हरियाणा के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी:2 जगह बाढ़ जैसे हालात; पंजाब के 9 जिलों में अलर्ट, हिमाचल में 5 जगह मौसम खराब

हरियाणा के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी:2 जगह बाढ़ जैसे हालात; पंजाब के 9 जिलों में अलर्ट, हिमाचल में 5 जगह मौसम खराब

हरियाणा में मानसून आज भी एक्टिव रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने चंडीगढ़ सहित 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। 24 घंटे के दौरान हरियाणा के महेंद्रगढ़, सिरसा और चंडीगढ़ में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़वा रही है। 24 घंटे के दौरान सिरसा सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 23 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, हिमाचल के 5 जिलों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में मानसून आज भी एक्टिव रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने चंडीगढ़ सहित 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। 24 घंटे के दौरान हरियाणा के महेंद्रगढ़, सिरसा और चंडीगढ़ में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़वा रही है। 24 घंटे के दौरान सिरसा सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 23 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, हिमाचल के 5 जिलों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर