हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बडोली की मोदी से मुलाकात:दिल्ली में गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मिले; पद पर बने रहने की अटकलें तेज

हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इससे पहले कल उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। इन मुलाकातों के बाद मोहनलाल बडोली के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज और मजबूत नजर आ रही हैं।
पिछले कुछ समय से हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को बदले जाने को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन अंतिम समय में सूची जारी करने पर रोक लगा दी गई थी। अब, इन मुलाकातों के बाद, राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि मोहनलाल बडोली को एक बार फिर प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी जा सकती है। हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा उपचुनाव और स्थानीय निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के नेतृत्व में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इन चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए भी बडोली के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की शेयर
मोहनलाल बडोली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर की है और लिखा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
उनका मार्गदर्शन और स्नेह सदैव हमारी प्रेरणा बनेगा। वहीं दूसरी पोस्ट में उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के बारे में लिखा है।देश के यशस्वी, तेजस्वी व दूरदर्शी गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय अमित शाह से स्नेहिल भेंट हुई एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
अपना बहुमूल्य समय व मार्गदर्शन देने के लिए आदरणीय गृहमंत्री जी का आभार व अभिनंदन। छोटे वर्कर के रूप में की राजनीतिक पारी शुरू मोहन लाल बड़ौली ने बड़ौली ने छोटे वर्कर के रूप में राजनीतिक पारी शुरू की थी। पहले उन्होंने सोनीपत के बहालगढ़ चौक के पास कपड़ा मार्केट में एक दुकान चलाई। इसके बाद 1989 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) में शामिल हुए। जिसके बाद भाजपा में आ गए। 2019 में कांग्रेस के गढ़ राई में उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीतकर विधायक बने। 9 जून को बने थे प्रदेश अध्यक्ष 9 जून को ही भाजपा ने सोनीपत के राई से विधायक मोहन लाल बड़ौली को नया अध्यक्ष बनाया है। मोहन लाल बड़ौली ने हाल ही में सोनीपत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि वें कांग्रेस के उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मचारी से हार गए थे। दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली काफी आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान श्री राम मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट किया, जबकि गृहमंत्री अमित शाह को राम भक्त हनुमान की एक सुंदर तस्वीर भेंट की।
इन मुलाकातों के बाद यह माना जा रहा है कि मोहनलाल बडोली और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जोड़ी हरियाणा में मिलकर काम करेगी और संगठन को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इससे पहले कल उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। इन मुलाकातों के बाद मोहनलाल बडोली के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज और मजबूत नजर आ रही हैं।
पिछले कुछ समय से हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को बदले जाने को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन अंतिम समय में सूची जारी करने पर रोक लगा दी गई थी। अब, इन मुलाकातों के बाद, राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि मोहनलाल बडोली को एक बार फिर प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी जा सकती है। हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा उपचुनाव और स्थानीय निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के नेतृत्व में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इन चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए भी बडोली के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की शेयर
मोहनलाल बडोली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर की है और लिखा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
उनका मार्गदर्शन और स्नेह सदैव हमारी प्रेरणा बनेगा। वहीं दूसरी पोस्ट में उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के बारे में लिखा है।देश के यशस्वी, तेजस्वी व दूरदर्शी गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय अमित शाह से स्नेहिल भेंट हुई एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
अपना बहुमूल्य समय व मार्गदर्शन देने के लिए आदरणीय गृहमंत्री जी का आभार व अभिनंदन। छोटे वर्कर के रूप में की राजनीतिक पारी शुरू मोहन लाल बड़ौली ने बड़ौली ने छोटे वर्कर के रूप में राजनीतिक पारी शुरू की थी। पहले उन्होंने सोनीपत के बहालगढ़ चौक के पास कपड़ा मार्केट में एक दुकान चलाई। इसके बाद 1989 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) में शामिल हुए। जिसके बाद भाजपा में आ गए। 2019 में कांग्रेस के गढ़ राई में उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और जीतकर विधायक बने। 9 जून को बने थे प्रदेश अध्यक्ष 9 जून को ही भाजपा ने सोनीपत के राई से विधायक मोहन लाल बड़ौली को नया अध्यक्ष बनाया है। मोहन लाल बड़ौली ने हाल ही में सोनीपत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि वें कांग्रेस के उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मचारी से हार गए थे। दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली काफी आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान श्री राम मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट किया, जबकि गृहमंत्री अमित शाह को राम भक्त हनुमान की एक सुंदर तस्वीर भेंट की।
इन मुलाकातों के बाद यह माना जा रहा है कि मोहनलाल बडोली और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जोड़ी हरियाणा में मिलकर काम करेगी और संगठन को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर