हरियाणा के 7 जिलों में आज सुबह धुंध रहेगी। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत, पलवल, नूंह और कैथल शामिल हैं। कैथल में धुंध के साथ पाला भी गिरेगा। वहीं 7 जिलों में शीतलहर चलेगी। इनमें करनाल, कुरूक्षेत्र, सिरसा, जींद, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी शामिल हैं। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, रोहतक और चरखी दादरी के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। बुधवार को हिसार, करनाल और सिरसा सबसे ठंडे रहे
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को हिसार सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री तक चला गया है। दूसरे नंबर पर करनाल और सिरसा हैं, जिनका न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा। इसके अलावा पानीपत का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, रोहतक का 6.6 डिग्री और गुरुग्राम का 6.7 डिग्री रहा। रोहतक के दिन सबसे ठंडे
बुधवार को प्रदेश में रोहतक का दिन सबसे ठंडा रहा। जहां का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। यहां 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। दूसरे नंबर पर गुरुग्राम रहा, जिसका अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। पानीपत में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री रहा। महेंद्रगढ़ के नारनौल में 21.8 डिग्री तापमान रहा। आगे कैसा रहेगा मौसम
IMD चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार हरियाणा में आगे भी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। 20 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसकी वजह से पूर्वी हवाएं चलेंगी, कोहरा छा सकता है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर हरियाणा में भी देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। बढ़ती ठंड सरसों के लिए खतरा
HAU के बावल के क्षेत्रीय केंद्र निदेशक डॉ. धर्मवीर यादव का कहना है कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए अच्छा है। जितनी अधिक ठंड पड़ेगी, गेहूं की फसल का अंकुरण उतना ही अच्छा होगा। हालांकि सरसों के लिए पाला खतरा बन सकता है। ऐसे में किसानों को सरसों में हल्की सिंचाई करनी चाहिए। हरियाणा के 7 जिलों में आज सुबह धुंध रहेगी। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत, पलवल, नूंह और कैथल शामिल हैं। कैथल में धुंध के साथ पाला भी गिरेगा। वहीं 7 जिलों में शीतलहर चलेगी। इनमें करनाल, कुरूक्षेत्र, सिरसा, जींद, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी शामिल हैं। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, रोहतक और चरखी दादरी के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। बुधवार को हिसार, करनाल और सिरसा सबसे ठंडे रहे
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को हिसार सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री तक चला गया है। दूसरे नंबर पर करनाल और सिरसा हैं, जिनका न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा। इसके अलावा पानीपत का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, रोहतक का 6.6 डिग्री और गुरुग्राम का 6.7 डिग्री रहा। रोहतक के दिन सबसे ठंडे
बुधवार को प्रदेश में रोहतक का दिन सबसे ठंडा रहा। जहां का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। यहां 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। दूसरे नंबर पर गुरुग्राम रहा, जिसका अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। पानीपत में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री रहा। महेंद्रगढ़ के नारनौल में 21.8 डिग्री तापमान रहा। आगे कैसा रहेगा मौसम
IMD चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार हरियाणा में आगे भी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। 20 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसकी वजह से पूर्वी हवाएं चलेंगी, कोहरा छा सकता है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर हरियाणा में भी देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। बढ़ती ठंड सरसों के लिए खतरा
HAU के बावल के क्षेत्रीय केंद्र निदेशक डॉ. धर्मवीर यादव का कहना है कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए अच्छा है। जितनी अधिक ठंड पड़ेगी, गेहूं की फसल का अंकुरण उतना ही अच्छा होगा। हालांकि सरसों के लिए पाला खतरा बन सकता है। ऐसे में किसानों को सरसों में हल्की सिंचाई करनी चाहिए। हरियाणा | दैनिक भास्कर
