हरियाणा CM हाउस-सचिवालय को उड़ाने की धमकी:फिदायीन हमले की मेल आई, दोनों जगहें खाली करवाकर बम स्क्वॉयड बुलाया, सुरक्षा बढ़ाई गई

हरियाणा CM हाउस-सचिवालय को उड़ाने की धमकी:फिदायीन हमले की मेल आई, दोनों जगहें खाली करवाकर बम स्क्वॉयड बुलाया, सुरक्षा बढ़ाई गई

हरियाणा में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर और सचिवालय में फिदायीन हमले की मेल आई। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीमें एक्टिव हो गईं। CM आवास और सचिवालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने अनाउंसमेंट कराकर सचिवालय खाली करा लिया है। बिल्डिंग और आसपास के इलाके में बम और डॉग स्क्वायड बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को भी धमकी आई थी
इससे पहले, 22 मई को चंडीगढ़ स्थित पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सुबह साढ़े 11 बजे मेल भेजकर धमकी दी गई। इसके तुरंत बाद कोर्ट रूम खाली करा लिए गए। परिसर में मौजूद लोगों को कोई भी लावारिस वस्तु न छूने को कहा गया। करीब ढाई घंटे तक बम और डॉग स्क्वायड से खाली किए परिसर की जांच की। कोर्ट की कार्यवाही भी 2 बजे तक स्थगित की गई। हालांकि जांच में यहां कुछ संदिग्ध नहीं मिला। 2 बजे के बाद हाईकोर्ट के गेट खोल दिए गए। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं… हरियाणा में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर और सचिवालय में फिदायीन हमले की मेल आई। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीमें एक्टिव हो गईं। CM आवास और सचिवालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने अनाउंसमेंट कराकर सचिवालय खाली करा लिया है। बिल्डिंग और आसपास के इलाके में बम और डॉग स्क्वायड बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को भी धमकी आई थी
इससे पहले, 22 मई को चंडीगढ़ स्थित पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सुबह साढ़े 11 बजे मेल भेजकर धमकी दी गई। इसके तुरंत बाद कोर्ट रूम खाली करा लिए गए। परिसर में मौजूद लोगों को कोई भी लावारिस वस्तु न छूने को कहा गया। करीब ढाई घंटे तक बम और डॉग स्क्वायड से खाली किए परिसर की जांच की। कोर्ट की कार्यवाही भी 2 बजे तक स्थगित की गई। हालांकि जांच में यहां कुछ संदिग्ध नहीं मिला। 2 बजे के बाद हाईकोर्ट के गेट खोल दिए गए। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…   हरियाणा | दैनिक भास्कर