होली पर पंजाब के 10 जिलों में यलो अलर्ट:पश्चिमी विक्षोभ एक्टि, बारिश की संभावनाएं बनीं; तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक

होली पर पंजाब के 10 जिलों में यलो अलर्ट:पश्चिमी विक्षोभ एक्टि, बारिश की संभावनाएं बनीं; तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक

होली के दिन पंजाब में बारिश के आसार बन रहे हैं। 10 जिलों में मौसम विभाग की तरफ यलो अलर्ट जारी कर दिया है। 9 मार्च से एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि बीते दिनों खिली धूप के बाद तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। 24 घंटों में तापमान में अधिक बदलाव ना होने के बाद भी तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब के 10 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर और फतेहगढ़ साहिब में ये अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि आज इन जिलों में तेज बारिश व तूफान आ सकता है। वहीं, आज तापमान में भी कमी के आसार लग रहे हैं। 16 मार्च तक एक्टिव रहेगा पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पहले पहाड़ी इलाकों में देखने को मिल रहा था। लेकिन बीते दिन से ही पंजाब में बारिश व तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। ये अलर्ट 16 मार्च तक एक्टिव रहने का अनुमान है। इस दर्मियान पंजाब के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की आशंका जताई जा रही है। जिससे बढ़ रही गर्मी से हल्की राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। पंजाब के शहरों का तापमान- पंजाब के शहरों का आज का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 14 से 25 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 14 से 27 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। लुधियाना- हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 15 से 28 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। पटियाला- हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 18 से 29 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 19 से 30 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। होली के दिन पंजाब में बारिश के आसार बन रहे हैं। 10 जिलों में मौसम विभाग की तरफ यलो अलर्ट जारी कर दिया है। 9 मार्च से एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि बीते दिनों खिली धूप के बाद तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। 24 घंटों में तापमान में अधिक बदलाव ना होने के बाद भी तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब के 10 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर और फतेहगढ़ साहिब में ये अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि आज इन जिलों में तेज बारिश व तूफान आ सकता है। वहीं, आज तापमान में भी कमी के आसार लग रहे हैं। 16 मार्च तक एक्टिव रहेगा पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पहले पहाड़ी इलाकों में देखने को मिल रहा था। लेकिन बीते दिन से ही पंजाब में बारिश व तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। ये अलर्ट 16 मार्च तक एक्टिव रहने का अनुमान है। इस दर्मियान पंजाब के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की आशंका जताई जा रही है। जिससे बढ़ रही गर्मी से हल्की राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। पंजाब के शहरों का तापमान- पंजाब के शहरों का आज का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 14 से 25 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 14 से 27 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। लुधियाना- हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 15 से 28 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। पटियाला- हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 18 से 29 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाने का अनुमान है। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 19 से 30 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।   पंजाब | दैनिक भास्कर