हरियाणवी डांसर सपना शर्मा ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। डांसर ने इसको लेकर नारनौल में महिला पुलिस थाने में शिकायत दी है। आरोप है कि उसे पति शराब पीकर पीटता है। 10 लाख रुपए मांगता है। डांसर के मुताबिक सास और जेठ-जेठानी भी परेशान करते हैं। सास ने भी उससे मारपीट की। जेठ के पेट में लात मारने से उसका मिसकैरेज हो गया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। डांसर सपना शर्मा नारनौल के मोहल्ला चांदूवाड़ा की रहने वाली हैं। एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। सपना को 4 साल पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। इसका आरोप उन्होंने अपने जीजा पर ही लगाया था। अब पढ़िए डांसर की शिकायत में 4 अहम बातें… 1. साल पहले हुई शादी, 25 लाख खर्च किए
पुलिस को दी शिकायत में सपना शर्मा ने बताया कि उसकी शादी 2 मार्च 2024 को अटेली में कमल के साथ हुई थी। शादी के दौरान उसके परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार खर्चा किया था। उसके परिजनों ने करीब 25 लाख रुपए खर्च किए, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति कमल उसको दहेज के लिए परेशान करने लगा। बार-बार उसके साथ मारपीट की। उसका जेठ नीरज व जेठानी मधुबाला भी उसको परेशान करने लगे। 2. शराब पीकर करता है मारपीट
सपना शर्मा ने आरोप लगाया कि पति कमल उसके साथ शराब पीकर भी मारपीट करता है। दूसरी औरतों की तस्वीरें दिखाकर कहता कि ये उसकी दोस्त हैं। वह उसे दहेज लाने के लिए कहता है। 3. सास ने भी की मारपीट
शिकायत में डांसर ने बताया कि उसकी सास ने 28 मई 2024 को उसके साथ मारपीट की। यहां तक कि उसके जेठ नीरज ने उसके पेट में लात मारी। जब इस बारे में पति को बताया तो उसने कहा कि यहां तो ऐसा ही होगा। वे 10 लाख रुपए लेकर आए। इस पर उसने अपने परिजनों को सूचना दी। 4. बच्चा भी हो गया मिसकैरेज
सपना शर्मा ने बताया कि इसके बाद उसके परिजन उसे अटेली अस्पताल में लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि उसके पेट में लगी चोट के कारण पल रहा बच्चा भी मिसकैरेज हो गया। जान से मारने की धमकी मिल चुकी
2021 में सपना शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली थी। डांसर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। सपना ने जीजा विपिन जोशी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि वह हरियाणवी संस्कृति को प्रमोट कर रही है। उसने सैकड़ों गानों और फिल्मों में काम किया है। सदा अपनी संस्कृति से जुड़े कार्य करती है। उसे प्रदेश सरकार द्वारा कई अवॉर्ड भी हैं। निजी संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया गया है। उनकी मां प्रवीण शर्मा भी कलाकार है। नशे के लिए पैसे देने के लिए दबाव बनाया
सपना ने बताया कि उसका बहनोई पिछले तीन-चार साल से नशे के लिए पैसे देने के लिए दबाव बना रहा है। काफी पैसा दे दिया है। मगर फिर भी दबाव बनाया जा रहा है। पैसे न देने पर वह सोशल मीडिया पर उसे बदनाम करने की धमकी देता है। सपना ने आरोप लगाया था कि वह उसकी बहन पूजा को भी दहेज के लिए तंग करता है और उसे घर से निकाल दिया है। पूजा ने भी उसके खिलाफ घरेलू हिंसा व दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया हुआ है। डांसर ने आरोप लगाया कि 4 अक्टूबर 2021 को उसके बहनोई ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसकी ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा भी सपना ने किया था। हरियाणवी डांसर सपना शर्मा ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। डांसर ने इसको लेकर नारनौल में महिला पुलिस थाने में शिकायत दी है। आरोप है कि उसे पति शराब पीकर पीटता है। 10 लाख रुपए मांगता है। डांसर के मुताबिक सास और जेठ-जेठानी भी परेशान करते हैं। सास ने भी उससे मारपीट की। जेठ के पेट में लात मारने से उसका मिसकैरेज हो गया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। डांसर सपना शर्मा नारनौल के मोहल्ला चांदूवाड़ा की रहने वाली हैं। एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। सपना को 4 साल पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। इसका आरोप उन्होंने अपने जीजा पर ही लगाया था। अब पढ़िए डांसर की शिकायत में 4 अहम बातें… 1. साल पहले हुई शादी, 25 लाख खर्च किए
पुलिस को दी शिकायत में सपना शर्मा ने बताया कि उसकी शादी 2 मार्च 2024 को अटेली में कमल के साथ हुई थी। शादी के दौरान उसके परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार खर्चा किया था। उसके परिजनों ने करीब 25 लाख रुपए खर्च किए, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति कमल उसको दहेज के लिए परेशान करने लगा। बार-बार उसके साथ मारपीट की। उसका जेठ नीरज व जेठानी मधुबाला भी उसको परेशान करने लगे। 2. शराब पीकर करता है मारपीट
सपना शर्मा ने आरोप लगाया कि पति कमल उसके साथ शराब पीकर भी मारपीट करता है। दूसरी औरतों की तस्वीरें दिखाकर कहता कि ये उसकी दोस्त हैं। वह उसे दहेज लाने के लिए कहता है। 3. सास ने भी की मारपीट
शिकायत में डांसर ने बताया कि उसकी सास ने 28 मई 2024 को उसके साथ मारपीट की। यहां तक कि उसके जेठ नीरज ने उसके पेट में लात मारी। जब इस बारे में पति को बताया तो उसने कहा कि यहां तो ऐसा ही होगा। वे 10 लाख रुपए लेकर आए। इस पर उसने अपने परिजनों को सूचना दी। 4. बच्चा भी हो गया मिसकैरेज
सपना शर्मा ने बताया कि इसके बाद उसके परिजन उसे अटेली अस्पताल में लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि उसके पेट में लगी चोट के कारण पल रहा बच्चा भी मिसकैरेज हो गया। जान से मारने की धमकी मिल चुकी
2021 में सपना शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली थी। डांसर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। सपना ने जीजा विपिन जोशी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि वह हरियाणवी संस्कृति को प्रमोट कर रही है। उसने सैकड़ों गानों और फिल्मों में काम किया है। सदा अपनी संस्कृति से जुड़े कार्य करती है। उसे प्रदेश सरकार द्वारा कई अवॉर्ड भी हैं। निजी संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया गया है। उनकी मां प्रवीण शर्मा भी कलाकार है। नशे के लिए पैसे देने के लिए दबाव बनाया
सपना ने बताया कि उसका बहनोई पिछले तीन-चार साल से नशे के लिए पैसे देने के लिए दबाव बना रहा है। काफी पैसा दे दिया है। मगर फिर भी दबाव बनाया जा रहा है। पैसे न देने पर वह सोशल मीडिया पर उसे बदनाम करने की धमकी देता है। सपना ने आरोप लगाया था कि वह उसकी बहन पूजा को भी दहेज के लिए तंग करता है और उसे घर से निकाल दिया है। पूजा ने भी उसके खिलाफ घरेलू हिंसा व दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया हुआ है। डांसर ने आरोप लगाया कि 4 अक्टूबर 2021 को उसके बहनोई ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसकी ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा भी सपना ने किया था। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![हरियाणवी डांसर सपना ने ससुरालियों पर कराई FIR:बोली- पति शराब पीकर पीटता, 10 लाख मांगे; जेठ के पेट में लात मारने से मिसकैरेज](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/08/whatsapp-image-2025-02-07-at-121001_1738954023.jpeg)