पलवल में सदर थाना पुलिस ने हनीट्रैप मामले में एक महिला वकील और एएसआई सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक डॉक्टर से छेड़छाड़ का झूठा केस दर्ज करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार मामला बामनीखेड़ा-दीघोट मार्ग स्थित एक नर्सिंग होम के डॉ. बिजेंद्र सिंह की शिकायत पर सामने आया। एएसपी आयुष यादव ने बताया कि डॉक्टर को एक महिला का फोन आया। महिला ने खुद को एडवोकेट पूनम राव बताया। उसने डॉक्टर पर नर्सिंग होम में काम करने वाली लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। छेड़छाड़ का केस दर्ज और बदनाम करने की धमकी महिला वकील ने डॉक्टर को ओमैक्स सिटी बुलाया। वहां उसने डॉक्टर को अपनी गाड़ी में बिठाकर 10 लाख रुपए की मांग की। धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर छेड़छाड़ का केस दर्ज करवा देंगे और सोशल मीडिया पर बदनाम कर देंगे। बातचीत में रकम 7 लाख रुपए तय हुई। डॉक्टर ने इस मामले की शिकायत सदर थाना प्रभारी एएसपी आयुष यादव से की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को 6.5 लाख रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मौके से हस्ताक्षर किए गए नोट भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। डॉक्टर को भेजा एडवोकेट के घर
डॉक्टर ने सदर थाना पुलिस इंचार्ज आईपीएस आयुष यादव को इस बारे में पूरी जानकारी दी। जिसके बाद इस बात को एसपी चंद्र मोहन के संज्ञान में लाया गया तो एसपी ने गठित की। टीम ने छह लाख रुपए के नोट हस्ताक्षर करने के बाद नंबर नोट कर लिए। उसके बाद पुलिस ने डॉक्टर और उनकी पत्नी को रुपए देने के लिए एडवोकेट पूनम के घर भेज दिया। डॉक्टर ने छह लाख रुपए दिए तो एक लाख रुपए की और मांग की गई। डॉक्टर ने 60 हजार रुपए फोन-पे से दे दिए और 40 हजार रुपए बाद में देने की बात कही। एडवोकेट पूनम राव को पकड़ लिया
डॉक्टर ने रुपए देकर बाहर निकलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी एडवोकेट पूनम राव को पकड़ लिया। एडवोकेट के कमरे में नोट गिन रहे एएसआई नेतराम को भी गिरफ्तार किया गया। बाद में पुलिस ने अस्पताल में काम करने वाली लड़की व उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए एएसआई नेतराम की ड्यूटी 112 नंबर ईआरवी पर केएमपी एक्सप्रेस-वे पर चल रही थी। महिला वकील पहले भी हो चुकी है गिरफ्तार
हनीट्रैप की आरोपी महिला वकील वर्ष-2022 सितंबर माह में इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ फायर कर विडियो अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार चुकी है। सोशल मीडिया प्लैटफार्म की एक्टिविटी को मॉनिटर करते समय इंस्टाग्राम की आईडी पर दो युवतियां अवैध हथियार को एक्सपोज करते हुए फायर करती हुई दिखाई दीं। पूनम राव ने जन्मदिन पार्टी को लेकर हर्ष फायरिंग की थी। पलवल में सदर थाना पुलिस ने हनीट्रैप मामले में एक महिला वकील और एएसआई सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक डॉक्टर से छेड़छाड़ का झूठा केस दर्ज करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार मामला बामनीखेड़ा-दीघोट मार्ग स्थित एक नर्सिंग होम के डॉ. बिजेंद्र सिंह की शिकायत पर सामने आया। एएसपी आयुष यादव ने बताया कि डॉक्टर को एक महिला का फोन आया। महिला ने खुद को एडवोकेट पूनम राव बताया। उसने डॉक्टर पर नर्सिंग होम में काम करने वाली लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। छेड़छाड़ का केस दर्ज और बदनाम करने की धमकी महिला वकील ने डॉक्टर को ओमैक्स सिटी बुलाया। वहां उसने डॉक्टर को अपनी गाड़ी में बिठाकर 10 लाख रुपए की मांग की। धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर छेड़छाड़ का केस दर्ज करवा देंगे और सोशल मीडिया पर बदनाम कर देंगे। बातचीत में रकम 7 लाख रुपए तय हुई। डॉक्टर ने इस मामले की शिकायत सदर थाना प्रभारी एएसपी आयुष यादव से की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को 6.5 लाख रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मौके से हस्ताक्षर किए गए नोट भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। डॉक्टर को भेजा एडवोकेट के घर
डॉक्टर ने सदर थाना पुलिस इंचार्ज आईपीएस आयुष यादव को इस बारे में पूरी जानकारी दी। जिसके बाद इस बात को एसपी चंद्र मोहन के संज्ञान में लाया गया तो एसपी ने गठित की। टीम ने छह लाख रुपए के नोट हस्ताक्षर करने के बाद नंबर नोट कर लिए। उसके बाद पुलिस ने डॉक्टर और उनकी पत्नी को रुपए देने के लिए एडवोकेट पूनम के घर भेज दिया। डॉक्टर ने छह लाख रुपए दिए तो एक लाख रुपए की और मांग की गई। डॉक्टर ने 60 हजार रुपए फोन-पे से दे दिए और 40 हजार रुपए बाद में देने की बात कही। एडवोकेट पूनम राव को पकड़ लिया
डॉक्टर ने रुपए देकर बाहर निकलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी एडवोकेट पूनम राव को पकड़ लिया। एडवोकेट के कमरे में नोट गिन रहे एएसआई नेतराम को भी गिरफ्तार किया गया। बाद में पुलिस ने अस्पताल में काम करने वाली लड़की व उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए एएसआई नेतराम की ड्यूटी 112 नंबर ईआरवी पर केएमपी एक्सप्रेस-वे पर चल रही थी। महिला वकील पहले भी हो चुकी है गिरफ्तार
हनीट्रैप की आरोपी महिला वकील वर्ष-2022 सितंबर माह में इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ फायर कर विडियो अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार चुकी है। सोशल मीडिया प्लैटफार्म की एक्टिविटी को मॉनिटर करते समय इंस्टाग्राम की आईडी पर दो युवतियां अवैध हथियार को एक्सपोज करते हुए फायर करती हुई दिखाई दीं। पूनम राव ने जन्मदिन पार्टी को लेकर हर्ष फायरिंग की थी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
