भास्कर न्यूज | अमृतसर मेहता के गांव घनशामपुर के रहने वाले व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे पानी की टैंकी के पास की है। मृतक की पहचान शमशेर सिंह 39 के रूप में हुई है। जब व्यक्ति को गोली मारी तब उसकी पत्नी वहीं मौजूद थी। तीन अज्ञात हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। पहले उन्होंने दातर से हमला किया, फिर जाते समय उसे गोली मार दी थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर शव को शनिवार के दिन सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 17 सीसीटीवी खंगाले हैं। हालांकि पुलिस को आरोपियों को अभी कोई सुराग नहीं मिला है। मृतक की पत्नी भुपिंदर कौर ने बताया कि उसके पति रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह 9 बजे डयूटी पर गए थे। उसने अपने लिए दवाई लेनी थी, जिसके कारण वह अपने पति के पास गई थी। वह टैंकी वाले कमरे में बैठ गई और उसका पति बाहर काम करने लगा। बाइक सवार तीन युवक आए और उसके पति पर दात्तर से हमला कर दिया। उसके बाद भागते समय एक आरोपी ने उसके पति को गोली मार दी। उसे कारण का कुछ नहीं पता है। एसएचओ कुलविंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। भास्कर न्यूज | अमृतसर मेहता के गांव घनशामपुर के रहने वाले व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे पानी की टैंकी के पास की है। मृतक की पहचान शमशेर सिंह 39 के रूप में हुई है। जब व्यक्ति को गोली मारी तब उसकी पत्नी वहीं मौजूद थी। तीन अज्ञात हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। पहले उन्होंने दातर से हमला किया, फिर जाते समय उसे गोली मार दी थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर शव को शनिवार के दिन सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 17 सीसीटीवी खंगाले हैं। हालांकि पुलिस को आरोपियों को अभी कोई सुराग नहीं मिला है। मृतक की पत्नी भुपिंदर कौर ने बताया कि उसके पति रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह 9 बजे डयूटी पर गए थे। उसने अपने लिए दवाई लेनी थी, जिसके कारण वह अपने पति के पास गई थी। वह टैंकी वाले कमरे में बैठ गई और उसका पति बाहर काम करने लगा। बाइक सवार तीन युवक आए और उसके पति पर दात्तर से हमला कर दिया। उसके बाद भागते समय एक आरोपी ने उसके पति को गोली मार दी। उसे कारण का कुछ नहीं पता है। एसएचओ कुलविंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
फरीदकोट में सरकार के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन:3 दिन के लिए हड़ताल, 110 रूट प्रभावित; मांगे पूरी नहीं होने से नाराज कर्मचारी
फरीदकोट में सरकार के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन:3 दिन के लिए हड़ताल, 110 रूट प्रभावित; मांगे पूरी नहीं होने से नाराज कर्मचारी पंजाब में रोडवेज बसों के कर्मचारियों ने 3 दिन के लिए हड़ताल किया है, जिसके बाद फरीदकोट में भी सोमवार को सभी बसें स्टैंड पर खड़ी रहीं। साथ ही पंजाब रोडवेज पनबस व पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। फरीदकोट डिपो में हड़ताल के कारण तकरीबन 110 रूट प्रभावित होंगी। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर कार्य करते कर्मचारियों ने कहा कि अपनी सेवाएं स्थायी करने समेत अन्य मांगों को लेकर काफी लंबे समय से हम संघर्ष कर रहे हैं। मगर राज्य सरकार हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही। जिसके चलते कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल का आगाज किया है। सरकार ने कर्मचारियों को पक्का करने का वादा नहीं निभाया- यूनियन
इस मौके पर बातचीत करते हुए यूनियन के डिपो प्रधान हरदीप सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने राज्य में सरकार बनने से पहले वादा किया था कि सभी विभागों में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर काम करते कच्चे कर्मचारियों को बिना किसी शर्त के पक्का किया जाएगा। लेकिन सरकार बनने के बाद किसी कच्चे कर्मचारी की सुध नहीं ली गई। वहीं प्रांतीय नेता हरप्रीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों की मांगों को लेकर पिछले साल 1 जुलाई को मुख्यमंत्री ने यूनियन के साथ पैनल मीटिंग की थी। जिसमें सभी मांगों को पूरा करने के लिए एक महीने का समय मांगा गया था, लेकिन 6 महीने से भी अधिक समय बीतने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद वह मजबूर होकर हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने इस हड़ताल के कारण आम लोगों को हो रही परेशानियों के लिए माफी भी मांगी। सिर्फ सरकारी बसों वाले रूट के लोगों की बढ़ी मुश्किलें
बस स्टैंड पर एक यात्री ने बताया कि इस हड़ताल के कारण आम लोगों खासकर महिलाओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई रूट पर सिर्फ सरकारी बसें ही चलती हैं और ऐसे रूट पर आने जाने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
मानसा में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत:दूसरे गांव से मिला शव, नशा करने का आदी थी मृतक, एक बेटे का पिता
मानसा में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत:दूसरे गांव से मिला शव, नशा करने का आदी थी मृतक, एक बेटे का पिता पंजाब में मानसा के गांव बुर्ज राठी के 24 वर्षीय नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि ग्रामीण और परिजनों का कहना है कि नशे की ओवरडोज लिए जाने के कारण युवक की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव बुर्ज राठी निवासी 24 वर्षीय सुखप्रीत सिंह नजदीकी गांव उभा में मृतक पाया गया। परिवार ने आरोप लगाया कि सुखप्रीत पिछले कई सालों से नशे का आदी था। मृतक सुखप्रीत के भाई गगनप्रीत ने बताया कि वह अपने भाई की लाश को गांव उभा में से उठाकर लाया है। उसने कहा कि गांव में सरेआम नशा बिक रहा है। सुखप्रीत सिंह अपने पीछे विधवा पत्नी और एक वर्षीय बेटे को पीछे छोड़ गया है। परिवार ने सरकार और प्रशासन पर नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए गुजारिश की है। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सत्ता हासिल करने से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे, अगर सरकार काम करती तो आज उनका भाई उनके साथ होता।
लुधियाना में प्रकाश ढाबे पर हमला, VIDEO:पानी की बोतल न देने पर बदमाशों ने कर्मचारियों को पीटा, दो घायल, 40-60 टांके लगे
लुधियाना में प्रकाश ढाबे पर हमला, VIDEO:पानी की बोतल न देने पर बदमाशों ने कर्मचारियों को पीटा, दो घायल, 40-60 टांके लगे पंजाब के लुधियाना में मशहूर ढाबा प्रकाश पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमले में ढाबे के दो कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। दरअसल ढाबा बंद होने के कारण कर्मचारियों ने कुछ लोगों को पानी की बोतल देने से मना कर दिया था। जिस पर गुस्साए बदमाशों ने विवाद करने लगे और कर्मचारियों की पिटाई करने लगे। बदमाशों ने उन्हें तलवारों से हमला कर दिया। दोनों कर्मचारियों को 40 और 60 टांके आए हैं। घायल कर्मचारियों की पहचान सागर और आनंद के रूप में हुई है। ढाबा मालिक नीतीश ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 9 जुलाई की रात 12 बजे के बाद की है। उनका ढाबा ओरिएंट सिनेमा के पास स्थित है। यह घटना ढाबे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। नीतीश ने बताया कि रात 11:45 बजे करीब 8 से 9 लोग उनके ढाबे पर आए और पानी की बोतल मांगने लगे। गाली देने से रोका तो हमला कर दिया ढाबा बंद होने के कारण कर्मचारियों ने बदमाशों को पानी की बोतल देने से मना कर दिया। जिसके कर्मचारी सागर और आनंद के साथ गाली-गलौज की गई। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने तलवार दोनों पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। नितीश के अनुसार मामले की सूचना सराभा नगर थाने की पुलिस को दी गई। घायल दोनों कर्मचारियों का डीएमसी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ है। उधर, एसएचओ परमवीर सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे और हमलावरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।