हरियाणा के यमुनानगर में बुधवार सुबह एक गर्भवती महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेतों में घास काटने आई कुछ महिलाओं ने शव देखा था, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस और ग्रामीणों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या का शक है। उसके शरीर पर किसी धारदार हथियार से काटने के घाव हैं। साथ ही उसके चेहरे को किसी भारी वस्तु से बुरी तरह कुचल दिया गया है, ताकि उसकी पहचान न हो सके। शव के हाथों में मेहंदी लगी हुई है और लाल चूड़ा पहना हुआ है। फिलहाल, शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस के PHOTOS… चश्मदीद महिला ने ये 3 बातें बताईं… पुलिस जांच के लिए पहुंची
सूचना मिलने पर बूढ़िया थाना प्रभारी नरसिंह और DSP जगाधरी राजीव मिगलानी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुआयना किया। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने सबूत जुटाए हैं। दुर्गा शक्ति पुलिस की महिला कर्मचारी भी मौके पर पहुंचीं। DSP बोले- पहचान होने के बाद आगे कार्रवाई होगी
DSP का कहना है कि मृतका की उम्र करीब 29-30 साल के आसपास है। उसका चेहरा कुचला हुआ है, और गला कटा हुआ है। काफी खून बहा है। उसके हाथ में चूड़ा है। पेट से वह गर्भवती भी मालूम पड़ती है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। हालांकि, आगे की कार्रवाई महिला की पहचान होने के बाद ही की जाएगी। हरियाणा के यमुनानगर में बुधवार सुबह एक गर्भवती महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेतों में घास काटने आई कुछ महिलाओं ने शव देखा था, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस और ग्रामीणों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या का शक है। उसके शरीर पर किसी धारदार हथियार से काटने के घाव हैं। साथ ही उसके चेहरे को किसी भारी वस्तु से बुरी तरह कुचल दिया गया है, ताकि उसकी पहचान न हो सके। शव के हाथों में मेहंदी लगी हुई है और लाल चूड़ा पहना हुआ है। फिलहाल, शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस के PHOTOS… चश्मदीद महिला ने ये 3 बातें बताईं… पुलिस जांच के लिए पहुंची
सूचना मिलने पर बूढ़िया थाना प्रभारी नरसिंह और DSP जगाधरी राजीव मिगलानी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुआयना किया। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने सबूत जुटाए हैं। दुर्गा शक्ति पुलिस की महिला कर्मचारी भी मौके पर पहुंचीं। DSP बोले- पहचान होने के बाद आगे कार्रवाई होगी
DSP का कहना है कि मृतका की उम्र करीब 29-30 साल के आसपास है। उसका चेहरा कुचला हुआ है, और गला कटा हुआ है। काफी खून बहा है। उसके हाथ में चूड़ा है। पेट से वह गर्भवती भी मालूम पड़ती है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। हालांकि, आगे की कार्रवाई महिला की पहचान होने के बाद ही की जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
