हरियाणा में बुधवार सुबह 7 जिलों में घनी धुंध छाई हुई है। इनमें सोनीपत, पानीपत, करनाल, रोहतक, भिवानी, जींद और हिसार शामिल हैं। यहां विजिबिलिटी 0 से 10 मीटर के करीब है। उधर, आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग ने 18 जनवरी तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। राज्य में बादल छा सकते हैं, साथ ही हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। आज मौसम विभाग ने 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। सुबह और रात के समय घनी धुंध छा सकती है। बादल छाए रहने से 15 से 18 जनवरी तक दिन का तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है। एक दिन पहले 2 जिलों का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया, इनमें फरीदाबाद और सिरसा शामिल है। फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री
बीते दिन फरीदाबाद का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा रहा। यहां 22.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हिसार के बालसमंद का दिन का तापमान सबसे कम 16.6 डिग्री रहा। वहीं रोहतक में तापमान 16.7, हिसार में 18.2, अंबाला में 19.9, नारनौल में 16.8, गुरुग्राम में 18.8, जींद में 18.0, पानीपत में 18.2, सिरसा में 20.5, सोनीपत में 18.6 और यमुनानगर में 18.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 19 जनवरी तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 19 जनवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। लगातार 2 कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं में बीच-बीच में बदलाव से इस दौरान कहीं-कहीं आंशिक बादल और अलसुबह धुंध भी संभावित है। इसके अलावा 15 जनवरी व 18 जनवरी को कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी संभावित है, लेकिन बाद में मौसम आमतौर पर खुश्क तथा उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। हरियाणा में बुधवार सुबह 7 जिलों में घनी धुंध छाई हुई है। इनमें सोनीपत, पानीपत, करनाल, रोहतक, भिवानी, जींद और हिसार शामिल हैं। यहां विजिबिलिटी 0 से 10 मीटर के करीब है। उधर, आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग ने 18 जनवरी तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। राज्य में बादल छा सकते हैं, साथ ही हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। आज मौसम विभाग ने 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं। सुबह और रात के समय घनी धुंध छा सकती है। बादल छाए रहने से 15 से 18 जनवरी तक दिन का तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है। एक दिन पहले 2 जिलों का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया, इनमें फरीदाबाद और सिरसा शामिल है। फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री
बीते दिन फरीदाबाद का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा रहा। यहां 22.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हिसार के बालसमंद का दिन का तापमान सबसे कम 16.6 डिग्री रहा। वहीं रोहतक में तापमान 16.7, हिसार में 18.2, अंबाला में 19.9, नारनौल में 16.8, गुरुग्राम में 18.8, जींद में 18.0, पानीपत में 18.2, सिरसा में 20.5, सोनीपत में 18.6 और यमुनानगर में 18.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 19 जनवरी तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 19 जनवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। लगातार 2 कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं में बीच-बीच में बदलाव से इस दौरान कहीं-कहीं आंशिक बादल और अलसुबह धुंध भी संभावित है। इसके अलावा 15 जनवरी व 18 जनवरी को कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी संभावित है, लेकिन बाद में मौसम आमतौर पर खुश्क तथा उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
