सोनीपत के बड़ौली गांव में खेत से लौट रहे एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया गया। हमलावरों ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रजनीकांत उर्फ पम्मी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 फरवरी की रात करीब 11 बजे जब वह अपने खेत से लौट रहा था तो रास्ते में संदीप उर्फ सांडा, संदीप उर्फ गुगर व उनके तीन साथियों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला करते हुए कहा कि अगर उसके पिता ने कोर्ट में उनके खिलाफ गवाही दी तो उसे व उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। रजनीकांत के पिता सहदेव गवाह हैं दरअसल, संदीप उर्फ सांडा ने वर्ष 2018 में रजनीकांत के चाचा विक्रम उर्फ बिट्टू को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया था। इस मामले में रजनीकांत के पिता सहदेव गवाह हैं और 17 फरवरी को कोर्ट में सुनवाई होनी है। हमलावरों ने रजनीकांत को गवाही देने से रोकने के लिए हमला किया। रजनीकांत ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और सरकारी अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हमले में रजनीकांत को काफी चोटें आई हैं। उसके बाएं हाथ, बाएं घुटने, दाहिनी जांघ और दाहिने घुटने पर चोट के निशान हैं। डॉक्टरों ने उसे एक्स-रे और अन्य जांच कराने को कहा है। रजनीकांत ने बताया कि संदीप उर्फ सांडा और संदीप उर्फ गुगड़ के खिलाफ पहले भी जानलेवा हमले के मामले दर्ज हैं। परिवार में दहशत का माहौल इस घटना के बाद रजनीकांत और उनके परिवार में दहशत का माहौल है। उन्हें लगता है कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सोनीपत के बड़ौली गांव में खेत से लौट रहे एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया गया। हमलावरों ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रजनीकांत उर्फ पम्मी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 फरवरी की रात करीब 11 बजे जब वह अपने खेत से लौट रहा था तो रास्ते में संदीप उर्फ सांडा, संदीप उर्फ गुगर व उनके तीन साथियों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला करते हुए कहा कि अगर उसके पिता ने कोर्ट में उनके खिलाफ गवाही दी तो उसे व उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। रजनीकांत के पिता सहदेव गवाह हैं दरअसल, संदीप उर्फ सांडा ने वर्ष 2018 में रजनीकांत के चाचा विक्रम उर्फ बिट्टू को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया था। इस मामले में रजनीकांत के पिता सहदेव गवाह हैं और 17 फरवरी को कोर्ट में सुनवाई होनी है। हमलावरों ने रजनीकांत को गवाही देने से रोकने के लिए हमला किया। रजनीकांत ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और सरकारी अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हमले में रजनीकांत को काफी चोटें आई हैं। उसके बाएं हाथ, बाएं घुटने, दाहिनी जांघ और दाहिने घुटने पर चोट के निशान हैं। डॉक्टरों ने उसे एक्स-रे और अन्य जांच कराने को कहा है। रजनीकांत ने बताया कि संदीप उर्फ सांडा और संदीप उर्फ गुगड़ के खिलाफ पहले भी जानलेवा हमले के मामले दर्ज हैं। परिवार में दहशत का माहौल इस घटना के बाद रजनीकांत और उनके परिवार में दहशत का माहौल है। उन्हें लगता है कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
