हरियाणा के फरीदाबाद में शादी से इनकार करने पर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के हाथ–पैर तुड़वा दिए। 13 जगहों से उसकी हड्डी भी तुड़वाई। उसे इस कदर अधमरा कर छोड़ दिया कि वह मदद के लिए किसी को कॉल तक नहीं कर सका। बॉयफ्रेंड को उधार लिए रुपए लौटाने के बहाने घर बुलाया था। घायल बॉयफ्रेंड 17 दिन से दोनों हाथों व पैरों पर प्लास्टर बांधे अस्पताल में पड़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जख्मी बॉयफ्रेंड 3 बच्चों का बाप है जबकि गर्लफ्रेंड की भी 10 साल की बेटी है। हालांकि उसका पति से तलाक का केस चल रहा है। बॉयफ्रेंड की प्यार से लेकर पिटाई तक की पूरी कहानी… 2015 में शादी हुई, मोबाइल दुकान चलाता था
गुलशन बजरंगी ने बताया- मैं गांव सारन का रहने वाला हूं। मेरी शादी 2015 में हुई थी। शादी के बाद 3 बच्चे हुए। मैं जवाहर कॉलोनी में मोबाइल की दुकान चलाता था। मोबाइल रिपेयर कराने आती थी महिला
गुलशन ने बताया- 2009 में मेरी दुकान पर महिला आई। पहले वह मोबाइल रिपेयर वगैरह कराने के लिए आती रहती थी। वह फरीदाबाद NIT के 2 नंबर इलाके में रहती थी। फिर वह अक्सर दुकान पर आने लगी तो उनके बीच बातचीत होने लगी। फिर दोनों के बीच अच्छी जान-पहचान हो गई। बॉयफ्रेंड ने पत्नी, महिला ने पति को छोड़ा था, प्रेम संबंध बने
गुलशन ने आगे बताया- महिला के साथ उसकी अक्सर मुलाकात होने लगी। जिसके बाद उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। 9 साल पहले महिला ने अपने पति को छोड़ दिया। उसने पति पर कोर्ट में तलाक का केस दायर कर दिया। इसी बीच गुलशन भी पत्नी और बच्चों से अलग रहने लगा। उसकी पत्नी-बच्चे सारन गांव में ही रहने लगे। महिला शादी के लिए कहने लगी, इनकार करने पर झगड़ा हुआ
गुलशन ने बताया- दोनों लिव इन पार्टनर की तरह साथ रहते थे। अचानक महिला कहने लगी कि उससे शादी करो। गुलशन के मुताबिक उसने महिला को पहले ही बता दिया कि वह शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे भी हैं। महिला फिर भी उस पर दबाव डालती रही। इससे परेशान होकर उसने शादी से इनकार कर दिया। इससे दोनों के बीच झगड़ा हो गया। रुपए मांगने गया तो माता-पिता ने पिटाई की
गुलशन ने कहा कि जब महिला ने उससे झगड़ा कर लिया तो उसने 29 मार्च को महिला को कहा कि उसने जो साढ़े 21 लाख रुपए लिए हैं, उन्हें वापस लौटाए। वह रुपए मांगने उसके घर चला गया। गुलशन के मुताबिक वहां महिला के माता-पिता ने उसकी पिटाई की। वह किसी तरह से जान बचाकर वहां से भाग निकला। भाई ने रुपए लेने के बहाने बुलाया, घर के बाहर ही धुनाई
गुलशन के मुताबिक इसके बाद महिला के भाई अमित ने उसे कॉल किया। उसने कहा कि घर आकर रुपए ले जाए। जब उसने पहले मारपीट की बात कही तो अमित ने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा। उसकी बातों में आकर वह चला गया। अभी वह घर के करीब पहुंचा ही था कि गली के बाहर ही बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। उसमें महिला के रिश्तेदार भी शामिल थे। मारकर अधमरा किया, सड़क पर छोड़कर भागे
गुलशन के मुताबिक उस पर डंडे, सरिया और चाकू से हमला किया गया। पीट-पीटकर उसकी हडि्डयां तोड़ी गईं। हाथ-पैर भी तोड़ दिए गए। इसके बाद उसे अधमरा वहीं सड़क पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। उसमें इतनी हिम्मत नहीं बची थी कि किसी को मदद के लिए बुला सके। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को फोन किया। जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मदद के लिए परिवार आगे आया
गुलशन ने कहा कि पुलिस ने उसे बादशाह खान नागरिक अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां उसको लगी चोटों को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मगर, परिजन उसे फरीदाबाद के ही एक प्राइवेट अस्पताल में ले आए, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की
एनआईटी 2 नंबर चौकी इंचार्ज दर्शन सिंह ने बताया कि 29 मार्च को ही पीड़ित की शिकायत पर महिला के भाई अमित, पिता मनीष हन्नी, कमल उर्फ मन्नू बग्गी अन्य 3 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जल्द ही मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। हरियाणा के फरीदाबाद में शादी से इनकार करने पर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के हाथ–पैर तुड़वा दिए। 13 जगहों से उसकी हड्डी भी तुड़वाई। उसे इस कदर अधमरा कर छोड़ दिया कि वह मदद के लिए किसी को कॉल तक नहीं कर सका। बॉयफ्रेंड को उधार लिए रुपए लौटाने के बहाने घर बुलाया था। घायल बॉयफ्रेंड 17 दिन से दोनों हाथों व पैरों पर प्लास्टर बांधे अस्पताल में पड़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जख्मी बॉयफ्रेंड 3 बच्चों का बाप है जबकि गर्लफ्रेंड की भी 10 साल की बेटी है। हालांकि उसका पति से तलाक का केस चल रहा है। बॉयफ्रेंड की प्यार से लेकर पिटाई तक की पूरी कहानी… 2015 में शादी हुई, मोबाइल दुकान चलाता था
गुलशन बजरंगी ने बताया- मैं गांव सारन का रहने वाला हूं। मेरी शादी 2015 में हुई थी। शादी के बाद 3 बच्चे हुए। मैं जवाहर कॉलोनी में मोबाइल की दुकान चलाता था। मोबाइल रिपेयर कराने आती थी महिला
गुलशन ने बताया- 2009 में मेरी दुकान पर महिला आई। पहले वह मोबाइल रिपेयर वगैरह कराने के लिए आती रहती थी। वह फरीदाबाद NIT के 2 नंबर इलाके में रहती थी। फिर वह अक्सर दुकान पर आने लगी तो उनके बीच बातचीत होने लगी। फिर दोनों के बीच अच्छी जान-पहचान हो गई। बॉयफ्रेंड ने पत्नी, महिला ने पति को छोड़ा था, प्रेम संबंध बने
गुलशन ने आगे बताया- महिला के साथ उसकी अक्सर मुलाकात होने लगी। जिसके बाद उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। 9 साल पहले महिला ने अपने पति को छोड़ दिया। उसने पति पर कोर्ट में तलाक का केस दायर कर दिया। इसी बीच गुलशन भी पत्नी और बच्चों से अलग रहने लगा। उसकी पत्नी-बच्चे सारन गांव में ही रहने लगे। महिला शादी के लिए कहने लगी, इनकार करने पर झगड़ा हुआ
गुलशन ने बताया- दोनों लिव इन पार्टनर की तरह साथ रहते थे। अचानक महिला कहने लगी कि उससे शादी करो। गुलशन के मुताबिक उसने महिला को पहले ही बता दिया कि वह शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे भी हैं। महिला फिर भी उस पर दबाव डालती रही। इससे परेशान होकर उसने शादी से इनकार कर दिया। इससे दोनों के बीच झगड़ा हो गया। रुपए मांगने गया तो माता-पिता ने पिटाई की
गुलशन ने कहा कि जब महिला ने उससे झगड़ा कर लिया तो उसने 29 मार्च को महिला को कहा कि उसने जो साढ़े 21 लाख रुपए लिए हैं, उन्हें वापस लौटाए। वह रुपए मांगने उसके घर चला गया। गुलशन के मुताबिक वहां महिला के माता-पिता ने उसकी पिटाई की। वह किसी तरह से जान बचाकर वहां से भाग निकला। भाई ने रुपए लेने के बहाने बुलाया, घर के बाहर ही धुनाई
गुलशन के मुताबिक इसके बाद महिला के भाई अमित ने उसे कॉल किया। उसने कहा कि घर आकर रुपए ले जाए। जब उसने पहले मारपीट की बात कही तो अमित ने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा। उसकी बातों में आकर वह चला गया। अभी वह घर के करीब पहुंचा ही था कि गली के बाहर ही बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। उसमें महिला के रिश्तेदार भी शामिल थे। मारकर अधमरा किया, सड़क पर छोड़कर भागे
गुलशन के मुताबिक उस पर डंडे, सरिया और चाकू से हमला किया गया। पीट-पीटकर उसकी हडि्डयां तोड़ी गईं। हाथ-पैर भी तोड़ दिए गए। इसके बाद उसे अधमरा वहीं सड़क पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। उसमें इतनी हिम्मत नहीं बची थी कि किसी को मदद के लिए बुला सके। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को फोन किया। जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मदद के लिए परिवार आगे आया
गुलशन ने कहा कि पुलिस ने उसे बादशाह खान नागरिक अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां उसको लगी चोटों को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मगर, परिजन उसे फरीदाबाद के ही एक प्राइवेट अस्पताल में ले आए, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की
एनआईटी 2 नंबर चौकी इंचार्ज दर्शन सिंह ने बताया कि 29 मार्च को ही पीड़ित की शिकायत पर महिला के भाई अमित, पिता मनीष हन्नी, कमल उर्फ मन्नू बग्गी अन्य 3 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जल्द ही मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
