हिमाचल प्रदेश के कुछेक क्षेत्रों में आज मौसम खराब बना रहेगा। हमीरपुर और मंडी के कई क्षेत्रों में सुबह के वक्त हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में हल्की बारिश, ओलावृष्टि और तूफान चल सकता है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्ता से तूफान भी चल सकत है। कल से मौसम साफ हो जाएगा। इससे तापमान में उछाल आना शुरू होगा। चंबा का तापमान नॉर्मल से 11.9 डिग्री नीचे गिरा प्रदेश के ज्यादातर भागों में हो रही बारिश से अभी तापमान नॉर्मल से नीचे चल रहा है। चंबा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। यहां का मैक्सिमम टैम्परेचर नॉर्मल से 11.9 डिग्री की गिरावट के बाद 24.7 डिग्री रह गया है। अन्य शहरों का तापमान भी सामान्य से नीचे चल रहा है। मनाली का तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री कम के साथ 22.0 डिग्री है। मई में सामान्य से 25 प्रतिशत ज्यादा बारिश प्रदेश में बीते 9 दिन से निरंतर बारिश हो रही है। यही वजह है कि इस बार एक से नौ मई के बीच सामान्य से 25 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। अस अवधि में 19.7 मिलीमीटर नॉर्मल बारिश होती है, लेकिन इस बार 24.5 मिलीमीटर बादल बरस गए है। हमीरपुर में सामान्य से 340 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। बिलासपुर में 372 प्रतिशत, सोलन 298 प्रतिशत और सिरमौर में 316 प्रतिशत सामान्य से ज्यादा बादल बरसे है। हिमाचल प्रदेश के कुछेक क्षेत्रों में आज मौसम खराब बना रहेगा। हमीरपुर और मंडी के कई क्षेत्रों में सुबह के वक्त हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में हल्की बारिश, ओलावृष्टि और तूफान चल सकता है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्ता से तूफान भी चल सकत है। कल से मौसम साफ हो जाएगा। इससे तापमान में उछाल आना शुरू होगा। चंबा का तापमान नॉर्मल से 11.9 डिग्री नीचे गिरा प्रदेश के ज्यादातर भागों में हो रही बारिश से अभी तापमान नॉर्मल से नीचे चल रहा है। चंबा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। यहां का मैक्सिमम टैम्परेचर नॉर्मल से 11.9 डिग्री की गिरावट के बाद 24.7 डिग्री रह गया है। अन्य शहरों का तापमान भी सामान्य से नीचे चल रहा है। मनाली का तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री कम के साथ 22.0 डिग्री है। मई में सामान्य से 25 प्रतिशत ज्यादा बारिश प्रदेश में बीते 9 दिन से निरंतर बारिश हो रही है। यही वजह है कि इस बार एक से नौ मई के बीच सामान्य से 25 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। अस अवधि में 19.7 मिलीमीटर नॉर्मल बारिश होती है, लेकिन इस बार 24.5 मिलीमीटर बादल बरस गए है। हमीरपुर में सामान्य से 340 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। बिलासपुर में 372 प्रतिशत, सोलन 298 प्रतिशत और सिरमौर में 316 प्रतिशत सामान्य से ज्यादा बादल बरसे है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
