कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में होने वाले शहरी स्थानीय निकाय, नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों के मद्देनजर जिला प्रभारी और उत्तर पश्चिम दक्षिण जोन के लिए कोआर्डिनेशन कमेटियों का गठन किया है। कमेटियों में नामों पर सवाल उठाते हुए पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव और हरियाणा सरकार के पूर्व चेयरमैन विजय बंसल एडवोकेट ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर अपना विरोध जताया है। उन्होंने लिखा है कि कोआर्डिनेशन कमेटी में उन कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है जो चुनावों में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ और कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ गतिविधियों में शामिल थे। उन्होंने मांग की कि पार्टी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करे और उन्हें पार्टी से निष्कासित करे, लेकिन हैरानी की बात है कि कोआर्डिनेशन कमेटी में कार्यकर्ताओं को शामिल करके उन्हें एक तरह से तोहफा दिया है। जिससे कांग्रेस पार्टी के आम कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कार्यकर्ताओं में निराशा लेटर में लिखा है कि वैसे भी कांग्रेस प्रत्याशियों के विरुद्ध काम करने वाले कार्यकर्ताओं की वजह से कांग्रेस सत्ता में आने से चूक गई इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा है। हाल ही में की गई इन नियुक्तियों से कांग्रेस पार्टी का भविष्य अच्छा नहीं होगा। विजय बंसल एडवोकेट ने कांग्रेस हाई कमान से मांग की है कि इस प्रकार समितियां का गठन कर की जा रही नियुक्तियों की बजाय तुरंत ही कांग्रेस पार्टी संगठन का गठन करना चाहिए, जिससे स्थाई तौर पर नियुक्त किए गए पार्टी पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय हो और वह सक्रिय होकर तन मन धन से पार्टी के लिए काम कर सके। नार्थ-साउथ जोन के जिलों की लिस्ट हो चुकी जारी पिछले हफ्ते ही हरियाणा को कांग्रेस ने दो जोन में बांटकर नॉर्थ व साउथ जोन में अलग-अलग जिलों के लिए कोआर्डिनेशन कमेटियों का गठन किया था। विजय बंसल एडवोकेट ने पत्र में कहा कि जिन लोगों ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की मुखालफत की और सरेआम जिन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन दिया यहां तक कि कालका से कांग्रेस से प्रत्याशी प्रदीप चौधरी और पंचकूला से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र मोहन सहित प्रदेश के अन्य कांग्रेस प्रत्याशियों और पार्टी के विरुद्ध बीजेपी का समर्थन किया उन्होंने अनुशासनहीनता की है। अगर ऐसे लोगों को पदों पर बैठाया जाएगा तो कांग्रेस पार्टी के लिए आम वर्कर कैसे काम करेगा। कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में होने वाले शहरी स्थानीय निकाय, नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों के मद्देनजर जिला प्रभारी और उत्तर पश्चिम दक्षिण जोन के लिए कोआर्डिनेशन कमेटियों का गठन किया है। कमेटियों में नामों पर सवाल उठाते हुए पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव और हरियाणा सरकार के पूर्व चेयरमैन विजय बंसल एडवोकेट ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर अपना विरोध जताया है। उन्होंने लिखा है कि कोआर्डिनेशन कमेटी में उन कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है जो चुनावों में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ और कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ गतिविधियों में शामिल थे। उन्होंने मांग की कि पार्टी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करे और उन्हें पार्टी से निष्कासित करे, लेकिन हैरानी की बात है कि कोआर्डिनेशन कमेटी में कार्यकर्ताओं को शामिल करके उन्हें एक तरह से तोहफा दिया है। जिससे कांग्रेस पार्टी के आम कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कार्यकर्ताओं में निराशा लेटर में लिखा है कि वैसे भी कांग्रेस प्रत्याशियों के विरुद्ध काम करने वाले कार्यकर्ताओं की वजह से कांग्रेस सत्ता में आने से चूक गई इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा है। हाल ही में की गई इन नियुक्तियों से कांग्रेस पार्टी का भविष्य अच्छा नहीं होगा। विजय बंसल एडवोकेट ने कांग्रेस हाई कमान से मांग की है कि इस प्रकार समितियां का गठन कर की जा रही नियुक्तियों की बजाय तुरंत ही कांग्रेस पार्टी संगठन का गठन करना चाहिए, जिससे स्थाई तौर पर नियुक्त किए गए पार्टी पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय हो और वह सक्रिय होकर तन मन धन से पार्टी के लिए काम कर सके। नार्थ-साउथ जोन के जिलों की लिस्ट हो चुकी जारी पिछले हफ्ते ही हरियाणा को कांग्रेस ने दो जोन में बांटकर नॉर्थ व साउथ जोन में अलग-अलग जिलों के लिए कोआर्डिनेशन कमेटियों का गठन किया था। विजय बंसल एडवोकेट ने पत्र में कहा कि जिन लोगों ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की मुखालफत की और सरेआम जिन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन दिया यहां तक कि कालका से कांग्रेस से प्रत्याशी प्रदीप चौधरी और पंचकूला से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र मोहन सहित प्रदेश के अन्य कांग्रेस प्रत्याशियों और पार्टी के विरुद्ध बीजेपी का समर्थन किया उन्होंने अनुशासनहीनता की है। अगर ऐसे लोगों को पदों पर बैठाया जाएगा तो कांग्रेस पार्टी के लिए आम वर्कर कैसे काम करेगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
करनाल में हाईवे तक पहुंची ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लाइन:किसानों का आरोप- नहीं हो रही सरकारी खरीद, नमी के नाम पर 200 रुपए कम पर खरीद रहे मिलर्स
करनाल में हाईवे तक पहुंची ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लाइन:किसानों का आरोप- नहीं हो रही सरकारी खरीद, नमी के नाम पर 200 रुपए कम पर खरीद रहे मिलर्स करनाल की सभी अनाज मंडियों में धान खरीद व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। धान की अनियमित खरीद के कारण किसान आंदोलन कर रहे हैं, क्योंकि उनकी फसल मंडियों में खराब हो रही है या फिर उन्हें औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ रही है। धान की खरीद न होने के कारण मंडियों में धान रखने की जगह नहीं है। मंडी गेट के बाहर धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लाइन लगी हुई है। वहीं अगर करनाल अनाज मंडी की बात करें तो आज नेशनल हाईवे नमस्ते चौक तक करीब 2 किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई है। जिसके कारण नेशनल हाईवे पर जाम लगा हुआ है। सीएम का वादा झूठा भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वोट लेने के लिए वादा किया था कि हम 3100 रुपए की दर से धान खरीदेंगे। उन्होंने कहा था कि 8 अक्टूबर को हमारी सरकार बनते ही किसानों का एक-एक धान खरीदा जाएगा। लेकिन आज 10 तारीख है। लेकिन किसान अभी भी वहीं डटे हुए हैं। किसान अपना धान लेकर मंडी में पड़े हुए हैं। किसान बहुत कम कीमत पर अपना धान बेचने को मजबूर हैं। मिल मालिक किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर सरकारी रेट से 200 से 300 रुपए कम रेट पर धान खरीद रहे हैं। हड़ताल वापस ले ली गई, लेकिन स्थिति अभी भी जस की तस रतनमान ने कहा कि राइस मिलर्स ने हड़ताल वापस ले ली है। लेकिन अब भी सरकार धान नहीं खरीद रही है। किसानों को जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आज शाम तक किसानों का धान सरकारी रेट पर नहीं खरीदा गया तो हम कल सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। दो लाइन कर दी शुरू करनाल मंडी के मार्किट कमेटी सचिव संजीव सचदेवा ने बताया कि मंडी में नियम के हिसाब से धान को खरीदा जा रहा है। जिस धान का मॉइस्चर 17 पाया जाता है उसे सरकारी रेट पर खरीदा जा रहा है। वहीं हर गेट पर दो लाइन चालू कर दी है। ताकि हाईवे पर लगा जो ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन लगी है उनके जल्दी से गेट पास काट कर अंदर लाया जा सके। आज लंबी लाइन लगने का मुख्य कारण यह भी कि आज सुचारु रूप से धान की खरीद शुरू हुई है। जिससे धान की आवाज तेज हो गई है।
हिसार में खिलौने की दुकान में लगी आग:लाखों रुपए का नुकसान; दमकल की तीन गाड़ियों ने आधे घंटे में पाया काबू
हिसार में खिलौने की दुकान में लगी आग:लाखों रुपए का नुकसान; दमकल की तीन गाड़ियों ने आधे घंटे में पाया काबू हिसार में खिलौने की दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं निकलने पर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची, दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की 3 गाड़ियों ने आधे घंटे में अग पर काबू पाया। तेलिया पुल के नजदीक मील गेट के विनोद नगर के रहने वाले श्याम सुंदर की खिलौने दुकान की है। शाम करीब 7 बजे आसपास की दुकानदारों को दुकान से धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी। लाखों रुपए का नुकसान दुकानदारों ने बताया कि आग भयंकर थी। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया। दुकानदार श्याम सुंदर ने बताया कि आगजनी से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। दुकानदारों ने कहा कि मार्केट के अंदर परमानेंट दमकल विभाग की गाड़ी होनी चाहिए।
यमुनानगर में महिला यूट्यूबर पत्रकार गिरफ्तार:लड़की को 1.5 लाख में खरीदा, करा रही जबरन वेश्यावृत्ति, सहारनपुर से हुआ था अपहरण
यमुनानगर में महिला यूट्यूबर पत्रकार गिरफ्तार:लड़की को 1.5 लाख में खरीदा, करा रही जबरन वेश्यावृत्ति, सहारनपुर से हुआ था अपहरण हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस ने तथाकथित यूट्यूब एक महिला पत्रकार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर जबरन जिस्मफरोशी और अपहरण का आरोप लगा है। गिरफ्तार की गई यूट्यूब पत्रकार महिला का नाम सबा खान है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला यमुनानगर के हमीदा के रहने वाली है। जिस लड़की को यूट्यूब पर महिला पत्रकार ने जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला है और उसे डेढ़ लाख रुपए में खरीदा है वह सहारनपुर की रहने वाली है। लड़की का 1.5 लाख में खरीदा थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि यूट्यूब महिला पत्रकार पत्रकारिता की आड़ में एक युवती का अपहरण कर जबरन जिस्मफरोशी का धंधा में धकेल दिया। अब यह महिला यूट्यूबर थाना यमुनानगर पुलिस के हत्थे चढ़ी है। 26 जून 2024 को दर्ज की गई एक एफआईआर के आधार पर पुलिस ने सबा खान को गिरफ्तार किया है, जिस पर जबरन जिस्मफरोशी और अपहरण का गंभीर आरोप है। सहारनपुर निवासी पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में आरोप लगाया है कि उनका अपहरण कर सबा खान को डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया गया था। इसके बाद सबा खान ने उसे जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। पत्रकारिता की आड़ में किए अवैध धंधे एसएचओ सिटी जगदीश चंद्र के मुताबिक पुलिस ने सबा खान को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश कर 3 दिन के रिमांड की मांग की जाएगी। पुलिस के अनुसार, सबा खान से गहनता से पूछताछ की जा रही है। ताकि इस मामले के अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके। पुलिस ने यह भी बताया, सबा खान अपने आप को यूट्यूब पत्रकार बताती हैं और एक चैनल भी चलाती हैं। इसी की आड़ में उसने अवैध धंधे, जिनमें जबरन जिस्मफरोशी और अपहरण शामिल हैं, संचालित किए हुए थे। इसके अलावा पुलिस ने यह भी दावा किया कि सबा खान के खिलाफ कई और मामलों की भी जांच की जा रही है ताकि उससे जुड़े अन्य संदिग्धों की भी पहचान और भूमिका सुनिश्चित की जा सके। पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में यह भी बताया कि सबा खान ने उसे मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी, और जबरन इस घिनौने धंधे में शामिल किया।