जालंधर | बस्ती शेख के पास स्थित कांशी नगर में राज मेडिकोज से चोर कैश व सामान चोरी करके फरार हो गए। चोरी की शिकायत थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वे काशी नगर में राज मेडिकोज नाम की दुकान चलाते हैं। रविवार रात को दुकान बंद करके घर चले गए थे। सोमवार को सुबह दुकान पर आए तो देखा कि शटर के ताले टूटे हुए थे। जब दुकान में देखा तो गल्ले में पड़े पैसे और लकड़ी के डिब्बे में पड़े कमेटी के पैसे गायब थे। पीड़ित ने तुरंत चोरी की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस ने क्राइम सीन से फिंगर प्रिंट ले लिए हैं। आरोपियों को ट्रेस करने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। जालंधर | बस्ती शेख के पास स्थित कांशी नगर में राज मेडिकोज से चोर कैश व सामान चोरी करके फरार हो गए। चोरी की शिकायत थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वे काशी नगर में राज मेडिकोज नाम की दुकान चलाते हैं। रविवार रात को दुकान बंद करके घर चले गए थे। सोमवार को सुबह दुकान पर आए तो देखा कि शटर के ताले टूटे हुए थे। जब दुकान में देखा तो गल्ले में पड़े पैसे और लकड़ी के डिब्बे में पड़े कमेटी के पैसे गायब थे। पीड़ित ने तुरंत चोरी की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस ने क्राइम सीन से फिंगर प्रिंट ले लिए हैं। आरोपियों को ट्रेस करने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

जालंधर पहुंचे पूर्व भाजपा मंत्री विजय सांपला:कहा-डल्लेवाल से हमदर्दी रखने वाले मरणव्रत खत्म कराए, पंजाब BJP का नया प्रधान जल्द घोषित होगा
जालंधर पहुंचे पूर्व भाजपा मंत्री विजय सांपला:कहा-डल्लेवाल से हमदर्दी रखने वाले मरणव्रत खत्म कराए, पंजाब BJP का नया प्रधान जल्द घोषित होगा जालंधर के एक निजी हाल में सांपला फाउंडेशन की तरफ से भारत के संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर समर्पित एक कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान पूर्व मंत्री विजय सांपला, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया सहित भाजपा के अन्य कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पूर्व एससी कमिशन के चेयरमैन और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय सांपला ने किसानों के आंदोलन को लेकर कहा- हम किसानों की सभी जत्थेबंदियों से अपील करते हैं कि अगर आप सही में डल्लेवाल साहिब के साथ हमदर्दी करते हो तो उन्हें इस चीज से हटाया जाएगा। जिससे उनका मरमव्रत खत्म हो सके। सांपला बोले- AAP ने किसानों से झूठ बोला सांपला ने कहा- हमारी सरकार ने धान पर पहले से ही एमएसपी दी हुई है। साथ ही पंजाब सरकार को धान खरीदने के लिए पैसा भी भेजा गया है। मगर राज्य की AAP सरकार की नीयत में खोट था, जिसके चलते किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। विजय सांपला ने कहा- अगर किसानों को धरना देना भी है तो पंजाब सरकार के खिलाफ धरना करें, क्योंकि सभी दोष पंजाब सरकार के हैं। आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि 22 फसलों पर एमएसपी दी जाएगी। मगर तीन साल बीतने को आए, लेकिन किसी को कुछ नहीं दिया गया। जिन्होंने किसानों के साथ झूठ बोला, उनके खिलाफ किसान धरना प्रदर्शन करें। जल्द पंजाब का नया प्रधान चुना जाएगा सांपला ने आगे कहा- केंद्र सरकार ने तीन चार बार किसानों के साथ बातचीत की है। मगर हर बार जब बात पंजाब सरकार के पास आती है तो बात रुक जाती है। केंद्र तो हमेशा टेबल टॉक के लिए तैयार रहता है। किसानों ने सुप्रीम कोर्ट की कमेटी की मीटिंग में जाने तक से इनकार कर दिया गया है। सांपला ने आगे कहा- ये रवैया सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ है, आगे तो फिर कौन ही रह गया है। ये बड़ा चिंता का विषय है। सांपला ने आगे कहा- जल्द केंद्रीय आलाकमान द्वारा पंजाब के नए प्रधान और सभी जिलों के नए प्रधानों की भी घोषणा की जाएगी। फरवरी बीच तक ये फैसले ले लिए जाएंगे।

जालंधर में आज पूर्व मंत्री आशु की पेशी:1 अगस्त को ED ने किया था गिरफ्तार, फर्जी संस्थाओं के जरिए कालेधन को सफेद बनाने का आरोप
जालंधर में आज पूर्व मंत्री आशु की पेशी:1 अगस्त को ED ने किया था गिरफ्तार, फर्जी संस्थाओं के जरिए कालेधन को सफेद बनाने का आरोप पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को ईडी ने गुरुवार 1 अगस्त को जालंधर में पूछताछ के लिए बुलाया था। देर शाम ईडी अधिकारियों ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 9 घंटे तक ईडी अधिकारियों ने आशु से उसकी बढ़ी हुई संपत्ति और विदेशों में लेनदेन के बारे में पूछताछ की। ईडी ने आशु को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का रिमांड लिया है। आज फिर आशु को संविधान चौक के पास कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी के सवालों का जवाब आशु नहीं दे पाए। ईडी पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान मंत्री रहते हुए आशु की बढ़ी हुई संपत्ति की जांच कर रही है। ईडी को कई विदेशी लेनदेन का भी पता चला है। ईडी ने जांच में पाया है कि भारत भूषण उर्फ आशु ने कई फर्जी संस्थाओं के जरिए अपराध की कमाई (पीओसी) को सफेद किया और अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर संपत्तियां खरीदीं। करीबियों पर भी गिरेगी गाज ईडी ने अब आशु के करीबियों की भी जांच शुरू कर दी है। आशु के करीबियों पर गाज गिरनी तय है। कई नजदीकियों के खातों को ईडी खंगाल चुकी है। बाकी के कुछ लोगों के सूची बन रही है। इस बीच ईडी को आशु व उसके करीबियों के खातों में विदेशी लेनदेन का भी पता चला है। जिससे आशु की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाब में 24 जगहों पर छापेमारी की गई आशु की गिरफ्तारी से पहले ईडी ने पंजाब टेंडर घोटाला मामले में 24 अगस्त 2023, 04 सितंबर 2023 और 06 सितंबर 2023 को भारत भूषण आशु और उनके सहयोगियों के आवासीय परिसरों में लुधियाना, मोहाली, नवांशहर और चंडीगढ़ (पंजाब) में 24 जगहों पर छापेमारी की थी। तलाशी अभियान के दौरान नगदी जब्त की गई और बैंक खातों में पड़ी राशि को फ्रीज कर दिया गया। संपत्ति, सोने के आभूषण और सोने के सिक्कों की कुल राशि को फ्रीज कर दिया गया। इस मामले में जब्ती और फ्रीजिंग सहित बरामदगी का कुल मूल्य 8.46 करोड़ रुपये से अधिक था। जानिए क्या है टेंडर घोटाला: स्कूटर, बाइक पर दिखाया माल का परिवहन श्रम परिवहन टेंडर घोटाले में आरोपी वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अनाज मंडियों में माल का परिवहन करते थे। वहीं, आरोपियों ने टेंडर लेने से पहले विभाग में गलत वाहनों के नंबर लिखवा लिए थे। जांच में पता चला कि जो नंबर लिखवाए गए थे, वे स्कूटर, बाइक आदि दोपहिया वाहनों के थे। जिन वाहनों पर ये नंबर लगे हैं, वे माल ढोने के लिए मान्य नहीं हैं। इस मामले में करीब 2 महीने पहले कुछ ट्रांसपोर्ट मालिकों और ठेकेदारों ने तत्कालीन कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु पर कुछ ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में जांच के बाद विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारियां शुरू कर दी हैं। आशु पर भी टेंडरिंग में 2 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप है।

पंजाब में अब एक और थाने पर फेंका ग्रेनेड:धमाके से टूटी लोगों की नींद, BKI ने ली जिम्मेदारी; 28 दिनों में 8वां हमला
पंजाब में अब एक और थाने पर फेंका ग्रेनेड:धमाके से टूटी लोगों की नींद, BKI ने ली जिम्मेदारी; 28 दिनों में 8वां हमला पंजाब में पुलिस थानों पर हो रहे अटैक थम नहीं रहे हैं। रात को बंगा वडाला गांव के पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंका गया। गुरदासपुर के कलानौर क्षेत्र में बीते 48 घंटों में ये दूसरा ग्रेनेड हमला है। 28 दिनों में पंजाब में 8 बार ग्रेनेड फेंके जा चुके हैं। बढ़ती वारदातों से राज्य की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी अनुसार बंगा वडाला गांव रात को धमाके से दहल गया। लोग डर के घरों से बाहर निकले तो पता चला कि पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंका गया है। इसके बाद यहां रात भर यहां पुलिस की गाड़ियों के सायरन बजते रहे। एक दिन पहले ही खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) ने कलानौर पुलिस पोस्ट पर हमला किया था। रात को बंगा वडाला में हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी खालिस्तान समर्थक संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) ने ली। वहीं, रात हुए धमाके के बाद फिलहाल पुलिस चौकी में फोरेंसिक जांच चल रही है और सीनियर अधिकारी लगातार हालात का जायजा ले रहे हैं। 28 दिन में हुआ 8वां हमला बीते 28 दिनों में पंजाब में यह 8वां हमला है। इनमें से विदेश में बैठे आतंकी 7 धमाके करवाने में सफल रहे, जबकि एक बम अजनाला थाने से बिना फटे रिकवर किया गया। जानें कब-कब हुईं 7 घटनाएं 24 नवंबर- अजनाला थाने के बाहर RDX लगाया गया था। हालांकि, यह फटा नहीं। इसकी जिम्मेदारी हैप्पी पासियां ने ली थी, जबकि इस मामले में पुलिस 2 आरोपियों को पकड़ चुकी है। उनसे हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए थे। 27 नवंबर- गुरबख्श नगर में बंद पुलिस चौकी में ग्रेनेड विस्फोट हुआ था। यह हमला भी बंद चौकी में हुआ था। 2 दिसंबर- एसबीएस नगर के काठगढ़ थाने में ग्रेनेड विस्फोट हुआ था। इस मामले में भी पुलिस ने 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया था और उनसे हथियार बरामद किए गए थे। 4 दिसंबर- मजीठा थाने में ग्रेनेड विस्फोट हुआ तो पुलिस ने हमला मानने से ही इनकार कर दिया। पुलिस का कहना था कि उनके एक कर्मी की बाइक का टायर फटा है। हालांकि, इलाके के पूर्व विधायक बिक्रम मजीठिया ने थाने की तस्वीरों के साथ इसे आतंकी घटना बताया था। 13 दिसंबर- अलीवाल बटाला थाने में ग्रेनेड विस्फोट हुआ था। इस घटना की जिम्मेदारी भी हैप्पी पासियां और उसके साथी ने ली थी। इस घटना को भी रात के समय ही अंजाम दिया गया। 17 दिसंबर- इस्लामाबाद थाने में ग्रेनेड विस्फोट किया गया। सुबह जब खबर फैली तो पुलिस कमिश्नर और लोकल पुलिस ने इसे ब्लास्ट नहीं बताया, लेकिन दोपहर DGP पंजाब खुद अमृतसर पहुंचे और उन्होंने माना कि यह एक आतंकी घटना थी और बम फोड़ा गया था। 19 दिसंबर- पंजाब के भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे गुरदासपुर जिले की बंद पड़ी पुलिस चौकी बख्शीवाला पर आतंकी हमला हुआ। पुलिस द्वारा किसी मामले में जब्त किए गए ऑटो पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका। सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती दो प्रमुख खालिस्तानी संगठनों, KZF और BKI द्वारा पंजाब में हमलों की जिम्मेदारियां ली जा रही हैं। पुलिस की कोशिशों के बावजूद लगातार हमले चिंता का विषय बन रहे हैं। इन सभी हमलों में सिर्फ पंजाब पुलिस को ही टारगेट किया जा रहा है। पंजाब पुलिस ने बीते दिनों इन मामलों में एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन इसके बावजूद हमलों पर काबू पाना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा है।