हिमाचल प्रदेश में कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव होगा। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इससे अगले पांच दिन तक हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मध्यम ऊंचाई वाले और निचले इलाकों में इस दौरान मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेशभर में धूप खिलेगी। WD एक्टिव होने के बाद 8 से 12 फरवरी तक ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। 10 फरवरी को मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 3 जिलों में शीतलहर का अलर्ट वहीं ऊना, बिलासपुर और मंडी जिला में आज घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछेक स्थानों पर सुबह से दोपहर तक कोहरा छाएगा। इससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम होगी। इसे देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विंटर सीजन में सामान्य से 72 फीसदी कम बारिश प्रदेश में विंटर सीजन में सामान्य से 72 फीसदी कम बारिश हुई है। एक जनवरी से 6 फरवरी के बीच 100.4 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है। मगर इस बार 28.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। 24 घंटे में कल्पा का तापमान 5.7 डिग्री बढ़ा बारिश-बर्फबारी के बाद बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में उछाल आया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे में 2 डिग्री बढ़ा है, जो कि सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा है। कल्पा के तापमान में सबसे ज्यादा 5.7 डिग्री का उछाल आया है और यहां का अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री हो गया है। मनाली के अधिकतम तापमान में भी एक दिन की धूप से 5.5 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया और मनाली का तापमान 10.2 डिग्री पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश में कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव होगा। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इससे अगले पांच दिन तक हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मध्यम ऊंचाई वाले और निचले इलाकों में इस दौरान मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेशभर में धूप खिलेगी। WD एक्टिव होने के बाद 8 से 12 फरवरी तक ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। 10 फरवरी को मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 3 जिलों में शीतलहर का अलर्ट वहीं ऊना, बिलासपुर और मंडी जिला में आज घना कोहरा छाने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछेक स्थानों पर सुबह से दोपहर तक कोहरा छाएगा। इससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम होगी। इसे देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विंटर सीजन में सामान्य से 72 फीसदी कम बारिश प्रदेश में विंटर सीजन में सामान्य से 72 फीसदी कम बारिश हुई है। एक जनवरी से 6 फरवरी के बीच 100.4 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है। मगर इस बार 28.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। 24 घंटे में कल्पा का तापमान 5.7 डिग्री बढ़ा बारिश-बर्फबारी के बाद बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में उछाल आया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे में 2 डिग्री बढ़ा है, जो कि सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा है। कल्पा के तापमान में सबसे ज्यादा 5.7 डिग्री का उछाल आया है और यहां का अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री हो गया है। मनाली के अधिकतम तापमान में भी एक दिन की धूप से 5.5 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया और मनाली का तापमान 10.2 डिग्री पहुंच गया है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
हिमाचल CM नवरात्रि पर तारादेवी मंदिर पहुंचे:देवी मां की पूजा-अर्चना की, विधायक पत्नी कमलेश ठाकुर भी रहीं मौजूद
हिमाचल CM नवरात्रि पर तारादेवी मंदिर पहुंचे:देवी मां की पूजा-अर्चना की, विधायक पत्नी कमलेश ठाकुर भी रहीं मौजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नवरात्रि पर आज अचानक मां तारादेवी मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने उन्होंने पूजा अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर भी मौजूद रहीं। मां तारादेवी मंदिर शिमला से करीब 22 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यहां पर नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ रहती है। शिमला, सोलन, सिरमौर के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से भी यहां काफी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन को पहुंचते हैं। अष्टमी के अवसर पर आज सीएम भी तारादेवी मंदिर पहुंचे। मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारे लगी रही। इसी तरह प्रदेश के अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
किन्नौर में बढ़ती ठंड से जमा एनएच 505 मलिंग नाला:सावधानी बरतने की अपील, बच्चों में बीमारी बढ़ने का खतरा
किन्नौर में बढ़ती ठंड से जमा एनएच 505 मलिंग नाला:सावधानी बरतने की अपील, बच्चों में बीमारी बढ़ने का खतरा हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला में बढ़ती ठंड के कारण पूरा क्षेत्र शुष्क ठंड में तब्दील हो गया है। जिससे बच्चों में शुष्क खांसी के साथ नाक बहना, जुकाम आम बात हो गई है। ठंड के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में बहते पानी के साथ कई क्षेत्रों में जल स्रोत भी जमने लगे है। जिससे कई क्षेत्रों में अभी से ही पानी की समस्या उत्पन्न होने लगी है। किन्नौर जिला के शीत मरुस्थल वाले इलाकों में अधिकांश नदी नाले पूरी तरह फ्रीज होना शुरू हो गए है। दिन में खिल रही अच्छी धूप जिला के ऊंचाई वाले अधिकांश क्षेत्रों में बहता पानी भी तेजी से बर्फ की सीलियों में तब्दील हो रहा है। बता दे कि बर्फबारी व बारिश नही होने से जिला में दिन के वक्त अच्छी धूप खिल रही है, लेकिन सुबह शाम ठंड काफी ज्यादा महसूस हो रही है। करीब 12 हज़ार फीट की ऊंचाई एनएच 505 मलिंग नाला के पास सड़क पर बहता पानी जमने से सड़क फिसलन भरी हो गया है। जिससे सुबह शाम वाहन चलाना जोखिम भरा है। मिट्टी डाल पिघलाया जा रहा सड़क पर जमा पानी ऐसे में सीमा सड़क संगठन ने सड़क पर जमी पानी पर मिट्टी डाल कर पिघलाया जा रहा है, ताकि वाहन न फिसले। उधर जिला पुलिस ने सभी से अपील किया है कि ठंड से मलिंग नाला में पानी जमने लगा है। सड़क पर फिसलन ज्यादा हो गई है। आपातकालीन स्थितियों को छोड़कर शाम 5 से सुबह 7 बजे के बीच यात्रा करने से बचने व पुलिस द्वारा दिए निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
हिमाचल BJP 16 लाख सदस्य बनाएगी:शिमला से आज अभियान की शुरुआत; जयराम को पहला सदस्य बनाएंगे बिंदल, मिस्ड कॉड देकर भी बन सकेंगे मैंबर
हिमाचल BJP 16 लाख सदस्य बनाएगी:शिमला से आज अभियान की शुरुआत; जयराम को पहला सदस्य बनाएंगे बिंदल, मिस्ड कॉड देकर भी बन सकेंगे मैंबर हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश में अभी BJP के लगभग 13 लाख सदस्य है। यानी इस बार 3 लाख ज्यादा मैंबर बनाए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत बीती शाम को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर चुके है। हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को आज सदस्य बनाकर इस अभियान का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल करेंगे। प्रदेश में बीजेपी की प्राइमरी मैंबरशिप के लिए भाजपा का सदस्यता अभियान 2 चरणों में चलेगा। पहला चरण 2 से 25 सितंबर तक तथा दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलेगा। सक्रिय सदस्य को 100 नए मैंबर बनाने जरूरी प्रदेश भाजपा महामंत्री बिहारी लाल ने बताया कि प्राइमरी मैंबरशिप के बाद सक्रिय सदस्य बनाने को मैंबरशिप अभियान चलेगा। 100 नए मेंबर बनाने वाले को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सक्रिय सदस्य ही बूथ से लेकर जिला, राज्य व नेशनल लेवल की कार्यकारिणी में चुनाव लड़ने का पात्र होगा। शिमला के गेयटी थियेटर से शुभारंभ बिहारी लाल ने बताया कि आज शिमला के गेयटी थियेटर से राज्य स्तरीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ सुबह 11 बजे किया जाएगा। इस दौरान भाजपा सदस्य बनने के लिए लाइव काउंटर भी लगाए जाएंगे। मिस्ड कॉल या फिर फॉर्म भरकर बनेंगे मैंबर बिहारी लाल ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति मिस्ड कॉल देकर या फिर पर्ची काटकर भाजपा का सदस्य बन पाएगा। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति भाजपा की सदस्यता के लिए 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल कर सकता है। उन्होंने कहा का भाजपा हर बूथ पर 200 और हर विधानसभा में 26000 सदस्य बनाएगी। बिहारी लाल की अगुआई में राज्य स्तर पर कमेटी बनाई प्रदेश में मैंबरशिप कैंपेन की मॉनिटरिंग के लिए भाजपा महामंत्री बिहारी लाल की अगुआई में सदस्यता अभियान समिति बनाई गई है। इसमें बिहारी लाल को संयोजक और इनके साथ पायल वैद्य, अमित शर्मा, मुनीष चौहान और राजेश ठाकुर को सह संयोजक बनाया गया है। इसी तरह जिला, ब्लाक, बूथ व विधानसभा लेवल पर भी मैंबरशिप कैंपेन के लिए कमेटियां बनाई गई है। बिंदल-जयराम के नेतृत्व में चलेगा अभियान: बिहारी बिहारी लाल ने बताया कि राजीव बिंदल और जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलेगा। उन्होंने बताया कि सभी पुराने सदस्य की मैंबरशिप को भी रिन्यू किया जाएगा। इसका कोई शुक्ल नहीं देना होगा, जबकि सक्रिय सदस्य के लिए 100 रुपए शुक्ल तय किया गया है। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर बीती शाम 5 बजे से शुरू हो गया है।