हिसार में नशे में पत्नी ने किया पति का मर्डर:होली की रात दंपती में झगड़ा, ईंट से हमला, मौके पर तोड़ा दम

हिसार में नशे में पत्नी ने किया पति का मर्डर:होली की रात दंपती में झगड़ा, ईंट से हमला, मौके पर तोड़ा दम

हिसार जिले के बरवाला में होली की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शिव शंकर ब्रिक्स कंपनी के भट्ठे पर काम करने वाले दंपती के बीच झगड़े में पत्नी ने पति की जान ले ली। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया गया है। बेटी ने पड़ोसी को दी सूचना जानकारी के अनुसार मृतक सीताराम और उसकी पत्नी सावित्री भट्ठे पर मजदूरी करते थे और वहीं झुग्गी में रहते थे। होली की रात करीब 12 बजे शराब पीने के बाद दोनों में झगड़ा हुआ। इस दौरान सावित्री ने ईंट से सीताराम के सिर पर वार कर दिया। घटना की जानकारी सबसे पहले मृतक की बेटी कल्पना ने पड़ोसी मजदूर सरन को दी। जब सरन मौके पर पहुंचा, तो सीताराम बेहोश पड़े थे और उनके सिर व मुंह से खून बह रहा था। महिला के माथे से बह रहा था खून सावित्री भी नशे में थी और उसके माथे से भी खून निकल रहा था। भट्ठे के मुंशी संदीप को सूचना मिलने पर उन्होंने एम्बुलेंस बुलाई। सीताराम को सरकारी अस्पताल बरवाला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिहार के रहने वाले सीताराम के परिवार के लोग अभी तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। पुलिस ने सरन के बयान के आधार पर आरोपी सावित्री के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिसार जिले के बरवाला में होली की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शिव शंकर ब्रिक्स कंपनी के भट्ठे पर काम करने वाले दंपती के बीच झगड़े में पत्नी ने पति की जान ले ली। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया गया है। बेटी ने पड़ोसी को दी सूचना जानकारी के अनुसार मृतक सीताराम और उसकी पत्नी सावित्री भट्ठे पर मजदूरी करते थे और वहीं झुग्गी में रहते थे। होली की रात करीब 12 बजे शराब पीने के बाद दोनों में झगड़ा हुआ। इस दौरान सावित्री ने ईंट से सीताराम के सिर पर वार कर दिया। घटना की जानकारी सबसे पहले मृतक की बेटी कल्पना ने पड़ोसी मजदूर सरन को दी। जब सरन मौके पर पहुंचा, तो सीताराम बेहोश पड़े थे और उनके सिर व मुंह से खून बह रहा था। महिला के माथे से बह रहा था खून सावित्री भी नशे में थी और उसके माथे से भी खून निकल रहा था। भट्ठे के मुंशी संदीप को सूचना मिलने पर उन्होंने एम्बुलेंस बुलाई। सीताराम को सरकारी अस्पताल बरवाला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिहार के रहने वाले सीताराम के परिवार के लोग अभी तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। पुलिस ने सरन के बयान के आधार पर आरोपी सावित्री के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर