हिमाचल सरकार ने 17 IAS को किया प्रमोट:रोहन चंद, पुरथी और विनोद को सेक्रेटरी रेंक; मानसी ठाकुर को परफॉर्मा आधार पर प्रमोशन

हिमाचल सरकार ने 17 IAS को किया प्रमोट:रोहन चंद, पुरथी और विनोद को सेक्रेटरी रेंक; मानसी ठाकुर को परफॉर्मा आधार पर प्रमोशन

हिमाचल सरकार ने बुधवार को 17 IAS अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए है। सरकार ने साल 2009 बैच की IAS मानसी सहाय ठाकुर, रोहन चंद ठाकुर, राज किशन पुरथी और विनोद कुमार को सेक्रेटरी रैंक दी है। इन्हें लेवल-14 का पे स्केल दिया जाएगा। इनमें से मानसी सहाय ठाकुर को परफॉर्मा आधार पर प्रमोशन दिया गया है, क्योंकि वह अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रही है। 4 IAS को लेवल-13 पे स्केल इसी तरह साल 2012 की IAS डॉ. रिचा वर्मा, राकेश कुमार प्रजापति, हरिकेश मीणा और राजेश गोयल को लेवल-13 का पे स्केल दिया गया है। इन्हें बैक-डे यानी एक जनवरी 2025 से प्रमोशन दिया गया है। 9 IAS को लेवल-12 पे स्केल इसी तरह IAS एवं डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश, अनुराग चंद्र, अमित कुमार शर्मा, जतिन लाल, गंधर्व राठौर, राहुल कुमार, सोनाक्षी सिंह तोमर, विजय कुमार और मनोज कुमार को लेवल-12 का पे स्केल दिया गया है। हिमाचल सरकार ने बुधवार को 17 IAS अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए है। सरकार ने साल 2009 बैच की IAS मानसी सहाय ठाकुर, रोहन चंद ठाकुर, राज किशन पुरथी और विनोद कुमार को सेक्रेटरी रैंक दी है। इन्हें लेवल-14 का पे स्केल दिया जाएगा। इनमें से मानसी सहाय ठाकुर को परफॉर्मा आधार पर प्रमोशन दिया गया है, क्योंकि वह अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रही है। 4 IAS को लेवल-13 पे स्केल इसी तरह साल 2012 की IAS डॉ. रिचा वर्मा, राकेश कुमार प्रजापति, हरिकेश मीणा और राजेश गोयल को लेवल-13 का पे स्केल दिया गया है। इन्हें बैक-डे यानी एक जनवरी 2025 से प्रमोशन दिया गया है। 9 IAS को लेवल-12 पे स्केल इसी तरह IAS एवं डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश, अनुराग चंद्र, अमित कुमार शर्मा, जतिन लाल, गंधर्व राठौर, राहुल कुमार, सोनाक्षी सिंह तोमर, विजय कुमार और मनोज कुमार को लेवल-12 का पे स्केल दिया गया है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर