हिसार में रेप पीड़िता कॉन्स्टेबल ने डॉक्टर को पीटा:थप्पड़ मारा, कपड़े फाड़े; बोली- हरियाणा पुलिस में हूं, तू कुछ नहीं बिगाड़ सकती

हिसार में रेप पीड़िता कॉन्स्टेबल ने डॉक्टर को पीटा:थप्पड़ मारा, कपड़े फाड़े; बोली- हरियाणा पुलिस में हूं, तू कुछ नहीं बिगाड़ सकती

हरियाणा के हिसार में रेप पीड़िता ने मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर के साथ मारपीट की। पीड़िता ने डॉक्टर को थप्पड़ मारा। कपड़े भी फाड़ दिए। गला दबाने की कोशिश की। यहां तक की मेडिको लीगल रिपोर्ट (MLR) भी फाड़ दी। इस दौरान पीड़िता ने डॉक्टर को कहा कि मैं हरियाणा पुलिस में हूं, तू कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। दरअसल, हरियाणा पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल ने कल (19 मार्च) हिसार पुलिस को रेप की शिकायत दी थी, जिसमें उसने फौजी पर रेप और वीडियो बना ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। गुरुवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद उसे मेडिकल के लिए लाया गया था। शुक्रवार को डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिस्ट्री लेने पर गुस्सा हो गई पीड़िता
जानकारी के अनुसार डॉक्टर दीपिका मलिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आर्य नगर में तैनात हैं। 20 मार्च को वह नागरिक अस्पताल में ड्यूटी पर थी। दोपहर करीब 12 बजे SI बबीता ने एक रेप पीड़िता के मेडिकल के लिए फोन किया। इसके बाद रेप पीड़िता को अस्पताल लाया गया। यहां दीपिका ने जब पीड़िता की हिस्ट्री लेनी शुरू की तो वह गुस्सा हो गई। उसने डॉक्टर के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। डीएमएस की मौजूदगी में की सैंपलिंग
स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने 112 पर फोन किया और अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। पीसीआर और डीएमएस डॉ. लता सांगवान की मौजूदगी में पीड़िता की एमएलआर और सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई। शाम करीब 5 बजे जब डॉक्टर ने पीड़िता को MLR पर हस्ताक्षर करने को कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने डॉक्टर को थप्पड़ मारा, उनके कपड़े फाड़े और गला दबाने की कोशिश की। पीड़िता बोली- छुट्टी होने पर तुम्हें जान से मरवा दूंगी
पीड़िता ने एमएलआर को फाड़ दिया और डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कहा कि हरियाणा पुलिस में तैनात हूं और तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। छु‌ट्टी होने के बाद मैं तुम्हें जान से मरवा दूंगी। डॉक्टर के मुताबिक 112 पर पुलिस से मदद के लिए दोबारा फोन किया। बड़ी मुश्किल से डयूटी रूम में छुपकर जान बचाई। पीड़िता से खतरा है। ऐसे में उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। हरियाणा के हिसार में रेप पीड़िता ने मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर के साथ मारपीट की। पीड़िता ने डॉक्टर को थप्पड़ मारा। कपड़े भी फाड़ दिए। गला दबाने की कोशिश की। यहां तक की मेडिको लीगल रिपोर्ट (MLR) भी फाड़ दी। इस दौरान पीड़िता ने डॉक्टर को कहा कि मैं हरियाणा पुलिस में हूं, तू कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। दरअसल, हरियाणा पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल ने कल (19 मार्च) हिसार पुलिस को रेप की शिकायत दी थी, जिसमें उसने फौजी पर रेप और वीडियो बना ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। गुरुवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद उसे मेडिकल के लिए लाया गया था। शुक्रवार को डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हिस्ट्री लेने पर गुस्सा हो गई पीड़िता
जानकारी के अनुसार डॉक्टर दीपिका मलिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आर्य नगर में तैनात हैं। 20 मार्च को वह नागरिक अस्पताल में ड्यूटी पर थी। दोपहर करीब 12 बजे SI बबीता ने एक रेप पीड़िता के मेडिकल के लिए फोन किया। इसके बाद रेप पीड़िता को अस्पताल लाया गया। यहां दीपिका ने जब पीड़िता की हिस्ट्री लेनी शुरू की तो वह गुस्सा हो गई। उसने डॉक्टर के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। डीएमएस की मौजूदगी में की सैंपलिंग
स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने 112 पर फोन किया और अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। पीसीआर और डीएमएस डॉ. लता सांगवान की मौजूदगी में पीड़िता की एमएलआर और सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई। शाम करीब 5 बजे जब डॉक्टर ने पीड़िता को MLR पर हस्ताक्षर करने को कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने डॉक्टर को थप्पड़ मारा, उनके कपड़े फाड़े और गला दबाने की कोशिश की। पीड़िता बोली- छुट्टी होने पर तुम्हें जान से मरवा दूंगी
पीड़िता ने एमएलआर को फाड़ दिया और डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कहा कि हरियाणा पुलिस में तैनात हूं और तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। छु‌ट्टी होने के बाद मैं तुम्हें जान से मरवा दूंगी। डॉक्टर के मुताबिक 112 पर पुलिस से मदद के लिए दोबारा फोन किया। बड़ी मुश्किल से डयूटी रूम में छुपकर जान बचाई। पीड़िता से खतरा है। ऐसे में उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।   हरियाणा | दैनिक भास्कर