हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की दिल्ली दौड़ से सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रदेश में इससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। यह चर्चाएं नया संगठन बनाने, नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने या प्रतिभा सिंह को कंटीन्यू करने और कैबिनेट विस्तार को लेकर हो रही है। प्रदेश में कांग्रेस हाईकमान 177 दिन से नया संगठन नहीं बना पाया। इससे पार्टी वर्कर से लेकर कांग्रेस के मंत्री तक हाईकमान को निशाने में ले चुके हैं। संगठन को पैरालाइज्ड तक बोला जा चुका है। अब कार्यकर्ता भी सार्वजनिक मंचों से कांग्रेस हाईकमान और राज्य सरकार को भी निशाने पर ले रहे हैं। 2 दिन पहले बिलासपुर में भी अल्पसंख्यक नेता साबरदीन ने कांग्रेस सरकार और संगठन पर गंभीर आरोप लगाए है। इससे पहले कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने भी संगठन को पैरालाइज्ड तक बता दिया था। इसे देखते हुए हाईकमान पर संगठन बनाने को दबाव बना है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने भी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से हिमाचल में जल्दी संगठन बनाने को लेकर चर्चा कर दी है। प्रतिभा सिंह ने जल्दी संगठन बनाने की मांग की बीती शाम को प्रतिभा सिंह ने भी महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलकर जल्दी संगठन बनाने का आग्रह किया। आज सीएम सुक्खू भी संगठन के मसले पर हाईकमान से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं बीती शाम को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी दिल्ली पहुंच गए हैं। PWD विक्रमादित्य सिंह परसों से ही दिल्ली में डटे हैं। उन्होंने भी केसी वेणुगोपाल से मिलकर जल्दी संगठन बनाने की मांग रखी है। प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की चर्चाएं वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। अब उन्हें बदले जाने की भी चर्चाएं है। हॉली लॉज विरोधी धड़ा उन्हें बदलना चाह रहा है। ऐसा हुआ तो नया अध्यक्ष बनना तय है। नए अध्यक्ष के लिए ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। इनके बाद आशा कुमारी, संजय अवस्थी और सुरेश कुमार का नाम भी उछाला जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि प्रतिभा सिंह को भी अभी कुछ समय के लिए कंटीन्यू किया जा सकता है। इसे लेकर फाइनल फैसला हाईकमान को करना है। कैबिनेट विस्तार को लेकर हाईकमान से चर्चा कर सकते हैं सुक्खू इसी तरह मंत्रिमंडल में भी एक पद खाली पड़ा है। इसे भरने को लेकर भी मुख्यमंत्री सुक्खू हाईकमान से चर्चा कर सकते हैं,क्योंकि सरकार का लगभग ढाई साल का कार्यकाल ही बचा है। इसके लिए मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं कांगड़ा जिला संजय रत्न और आशीष बुटेल का नाम भी चर्चा में है। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की दिल्ली दौड़ से सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रदेश में इससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। यह चर्चाएं नया संगठन बनाने, नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने या प्रतिभा सिंह को कंटीन्यू करने और कैबिनेट विस्तार को लेकर हो रही है। प्रदेश में कांग्रेस हाईकमान 177 दिन से नया संगठन नहीं बना पाया। इससे पार्टी वर्कर से लेकर कांग्रेस के मंत्री तक हाईकमान को निशाने में ले चुके हैं। संगठन को पैरालाइज्ड तक बोला जा चुका है। अब कार्यकर्ता भी सार्वजनिक मंचों से कांग्रेस हाईकमान और राज्य सरकार को भी निशाने पर ले रहे हैं। 2 दिन पहले बिलासपुर में भी अल्पसंख्यक नेता साबरदीन ने कांग्रेस सरकार और संगठन पर गंभीर आरोप लगाए है। इससे पहले कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने भी संगठन को पैरालाइज्ड तक बता दिया था। इसे देखते हुए हाईकमान पर संगठन बनाने को दबाव बना है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने भी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से हिमाचल में जल्दी संगठन बनाने को लेकर चर्चा कर दी है। प्रतिभा सिंह ने जल्दी संगठन बनाने की मांग की बीती शाम को प्रतिभा सिंह ने भी महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिलकर जल्दी संगठन बनाने का आग्रह किया। आज सीएम सुक्खू भी संगठन के मसले पर हाईकमान से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं बीती शाम को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी दिल्ली पहुंच गए हैं। PWD विक्रमादित्य सिंह परसों से ही दिल्ली में डटे हैं। उन्होंने भी केसी वेणुगोपाल से मिलकर जल्दी संगठन बनाने की मांग रखी है। प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की चर्चाएं वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। अब उन्हें बदले जाने की भी चर्चाएं है। हॉली लॉज विरोधी धड़ा उन्हें बदलना चाह रहा है। ऐसा हुआ तो नया अध्यक्ष बनना तय है। नए अध्यक्ष के लिए ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। इनके बाद आशा कुमारी, संजय अवस्थी और सुरेश कुमार का नाम भी उछाला जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि प्रतिभा सिंह को भी अभी कुछ समय के लिए कंटीन्यू किया जा सकता है। इसे लेकर फाइनल फैसला हाईकमान को करना है। कैबिनेट विस्तार को लेकर हाईकमान से चर्चा कर सकते हैं सुक्खू इसी तरह मंत्रिमंडल में भी एक पद खाली पड़ा है। इसे भरने को लेकर भी मुख्यमंत्री सुक्खू हाईकमान से चर्चा कर सकते हैं,क्योंकि सरकार का लगभग ढाई साल का कार्यकाल ही बचा है। इसके लिए मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं कांगड़ा जिला संजय रत्न और आशीष बुटेल का नाम भी चर्चा में है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
