हिसार बिश्नोई सभा के प्रधान बने जगदीश चंद्र:कुलदीप बिश्नोई ने 11 सदस्यीय नई कमेटी का किया गठन; 6 मार्च को हुआ कार्यकाल खत्म

हिसार बिश्नोई सभा के प्रधान बने जगदीश चंद्र:कुलदीप बिश्नोई ने 11 सदस्यीय नई कमेटी का किया गठन; 6 मार्च को हुआ कार्यकाल खत्म

हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने बिश्नोई सभा हिसार के नए प्रधान के साथ-साथ नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। जगदीश चंद्र कड़वासरा को बिश्नोई सभा हिसार के प्रधान पद की जिम्मेदारी एक बार फिर से सौंपी गई है। सभा का उप प्रधान नरसिंह ज्याणी आदमपुर और आत्माराम जाजुदा सदलपुर को बनाया गया है। जानकारी के अनुसार रमेश खिचड़ सदलपुर को सभा का सचिव और कृष्ण पूनिया भोड़िया बिश्नोईयान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसका एक पत्र रविवार को दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल रहा और चर्चा का विषय रहा। इसके अलावा नई कार्यकारिणी में 5 सदस्य और 11 स्थायी आमंत्रित सदस्य को शामिल किया है। यह 13वीं कार्यकारिणी चुनी गई। सर्वसम्मति से चुना गया प्रधान दरअसल बिश्नोई सभा हिसार का 3 साल का कार्यकाल 16 मार्च आज ही के दिन समाप्त हुआ। समय से ही नई कार्यकारिणी गठित कर दी गई। इससे पहले 28 जनवरी को हिसार के परिजात चौक के पास स्थित बिश्नोई मंदिर में बिश्नोई सभा की मीटिंग हुई थी। इस दौरान सभी ने सर्वसम्मति से प्रधान चुने जाने पर सहमति जताई थी। दौरान सभी सभा के पदाधिकारी और सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के चयन के लिए संरक्षक कुलदीप बिश्नोई को अधिकृत किया था। इसका प्रस्ताव मीटिंग में पास कर सभी ने अनुबोधन किया। हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने बिश्नोई सभा हिसार के नए प्रधान के साथ-साथ नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। जगदीश चंद्र कड़वासरा को बिश्नोई सभा हिसार के प्रधान पद की जिम्मेदारी एक बार फिर से सौंपी गई है। सभा का उप प्रधान नरसिंह ज्याणी आदमपुर और आत्माराम जाजुदा सदलपुर को बनाया गया है। जानकारी के अनुसार रमेश खिचड़ सदलपुर को सभा का सचिव और कृष्ण पूनिया भोड़िया बिश्नोईयान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसका एक पत्र रविवार को दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल रहा और चर्चा का विषय रहा। इसके अलावा नई कार्यकारिणी में 5 सदस्य और 11 स्थायी आमंत्रित सदस्य को शामिल किया है। यह 13वीं कार्यकारिणी चुनी गई। सर्वसम्मति से चुना गया प्रधान दरअसल बिश्नोई सभा हिसार का 3 साल का कार्यकाल 16 मार्च आज ही के दिन समाप्त हुआ। समय से ही नई कार्यकारिणी गठित कर दी गई। इससे पहले 28 जनवरी को हिसार के परिजात चौक के पास स्थित बिश्नोई मंदिर में बिश्नोई सभा की मीटिंग हुई थी। इस दौरान सभी ने सर्वसम्मति से प्रधान चुने जाने पर सहमति जताई थी। दौरान सभी सभा के पदाधिकारी और सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के चयन के लिए संरक्षक कुलदीप बिश्नोई को अधिकृत किया था। इसका प्रस्ताव मीटिंग में पास कर सभी ने अनुबोधन किया।   हरियाणा | दैनिक भास्कर