हरियाणा में कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से पहले युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। सोमवार देर रात को कांग्रेस ने सूची जारी की। सूची के अनुसार गुरुग्राम से पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे निशित कटारिया को हरियाणा यूथ कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि उनकी नियुक्ति की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें हिमानी नरवाल को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है, जबकि हिमानी की रोहतक में इस साल मार्च महीने में हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि हिमानी हरियाणा कांग्रेस की एक सक्रिय कार्यकर्ता थीं। उन्होंने 3 महीने पहले चुनाव प्रक्रिया के दौरान जनरल सेक्रेटरी पद के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। निशित कटारिया 29893 वोट मिले
युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया को 29893 वोट मिले हैं, जबकि सोमिल संधू को 12949 वोट मिले हैं। निशित भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट से हैं। हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में उन्होंने वार्ड नंबर 36 से पार्षद का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। वहीं गुरुग्राम में अर्बन का जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव को बनाया गया है। वह दीपेंद्र हुड्डा के नजदीकी हैं। निशित बोले- भाजपा का हनीमून पीरियड खत्म
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने भास्कर को बताया कि अंतिम लाइन में खड़े व्यक्ति का मान-सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का हनीमून पीरियड अब खत्म हो गया। घर-घर कांग्रेस के साथ काम किया जाएग। प्रदेशाध्यक्ष बोले- कांग्रेस ने हिमानी को सम्मान दिया
हिमानी नरवाल का सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने हिमानी को सम्मान दिया है। क्योंकि उनकी मौत चुनाव प्रक्रिया के दौरान हुई है। सारी प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है। वह हमारी पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थी। उन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। इससे पता चलता है कि कांग्रेस द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन प्रक्रिया से यह चुनाव करवाया गया है। हिसार के नवदीप दलाल को वाइस प्रेसिडेंट बनाया
हिसार के नवदीप दलाल को कांग्रेस ने वाइस प्रेसिडेंट बनाया है। नवदीप दलाल हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स रह चुके हैं। वह NSUI से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। वह पत्रकारिता और गणित विषय में एमएससी तक पढ़ाई कर चुके हैं। हरियाणा में कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से पहले युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। सोमवार देर रात को कांग्रेस ने सूची जारी की। सूची के अनुसार गुरुग्राम से पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे निशित कटारिया को हरियाणा यूथ कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि उनकी नियुक्ति की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें हिमानी नरवाल को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है, जबकि हिमानी की रोहतक में इस साल मार्च महीने में हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि हिमानी हरियाणा कांग्रेस की एक सक्रिय कार्यकर्ता थीं। उन्होंने 3 महीने पहले चुनाव प्रक्रिया के दौरान जनरल सेक्रेटरी पद के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। निशित कटारिया 29893 वोट मिले
युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया को 29893 वोट मिले हैं, जबकि सोमिल संधू को 12949 वोट मिले हैं। निशित भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट से हैं। हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में उन्होंने वार्ड नंबर 36 से पार्षद का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। वहीं गुरुग्राम में अर्बन का जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव को बनाया गया है। वह दीपेंद्र हुड्डा के नजदीकी हैं। निशित बोले- भाजपा का हनीमून पीरियड खत्म
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने भास्कर को बताया कि अंतिम लाइन में खड़े व्यक्ति का मान-सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का हनीमून पीरियड अब खत्म हो गया। घर-घर कांग्रेस के साथ काम किया जाएग। प्रदेशाध्यक्ष बोले- कांग्रेस ने हिमानी को सम्मान दिया
हिमानी नरवाल का सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने हिमानी को सम्मान दिया है। क्योंकि उनकी मौत चुनाव प्रक्रिया के दौरान हुई है। सारी प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है। वह हमारी पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थी। उन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। इससे पता चलता है कि कांग्रेस द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन प्रक्रिया से यह चुनाव करवाया गया है। हिसार के नवदीप दलाल को वाइस प्रेसिडेंट बनाया
हिसार के नवदीप दलाल को कांग्रेस ने वाइस प्रेसिडेंट बनाया है। नवदीप दलाल हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स रह चुके हैं। वह NSUI से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। वह पत्रकारिता और गणित विषय में एमएससी तक पढ़ाई कर चुके हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
