ऐसा हो सकता है क्या कि कोई आदमी 9 शादी कर ले। शादी करने वाली औरतें पागल हैं क्या, जो किसी से भी शादी कर लीं और पैसे दे दिए। वो भी कोई जानकारी लिए बिना। ये कहना है सोनभद्र के राजन की बहन का, जिसपर 9 महिलाओं ने झूठ बोलकर शादी करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने कहा कि राजन ने खुद को लखनऊ में आबकारी विभाग का अफसर बताकर फंसाया। शादी की, कुछ टाइम साथ रहा, फिर पैसे लूटकर फरार हो गया। पुलिस राजन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। राजन राबर्ट्सगंज तहसील से 5 किलोमीटर दूर सहिजन गांव में रहता है। दैनिक भास्कर की टीम राजन के गांव पहुंचकर परिजनों और पड़ोसियों से बातचीत की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… सुनसान जगह पर राजन का छोटा सा मकान
भास्कर की टीम राजन के गांव सहिजन पहुंची, जिसपर 9 महिलाओं से 1 करोड़ रुपए से ज्यादा लेकर भागने का आरोप है। हम उसके घर पहुंचे जो करीब 500-600 स्क्वायर फीट में बना था। छोटा सा लोहे का गेट और अंदर एक प्लास्टिक की कुर्सी पड़ी थी। उसके घर के करीब 200 मीटर तक कोई दूसरा घर नहीं था। हमने बाहर खड़े होकर गेट खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जब कई बार आवाज लगाई तब अंदर से चिल्लाते हुए राजन की बहन पूजा निकली। अंदर का आधा दरवाजा खोलकर पूछी, तुम लोग कौन हो? यहां क्या करने आए हो? अपना परिचय देने पर बोली- तुम लोग क्या उल्टा-सीधा बता रहे हो। फिर उसका लहजा थोड़ा नरम पड़ा तो बाहर आकर हमसे बात की। बहन बोली- हम तो केवल सरिता को ही जानते हैं
पूजा बताने लगी- हम लोग बलिया के रहने वाले हैं। लगभग 12 साल से यहां पर रह रहे हैं। मेरे भाई गाड़ी चलाने का काम करते हैं। उसी से घर का खर्चा चलता है। ये जो सरिता है, इससे मेरे भाई ने शादी की है। हम लोग तो इसी को जानते हैं। लेकिन ये कभी हमारे साथ नहीं रही है। इसके साथ भइया का केस भी चल रहा है। सरिता से भइया की शादी हम लोगों के सामने नहीं हुई थी। हम लोग शादी में नहीं गए थे। बाद में शादी का पता चला था कि सरिता पत्नी है। जो महिला खुद को किरन बाला बता रही है। इनको तो हम खुद नहीं जानते हैं। ये कह रही हैं, हमसे शादी किए हैं। इतना पैसा लिए हैं। आज के जमाने में कोई इतना पागल होता है क्या, जो इतना पैसा बिना जान पहचान के दे देगा। मेरे भाई ने बस नीलिमा की मदद की
नीलिमा जो हैं, उनके पापा बोले थे हम लोगों से मदद करने के लिए। उसी के नाते मेरे भाई ने उनकी मदद की, एक फ्रेंड के नाते और कुछ भी नहीं है। कोई शादी नहीं हुई है। हम लोग बस सरिता को जानते हैं और किसी को नहीं जानते हैं। मेरे घर में मेरी मां है, जो काफी बीमार रहती है। उनको ब्रेन हेमरेज है। उनका इलाज वाराणसी में चल रहा है। मेरे पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। हम लोगों की बहुत बदनामी हो रही है। बल्कि ऐसा कुछ भी नहीं है। अब एक नजर में मामला… सोनभद्र के अजय ने फर्जी अफसर बनकर 9 महिलाओं से शादी की। इनमें से ज्यादातर सरकारी टीचर हैं। शुक्रवार को एक साथ 3 महिलाएं राबर्ट्सगंज थाने पर शिकायत लेकर पहुंचीं, तब मामला सामने आया। तीनों महिलाओं ने बताया कि आरोपी युवक ने शादी करके उनके नाम से लोन पास करवा लिया। एक ने 40 लाख और दूसरी ने 42 लाख लोन निकलवाने की बात कही। फिर पैसे लेकर फरार हो गया। मामला राबर्ट्सगंज तहसील के सहिजन गांव का है। अब पढ़िए राजन के पड़ोसी से बात टीम राजन के घर से करीब 200 मीटर दूर घनी बस्ती में गई। यहां राजन के एक पड़ोसी से मुलाकात हुई। उसने नाम न छापने की शर्त पर बताया- राजन तो बढ़िया भौकाल से रहता है। गांव में किसी से मतलब नहीं रखता है। बुलेट से चलता है। हमेशा हेलमेट या फिर गमछे से अपना मुंह ढके रहता है। कभी फेस खोलकर नहीं घूमता। राजन के घर में एक लड़की, मां और वह खुद रहता है। लेकिन वो लोग किसी से न बात करते हैं और न किसी के घर जाते हैं। इसलिए उनके घर भी कोई नहीं जाता है। गांव के लोगों से बहुत कम संपर्क रखते हैं। कभी बोल दो तो बात कर लेते हैं, नहीं तो सीधे निकल जाते हैं, नजर उठाकर भी नहीं देखते। नमस्ते के आगे आज तक मेरी उनसे कोई बात नहीं है। बस घर पास है तो हमको दिख जाते हैं। 13-14 लाख के मकान में परिवार साथ रहता है राजन
पड़ोसी ने बताया, इनकी शादी के बारे में हम लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। लड़की और मां घर में रहती है। अब वो लड़की बहन है, बेटी है, कौन है हम नहीं जानते। उस लड़की का तो फेस भी हम नहीं पहचान पाएंगे। कभी बाहर नहीं निकलते। 12-13 साल हो गए हैं, उन लोगों को यहां रहते हुए। यहां पर एक मकान लिए थे ये लोग, उसी में शिफ्ट हुए हैं। पहले तो वो मकान टूटा हुआ था, बाद में उसको बनवा लिए हैं। बहुत बड़ा घर नहीं है, बस 13-14 लाख का होगा। गांव में कुछ साल पहले एक औरत आई थी, बहुत लड़ाई हुई थी
इसकी शादी को लेकर तो कभी कुछ नहीं हुआ है गांव में। 2-3 साल पहले की बात है, एक महिला आई थी, अपने बच्चे के साथ। उसके साथ कुछ और लोग भी थे। इन लोगों में बहुत लड़ाई हो रही थी। वो साथ रहने के लिए बोल रही थी, ये मना कर रहा था। काफी देर तक हंगामा हुआ था। फिर ये लोग चले गए थे। इसके घर में तो कभी कोई फंक्शन नहीं हुआ। ये कुछ करता भी नहीं है। पहले सुना था, ट्रक चलाता था। लेकिन काफी समय से तो इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली। भले कमाई न हो लेकिन रहता बहुत अच्छे से है। खाने-पीने, कपड़े पहनने में अपना भौकाल टाइट रखता है। बढ़िया मेन टेन रहता है। इसके पास एक बुलेट है, उसी से चलता है। एक गाड़ी ग्लैमर भी है। ये हमेशा से ही विवादित रहा है, तभी इससे कोई मतलब नहीं रखता। —————————– यह खबर भी पढ़ें- यूपी का ‘लुटेरा दूल्हा’…9 शादियां कीं, सबको ठगा:थाने पर पहुंचीं 3 सरकारी टीचर पत्नियां, बोलीं- लाखों का लोन पास करवाकर भाग गया संतकबीर नगर की सरकारी टीचर किरनबाला (40) ने शुक्रवार को राबर्ट्सगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई। किरन ने बताया कि वह संतकबीर नगर की रहने वाली है। राजन मेरे पापा के दोस्त के जानने वाले थे। पापा के दोस्त के साथ मेरे घर आया करते थे। ऐसे ही हम दोनों की जान पहचान हो गई। राजन ने खुद को लखनऊ में आबकारी विभाग का अनुभाग समीक्षक बताया था। उसने कहा था कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें पूरा मामला ऐसा हो सकता है क्या कि कोई आदमी 9 शादी कर ले। शादी करने वाली औरतें पागल हैं क्या, जो किसी से भी शादी कर लीं और पैसे दे दिए। वो भी कोई जानकारी लिए बिना। ये कहना है सोनभद्र के राजन की बहन का, जिसपर 9 महिलाओं ने झूठ बोलकर शादी करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने कहा कि राजन ने खुद को लखनऊ में आबकारी विभाग का अफसर बताकर फंसाया। शादी की, कुछ टाइम साथ रहा, फिर पैसे लूटकर फरार हो गया। पुलिस राजन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। राजन राबर्ट्सगंज तहसील से 5 किलोमीटर दूर सहिजन गांव में रहता है। दैनिक भास्कर की टीम राजन के गांव पहुंचकर परिजनों और पड़ोसियों से बातचीत की। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… सुनसान जगह पर राजन का छोटा सा मकान
भास्कर की टीम राजन के गांव सहिजन पहुंची, जिसपर 9 महिलाओं से 1 करोड़ रुपए से ज्यादा लेकर भागने का आरोप है। हम उसके घर पहुंचे जो करीब 500-600 स्क्वायर फीट में बना था। छोटा सा लोहे का गेट और अंदर एक प्लास्टिक की कुर्सी पड़ी थी। उसके घर के करीब 200 मीटर तक कोई दूसरा घर नहीं था। हमने बाहर खड़े होकर गेट खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जब कई बार आवाज लगाई तब अंदर से चिल्लाते हुए राजन की बहन पूजा निकली। अंदर का आधा दरवाजा खोलकर पूछी, तुम लोग कौन हो? यहां क्या करने आए हो? अपना परिचय देने पर बोली- तुम लोग क्या उल्टा-सीधा बता रहे हो। फिर उसका लहजा थोड़ा नरम पड़ा तो बाहर आकर हमसे बात की। बहन बोली- हम तो केवल सरिता को ही जानते हैं
पूजा बताने लगी- हम लोग बलिया के रहने वाले हैं। लगभग 12 साल से यहां पर रह रहे हैं। मेरे भाई गाड़ी चलाने का काम करते हैं। उसी से घर का खर्चा चलता है। ये जो सरिता है, इससे मेरे भाई ने शादी की है। हम लोग तो इसी को जानते हैं। लेकिन ये कभी हमारे साथ नहीं रही है। इसके साथ भइया का केस भी चल रहा है। सरिता से भइया की शादी हम लोगों के सामने नहीं हुई थी। हम लोग शादी में नहीं गए थे। बाद में शादी का पता चला था कि सरिता पत्नी है। जो महिला खुद को किरन बाला बता रही है। इनको तो हम खुद नहीं जानते हैं। ये कह रही हैं, हमसे शादी किए हैं। इतना पैसा लिए हैं। आज के जमाने में कोई इतना पागल होता है क्या, जो इतना पैसा बिना जान पहचान के दे देगा। मेरे भाई ने बस नीलिमा की मदद की
नीलिमा जो हैं, उनके पापा बोले थे हम लोगों से मदद करने के लिए। उसी के नाते मेरे भाई ने उनकी मदद की, एक फ्रेंड के नाते और कुछ भी नहीं है। कोई शादी नहीं हुई है। हम लोग बस सरिता को जानते हैं और किसी को नहीं जानते हैं। मेरे घर में मेरी मां है, जो काफी बीमार रहती है। उनको ब्रेन हेमरेज है। उनका इलाज वाराणसी में चल रहा है। मेरे पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। हम लोगों की बहुत बदनामी हो रही है। बल्कि ऐसा कुछ भी नहीं है। अब एक नजर में मामला… सोनभद्र के अजय ने फर्जी अफसर बनकर 9 महिलाओं से शादी की। इनमें से ज्यादातर सरकारी टीचर हैं। शुक्रवार को एक साथ 3 महिलाएं राबर्ट्सगंज थाने पर शिकायत लेकर पहुंचीं, तब मामला सामने आया। तीनों महिलाओं ने बताया कि आरोपी युवक ने शादी करके उनके नाम से लोन पास करवा लिया। एक ने 40 लाख और दूसरी ने 42 लाख लोन निकलवाने की बात कही। फिर पैसे लेकर फरार हो गया। मामला राबर्ट्सगंज तहसील के सहिजन गांव का है। अब पढ़िए राजन के पड़ोसी से बात टीम राजन के घर से करीब 200 मीटर दूर घनी बस्ती में गई। यहां राजन के एक पड़ोसी से मुलाकात हुई। उसने नाम न छापने की शर्त पर बताया- राजन तो बढ़िया भौकाल से रहता है। गांव में किसी से मतलब नहीं रखता है। बुलेट से चलता है। हमेशा हेलमेट या फिर गमछे से अपना मुंह ढके रहता है। कभी फेस खोलकर नहीं घूमता। राजन के घर में एक लड़की, मां और वह खुद रहता है। लेकिन वो लोग किसी से न बात करते हैं और न किसी के घर जाते हैं। इसलिए उनके घर भी कोई नहीं जाता है। गांव के लोगों से बहुत कम संपर्क रखते हैं। कभी बोल दो तो बात कर लेते हैं, नहीं तो सीधे निकल जाते हैं, नजर उठाकर भी नहीं देखते। नमस्ते के आगे आज तक मेरी उनसे कोई बात नहीं है। बस घर पास है तो हमको दिख जाते हैं। 13-14 लाख के मकान में परिवार साथ रहता है राजन
पड़ोसी ने बताया, इनकी शादी के बारे में हम लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। लड़की और मां घर में रहती है। अब वो लड़की बहन है, बेटी है, कौन है हम नहीं जानते। उस लड़की का तो फेस भी हम नहीं पहचान पाएंगे। कभी बाहर नहीं निकलते। 12-13 साल हो गए हैं, उन लोगों को यहां रहते हुए। यहां पर एक मकान लिए थे ये लोग, उसी में शिफ्ट हुए हैं। पहले तो वो मकान टूटा हुआ था, बाद में उसको बनवा लिए हैं। बहुत बड़ा घर नहीं है, बस 13-14 लाख का होगा। गांव में कुछ साल पहले एक औरत आई थी, बहुत लड़ाई हुई थी
इसकी शादी को लेकर तो कभी कुछ नहीं हुआ है गांव में। 2-3 साल पहले की बात है, एक महिला आई थी, अपने बच्चे के साथ। उसके साथ कुछ और लोग भी थे। इन लोगों में बहुत लड़ाई हो रही थी। वो साथ रहने के लिए बोल रही थी, ये मना कर रहा था। काफी देर तक हंगामा हुआ था। फिर ये लोग चले गए थे। इसके घर में तो कभी कोई फंक्शन नहीं हुआ। ये कुछ करता भी नहीं है। पहले सुना था, ट्रक चलाता था। लेकिन काफी समय से तो इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली। भले कमाई न हो लेकिन रहता बहुत अच्छे से है। खाने-पीने, कपड़े पहनने में अपना भौकाल टाइट रखता है। बढ़िया मेन टेन रहता है। इसके पास एक बुलेट है, उसी से चलता है। एक गाड़ी ग्लैमर भी है। ये हमेशा से ही विवादित रहा है, तभी इससे कोई मतलब नहीं रखता। —————————– यह खबर भी पढ़ें- यूपी का ‘लुटेरा दूल्हा’…9 शादियां कीं, सबको ठगा:थाने पर पहुंचीं 3 सरकारी टीचर पत्नियां, बोलीं- लाखों का लोन पास करवाकर भाग गया संतकबीर नगर की सरकारी टीचर किरनबाला (40) ने शुक्रवार को राबर्ट्सगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई। किरन ने बताया कि वह संतकबीर नगर की रहने वाली है। राजन मेरे पापा के दोस्त के जानने वाले थे। पापा के दोस्त के साथ मेरे घर आया करते थे। ऐसे ही हम दोनों की जान पहचान हो गई। राजन ने खुद को लखनऊ में आबकारी विभाग का अनुभाग समीक्षक बताया था। उसने कहा था कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें पूरा मामला उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
9 शादी करने वाले लुटेरे दूल्हे के गांव से रिपोर्ट:बहन बोली- औरतें पागल हैं क्या, जो पैसे दिए, पड़ोसी ने कहा-भौकाल में रहता है
