंबर 2024 में गांव बरोणा के रहने वाले बृजेश की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था। जिसकी जांच से सी आई ए -1 कर रही थी। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मुख्य शूटर मोहम्मद उर्फ अमन और उसका साथी शूटर अखिल उर्फ़ फौजी दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है और मुख्य शूटर मोहम्मद उर्फ अमन पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। सोनीपत के खरखौदा इलाके में कुख्यात बदमाश रवि उर्फ ​​मुनिया के भाई बृजेश की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक मुख्य शूटर था और दूसरे आरोपी ने हथियार मुहैया कराए थे। उस दौरान करीब 15 राउंड फायरिंग कर बृजेश की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दोनों को यूपी से गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य सबूत जुटाएगी। मामले में पुलिस पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद है। मृतक बृजेश कुमार का भाई रवि उर्फ ​​मुनिया कुख्यात नीरज बवाना गैंग का शार्प शूटर है। ब्रजेश को घेरकर गोलियों से भून दिया बरोणा गांव की रहने वाली महिला कमला ने उस दौरान शिकायत में बताया था कि उनका बेटा बृजेश (40) रात को टहलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेरकर अंधाधुंध गोलियां चलाकर हत्या की गई थी। गोलियों की आवाज सुनकर जब लोग निकले तो बाइक सवार दोनों बदमाश फरार हो गए। महिला की शिकायत पर 16 सितंबर 2024 को थाना खरखौदा में मामला दर्ज किया गया था। महिला के अनुसार, रवि उर्फ लम्बा, संदीप, सोनू, मामन व अन्य आरोपियों ने ब्रजेश को घेरकर गोलियों से भून दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले में अब 2 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में अब दो आरोपी अकील उर्फ फौजी और शान मोहम्मद उर्फ अमन को गिरफ्तार किया है और दोनों को 7 दिन के रिमांड पर रखा गया है। वहीं मुख्य शूटर शान मोहम्मद उर्फ अमन को अकील ने हथियार उपलब्ध करवाएं थे। जानकारी के मुताबिक रवि उर्फ लांबा राजेश बवाना गैंग से जुड़ा है और रवि उर्फ मुनिया नीरज बवाना गैंग का आदमी है। ये दोनों ही गैंग गांव में अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। गांव बरोणा में गैंगवारी में अब तक 4 लोगों की हत्या हो चुकी है। दोनों के परिवार के लोगों की गैंगवारी में हत्या हुई हैं। 2017 से हो रहे मर्डर DTC कर्मी की भी हो चुकी हत्या बरोणा गांव के रवि उर्फ मुनिया पर गांव के ही दिल्ली ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (DTC) के पूर्व इंस्पेक्टर कृष्ण की हत्या का भी आरोप है। इसमें सोनीपत का रामकरण गैंग भी नामजद हुआ था। तब कृष्ण के बेटे कुख्यात बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा को सोनीपत कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मी महेश ने गोली मार दी थी। हालांकि, अजय की जान बच गई थी। उसके कुछ देर बाद कृष्ण की हत्या की गई थी। दोनों शूटर उत्तर प्रदेश के रहने वाले एसीपी राजपाल सिंह ने बताया कि सितंबर 2024 में गांव बरोणा के रहने वाले बृजेश की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था। जिसकी जांच से सी आई ए -1 कर रही थी। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मुख्य शूटर मोहम्मद उर्फ अमन और उसका साथी शूटर अखिल उर्फ़ फौजी दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है और मुख्य शूटर मोहम्मद उर्फ अमन पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर