हिमाचल में आज मौसम खराब रहेगा। प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने आठ जिलों में ओलावृष्टि व तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला को दी गई है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। अन्य चार जिलों में यलो अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 29 मई तक मौसम खराब बना रहेगा। कल से अगले 72 घंटे के लिए भी सभी 12 जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। 27 से 29 मई के बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा एक्टिव होगा। इससे ज्यादातर भागों में बारिश के साथ साथ आंधी-तूफान चल सकता है। कुछेक भागों में आसमानी बिजली की घटनाएं भी पेश आ सकती है। इससे ज्यादातर शहरों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आएगी। 24 घंटे के दौरान तापमान में इजाफा वहीं बीते 24 घंटे के दौरान कई शहरों के तापमान में उछाल आया है। इसके बाद 8 शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। ऊना का तापमान 24 घंटे में 3.4 डिग्री बढ़ौतरी के बाद 38.8 डिग्री, हमीरपुर 2 डिग्री के उछाल के साथ 38.6 डिग्री और नैरी का 1.3 डिग्री उछाल के बाद 38.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है। धर्मशाला के न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री तक का उछाल वहीं ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में भी बीते 24 घंटे के दौरान 2 से 4 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है। धर्मशाला के न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा 6.8 डिग्री का उछाल आने के बाद 19.6 डिग्री सेल्सियस पारा हो गया है। ऊना का न्यूनतम तापमान भी 3.1 डिग्री बढ़ौतरी के बाद 20.5 डिग्री, सोलन का 2.7 डिग्री उछाल के साथ 18.2 डिग्री, मंडी का 2.7 डिग्री के उछाल के साथ 21.3 डिग्री और चंबा का तापमान 2.8 डिग्री के उछाल के बाद 18.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है। हिमाचल में आज मौसम खराब रहेगा। प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने आठ जिलों में ओलावृष्टि व तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला को दी गई है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। अन्य चार जिलों में यलो अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 29 मई तक मौसम खराब बना रहेगा। कल से अगले 72 घंटे के लिए भी सभी 12 जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। 27 से 29 मई के बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा एक्टिव होगा। इससे ज्यादातर भागों में बारिश के साथ साथ आंधी-तूफान चल सकता है। कुछेक भागों में आसमानी बिजली की घटनाएं भी पेश आ सकती है। इससे ज्यादातर शहरों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आएगी। 24 घंटे के दौरान तापमान में इजाफा वहीं बीते 24 घंटे के दौरान कई शहरों के तापमान में उछाल आया है। इसके बाद 8 शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। ऊना का तापमान 24 घंटे में 3.4 डिग्री बढ़ौतरी के बाद 38.8 डिग्री, हमीरपुर 2 डिग्री के उछाल के साथ 38.6 डिग्री और नैरी का 1.3 डिग्री उछाल के बाद 38.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है। धर्मशाला के न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री तक का उछाल वहीं ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में भी बीते 24 घंटे के दौरान 2 से 4 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है। धर्मशाला के न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा 6.8 डिग्री का उछाल आने के बाद 19.6 डिग्री सेल्सियस पारा हो गया है। ऊना का न्यूनतम तापमान भी 3.1 डिग्री बढ़ौतरी के बाद 20.5 डिग्री, सोलन का 2.7 डिग्री उछाल के साथ 18.2 डिग्री, मंडी का 2.7 डिग्री के उछाल के साथ 21.3 डिग्री और चंबा का तापमान 2.8 डिग्री के उछाल के बाद 18.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
