हमीरपुर के धोलासिद्ध पावर प्रोजेक्ट में तेंदुआ:दहशत में कर्मचारी-मजदूर; दिन दहाड़े दिखा, पिंजरा लगाया, पर पकड़ में नहीं आ रहा

हमीरपुर के धोलासिद्ध पावर प्रोजेक्ट में तेंदुआ:दहशत में कर्मचारी-मजदूर; दिन दहाड़े दिखा, पिंजरा लगाया, पर पकड़ में नहीं आ रहा

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में धोला सिद्ध पावर प्रोजेक्ट में एक बार फिर से तेंदुआ देखा गया। निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में हड़कंप मच गया, क्योंकि यहां पर बड़ी संख्या में कर्मचारी और मजदूर प्रोजेक्ट बनाने में लगे है। बताया जा रहा है गुरुवार सुबह के वक्त तेंदुआ प्रोजेक्ट साइट पर घात लगाकर बैठा था। सामने से ट्रक आते देख वह जंगल की तरफ जाने लगा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने जब शोर मचाया तो वह जंगल की ओर भाग निकला। वहां मौजूद मजदूरों ने इसका वीडियो बना दिया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दिनदहाड़े तेंदुआ देखे जाने से प्रोजेक्ट में काम करने वाले मजदूर और कर्मचारी डरे हुए है। बीते 28 जनवरी को भी यहां तेंदुआ देखा गया था। पिंजरा भी लगाया, मगर पकड़ में नहीं आ रहा तेंदुआ प्रोजेक्ट प्रबंधन की मांग पर यहां तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया। मगर तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा। 70 मैगावाट बिजली प्रोजेक्ट निर्माणाधीन बता दें कि सुजानपुर-नादौन सड़क पर धोला सिद्ध में 70 मेगावाट का बिजली प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी-मजदूर दिन रात काम में लगे हैं। अक्सर देखा जाता है तेंदुआ: विनोद प्रोजेक्ट निर्माण में लगी रित्विक कंपनी के डीएम विनोद कुमार ने बताया कि तेंदुआ यहां पर अक्सर देखा जाता है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है, लेकिन अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। भोटा अस्पताल के बाहर भी देखा गया था हमीरपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पहले भी तेंदुआ देखा जाता रहा है। कुछ समय पहले बड़सर उप मंडल की नगर पंचायत भोटा के अस्पताल परिसर में भी एक तेंदुआ घूमता देखा गया था। यह घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई थी। बड़सर के सलेही गांव में भी देखा जा चुका तेंदुआ इससे पहले भी बड़सर उपमंडल के सहेली गांव में तेंदुआ एक घर के आंगन में घुस गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक से लोग खौफ में है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में धोला सिद्ध पावर प्रोजेक्ट में एक बार फिर से तेंदुआ देखा गया। निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में हड़कंप मच गया, क्योंकि यहां पर बड़ी संख्या में कर्मचारी और मजदूर प्रोजेक्ट बनाने में लगे है। बताया जा रहा है गुरुवार सुबह के वक्त तेंदुआ प्रोजेक्ट साइट पर घात लगाकर बैठा था। सामने से ट्रक आते देख वह जंगल की तरफ जाने लगा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने जब शोर मचाया तो वह जंगल की ओर भाग निकला। वहां मौजूद मजदूरों ने इसका वीडियो बना दिया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दिनदहाड़े तेंदुआ देखे जाने से प्रोजेक्ट में काम करने वाले मजदूर और कर्मचारी डरे हुए है। बीते 28 जनवरी को भी यहां तेंदुआ देखा गया था। पिंजरा भी लगाया, मगर पकड़ में नहीं आ रहा तेंदुआ प्रोजेक्ट प्रबंधन की मांग पर यहां तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया। मगर तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा। 70 मैगावाट बिजली प्रोजेक्ट निर्माणाधीन बता दें कि सुजानपुर-नादौन सड़क पर धोला सिद्ध में 70 मेगावाट का बिजली प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी-मजदूर दिन रात काम में लगे हैं। अक्सर देखा जाता है तेंदुआ: विनोद प्रोजेक्ट निर्माण में लगी रित्विक कंपनी के डीएम विनोद कुमार ने बताया कि तेंदुआ यहां पर अक्सर देखा जाता है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है, लेकिन अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। भोटा अस्पताल के बाहर भी देखा गया था हमीरपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पहले भी तेंदुआ देखा जाता रहा है। कुछ समय पहले बड़सर उप मंडल की नगर पंचायत भोटा के अस्पताल परिसर में भी एक तेंदुआ घूमता देखा गया था। यह घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई थी। बड़सर के सलेही गांव में भी देखा जा चुका तेंदुआ इससे पहले भी बड़सर उपमंडल के सहेली गांव में तेंदुआ एक घर के आंगन में घुस गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। रिहायशी इलाके में तेंदुए की दस्तक से लोग खौफ में है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर