हरियाणा में लगातार दूसरे दिन सचिवालय को धमकी:DC की मेल पर RDX से उड़ाने का मैसेज आया; कर्मचारियों को अंदर जाने से रोका

हरियाणा में लगातार दूसरे दिन सचिवालय को धमकी:DC की मेल पर RDX से उड़ाने का मैसेज आया; कर्मचारियों को अंदर जाने से रोका

हरियाणा के फतेहाबाद में लघु सचिवालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह DC मनदीप कौर की मेल आईडी पर मैसेज आया। सूचना के बाद लघु सचिवालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम स्क्वायड बिल्डिंग की तलाशी ले रहा है। लघु सचिवालय के गेट पर कर्मचारियों और लोगों की एंट्री रोकी गई है। मौके पर एम्बुलेंस भी तैनात हैं। SP सिद्धांत जैन ने दैनिक भास्कर को बताया कि इस तरह के मैसेज आते रहते हैं। इसको लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से सबकुछ देख रही है। अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। एक दिन पहले फरीदाबाद में लघु सचिवालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी DC की ईमेल आईडी पर आई थी। यहां भी पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था। जिसमें कुछ संदिग्ध नहीं मिला। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…. हरियाणा के फतेहाबाद में लघु सचिवालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह DC मनदीप कौर की मेल आईडी पर मैसेज आया। सूचना के बाद लघु सचिवालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम स्क्वायड बिल्डिंग की तलाशी ले रहा है। लघु सचिवालय के गेट पर कर्मचारियों और लोगों की एंट्री रोकी गई है। मौके पर एम्बुलेंस भी तैनात हैं। SP सिद्धांत जैन ने दैनिक भास्कर को बताया कि इस तरह के मैसेज आते रहते हैं। इसको लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से सबकुछ देख रही है। अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता। एक दिन पहले फरीदाबाद में लघु सचिवालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी DC की ईमेल आईडी पर आई थी। यहां भी पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था। जिसमें कुछ संदिग्ध नहीं मिला। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….   हरियाणा | दैनिक भास्कर