हिमाचल बैंक कर्मचारी 2 दिन की हड़ताल करेंगे:5 दिन के काम करने और रिक्त पदों को भरने की मांग, बोले- बैंक शाखाएं बंद करेंगे

हिमाचल बैंक कर्मचारी 2 दिन की हड़ताल करेंगे:5 दिन के काम करने और रिक्त पदों को भरने की मांग, बोले- बैंक शाखाएं बंद करेंगे

देश भर के बैंक कर्मचारी संगठनों ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 24-25 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल में करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे। हड़ताल की मुख्य मांगों में पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की सहमति का तत्काल क्रियान्वयन और बैंकों में रिक्त पदों की भर्ती शामिल है। हिमाचल प्रदेश में भी इस हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिलेगा। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के हिमाचल प्रदेश राज्य महासचिव प्रदीप कौंडल और अन्य बैंक यूनियन नेताओं ने बताया कि हड़ताल के दौरान सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हमीरपुर में बैंक कर्मचारी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि मार्च के अंत में होने वाली इस हड़ताल से सरकार को करोड़ों-अरबों रुपए का नुकसान हो सकता है। साथ ही आम लोगों को भी बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि रिक्त पदों की भर्ती न होने से उन पर काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। वे चाहते हैं कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करे और जल्द से जल्द समाधान निकाले। देश भर के बैंक कर्मचारी संगठनों ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 24-25 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल में करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे। हड़ताल की मुख्य मांगों में पांच दिवसीय बैंक सप्ताह की सहमति का तत्काल क्रियान्वयन और बैंकों में रिक्त पदों की भर्ती शामिल है। हिमाचल प्रदेश में भी इस हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिलेगा। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के हिमाचल प्रदेश राज्य महासचिव प्रदीप कौंडल और अन्य बैंक यूनियन नेताओं ने बताया कि हड़ताल के दौरान सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हमीरपुर में बैंक कर्मचारी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि मार्च के अंत में होने वाली इस हड़ताल से सरकार को करोड़ों-अरबों रुपए का नुकसान हो सकता है। साथ ही आम लोगों को भी बैंकिंग सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि रिक्त पदों की भर्ती न होने से उन पर काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। वे चाहते हैं कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करे और जल्द से जल्द समाधान निकाले।   हिमाचल | दैनिक भास्कर