हरियाणा के फरीदाबाद में गर्लफ्रेंड से धोखा मिलने के बाद युवक ने सुसाइड कर लिया। उसका लड़की के साथ स्कूल टाइम से अफेयर था, लेकिन पिछले एक साल से लड़की किसी और लड़के को भी पसंद करने लगी थी। जब इसके बारे में युवक को पता चला तो उसका लड़की से झगड़ा हुआ। इसके बाद युवक ने होटल के कमरे में जाकर फांसी लगा ली। युवक का नाम गौतम भाटिया था। वह ओल्ड फरीदाबाद में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था और 10वीं तक पढ़ा था। जबकि, युवती ग्रेजुएट है। युवक के आत्महत्या करने के बाद से ही युवती का पूरा परिवार लापता है। युवक के परिजनों का आरोप है कि लड़की के पिता और चाचा ने गौतम को धमकाया था। जब गौतम लड़की के परिजनों से रिश्ते की बात करने गया था तो उन्होंने उसे पीटा। गौतम के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरा मामला… लड़के के पिता ने दी घटना के पीछे की जानकारी 3 पॉइंट्स में जानिए, वारदात वाले दिन क्या हुआ… पुलिस मामले की जांच कर रही
थाना कोतवाली NIT में गुलशन भाटिया की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस थाना प्रभारी मनजीत ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा के फरीदाबाद में गर्लफ्रेंड से धोखा मिलने के बाद युवक ने सुसाइड कर लिया। उसका लड़की के साथ स्कूल टाइम से अफेयर था, लेकिन पिछले एक साल से लड़की किसी और लड़के को भी पसंद करने लगी थी। जब इसके बारे में युवक को पता चला तो उसका लड़की से झगड़ा हुआ। इसके बाद युवक ने होटल के कमरे में जाकर फांसी लगा ली। युवक का नाम गौतम भाटिया था। वह ओल्ड फरीदाबाद में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था और 10वीं तक पढ़ा था। जबकि, युवती ग्रेजुएट है। युवक के आत्महत्या करने के बाद से ही युवती का पूरा परिवार लापता है। युवक के परिजनों का आरोप है कि लड़की के पिता और चाचा ने गौतम को धमकाया था। जब गौतम लड़की के परिजनों से रिश्ते की बात करने गया था तो उन्होंने उसे पीटा। गौतम के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरा मामला… लड़के के पिता ने दी घटना के पीछे की जानकारी 3 पॉइंट्स में जानिए, वारदात वाले दिन क्या हुआ… पुलिस मामले की जांच कर रही
थाना कोतवाली NIT में गुलशन भाटिया की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस थाना प्रभारी मनजीत ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
