जालंधर| शनिवार को पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (पीपीसीबी) के अधिकारियों ने चाइना डोर की बिक्री, उपयोग और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इसके तहत शहर में डोर बेचने वाले दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। वहीं लोगों को चाइना डोर के खतरों के बारे में भी जागरूक किया गया। पीपीसीबी के एक्सईएन संदीप कुमार ने कहा कि वसंत पंचमी के के मद्देनजर प्रतिबंधित चाइना डोर की बिक्री, भंडारण और उपयोग के खिलाफ चलाए गए इस अभियान के तहत दुकानों की रैंडम जांच की गई। इस दौरान दुकानदार केवल सूती धागे की डोर बेचते पाए गए। उन्होंने कहा िक प्रतिबंधित डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत पांच साल तक की कैद, एक लाख रुपए का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। जानकारी देते एक्सईएन व अन्य। भास्कर न्यूज | जालंधर थाना नंबर पांच की पुलिस ने शनिवार को दुकानदार के पास से चाइना डोर के दल गट्टू बरामद किए हैं। दुकानदार पर मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया िक उनको जानकारी मिली थी कि कुटिया रोड बस्ती दानिशमंदां के पास एक दुकानदार सिंथेटिक डोर बेच रहा है। पुलिस ने रेड करके 10 गट्टू दुकान के अंदर से बरामद किए हैं। इसके साथ दुकानदार अमित कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी भिंडर कॉलोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी साहिल चौधरी ने कहा कि शाम 6:30 बजे दुकान पर छापे मारी की थी। उन्होंने कहा चाइना डोर बेचने वालों पर यह कार्रवाई रविवार को भी जारी रहेगी। जालंधर| रविवार को मनाए जाने वाले वसंत पंचमी के पर्व पर एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने चाइना डोर बेचने वालों और उड़ाने वालों को चेतावनी दी है। खख ने कहा िक अगर कोई चाइना डोर से पतंग उड़ाता और बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ इरादतन कत्ल और गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया िक घातक डोर की बिक्री और इस्तेमाल करने वालों पर निगरानी रखने के िलए स्पेशल टीमें गठित की गई हैं। एसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों की अध्यक्षता में ये टीमें गश्त करेंगी। एसएसपी खख ने कहा कि चाइना डोर के इस्तेमाल से पहले ही कई जानें जा चुकी हैं और कई लोग घायल हुए हैं। देहात के थानों के एसएचओ व मुलाजिमों को भी अपने इलाकों में नजर रखने के लिए कहा गया है। एसएसपी ने कहा िक अगर कोई चाइना डोर बेचते हुए पकड़ा गया तो तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से चाइना डोर का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ 112 पर शिकायत करने की अपील की है। जालंधर| शनिवार को पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (पीपीसीबी) के अधिकारियों ने चाइना डोर की बिक्री, उपयोग और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इसके तहत शहर में डोर बेचने वाले दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। वहीं लोगों को चाइना डोर के खतरों के बारे में भी जागरूक किया गया। पीपीसीबी के एक्सईएन संदीप कुमार ने कहा कि वसंत पंचमी के के मद्देनजर प्रतिबंधित चाइना डोर की बिक्री, भंडारण और उपयोग के खिलाफ चलाए गए इस अभियान के तहत दुकानों की रैंडम जांच की गई। इस दौरान दुकानदार केवल सूती धागे की डोर बेचते पाए गए। उन्होंने कहा िक प्रतिबंधित डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत पांच साल तक की कैद, एक लाख रुपए का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। जानकारी देते एक्सईएन व अन्य। भास्कर न्यूज | जालंधर थाना नंबर पांच की पुलिस ने शनिवार को दुकानदार के पास से चाइना डोर के दल गट्टू बरामद किए हैं। दुकानदार पर मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया िक उनको जानकारी मिली थी कि कुटिया रोड बस्ती दानिशमंदां के पास एक दुकानदार सिंथेटिक डोर बेच रहा है। पुलिस ने रेड करके 10 गट्टू दुकान के अंदर से बरामद किए हैं। इसके साथ दुकानदार अमित कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी भिंडर कॉलोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी साहिल चौधरी ने कहा कि शाम 6:30 बजे दुकान पर छापे मारी की थी। उन्होंने कहा चाइना डोर बेचने वालों पर यह कार्रवाई रविवार को भी जारी रहेगी। जालंधर| रविवार को मनाए जाने वाले वसंत पंचमी के पर्व पर एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने चाइना डोर बेचने वालों और उड़ाने वालों को चेतावनी दी है। खख ने कहा िक अगर कोई चाइना डोर से पतंग उड़ाता और बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ इरादतन कत्ल और गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया िक घातक डोर की बिक्री और इस्तेमाल करने वालों पर निगरानी रखने के िलए स्पेशल टीमें गठित की गई हैं। एसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों की अध्यक्षता में ये टीमें गश्त करेंगी। एसएसपी खख ने कहा कि चाइना डोर के इस्तेमाल से पहले ही कई जानें जा चुकी हैं और कई लोग घायल हुए हैं। देहात के थानों के एसएचओ व मुलाजिमों को भी अपने इलाकों में नजर रखने के लिए कहा गया है। एसएसपी ने कहा िक अगर कोई चाइना डोर बेचते हुए पकड़ा गया तो तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से चाइना डोर का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ 112 पर शिकायत करने की अपील की है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
लुधियाना में सौतेले बाप को 20 साल कैद:दो साल तक नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न, मां को जान से मारने की धमकी
लुधियाना में सौतेले बाप को 20 साल कैद:दो साल तक नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न, मां को जान से मारने की धमकी पंजाब के लुधियाना में आज पोक्सो के तहत फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने एक कारपेंटर को अपनी नाबालिग सौतेली बेटी से रेप करने का दोषी करार देते हुए बीस साल की कैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमर जीत सिंह की अदालत ने दोषी को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धारा 6 के तहत 20 साल सश्रम कारावास और पोक्सो की धारा 10 के तहत 3 साल सश्रम कारावास और भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत 5 साल की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 1.20 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि में से एक लाख रुपए पीड़िता को मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे और सजा भी साथ-साथ चलेगी। 30 सिंतबर 2023 का है मामला
शिमलापुरी पुलिस ने 30 सितंबर 2023 को अपनी 14 वर्षीय सौतेली बेटी से रेप करने के आरोप में पिता देवराज को गिरफ्तार किया था। आरोपी पिछले दो साल से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। पीड़िता ने अपनी आपबीती अपनी क्लास टीचर को बताई, जिन्होंने उसे आगे की मदद के लिए बाल कल्याण समिति के पास भेजा। सूचना मिलने के बाद शिमलापुरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। मां के बयानों के बाद पुलिस ने दर्ज की थी FIR
29 सितंबर 2023 को पीड़िता की मां के बयान के बाद एफआईआर दर्ज की गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे आरोपी की हरकतों के बारे में पता था और उसने इसका विरोध किया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ, क्योंकि उसका पति उसे धमकी देता था कि अगर उसने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई तो वह उसे और उसकी बेटी को जान से मार देगा। 16 अक्तूबर 2019 को हुई आरोपी से शादी
महिला ने कहा कि उसने 16 अक्टूबर 2019 को आरोपी से शादी की थी। अपने पहले पति से तलाक के बाद यह उसकी दूसरी शादी थी। उसकी पहली शादी से एक बेटी है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसके पति की भी यह दूसरी शादी थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पिछले दो सालों से उसकी साढ़े 14 साल की बेटी का यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था और उसे गलत तरीके से छूता था। उसकी बेटी मानसिक रूप से उदास थी। उसके क्लास टीचर ने उसके डिप्रेशन को देखा और उसकी काउंसिलिंग की। लड़की ने पूरी घटना अपनी क्लास टीचर को बताई, जो उसे सिधवां नहर के पास गिल रोड पर ऑब्जर्वेशन होम के पास चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास ले गई। कल्याण समिति ने पुलिस को इसमें शामिल किया। उसका बयान दर्ज करने के बाद शिमलापुरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
राम रहीम को रणजीत हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस:हाईकोर्ट से बरी हुआ था, साध्वियों की चिट्ठी के शक में डेरा मैनेजर की हत्या हुई थी
राम रहीम को रणजीत हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस:हाईकोर्ट से बरी हुआ था, साध्वियों की चिट्ठी के शक में डेरा मैनेजर की हत्या हुई थी हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम को सुप्रीम कोर्ट ने डेरा मैनेजर रणजीत हत्याकांड में नोटिस जारी किया है। डेरा मैनेजर की साल 2002 में हत्या कर दी गई थी। इस केस में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने राम रहीम और उसके साथियों को बरी कर दिया था। CJI की बैंच ने इस केस को सुनवाई के लिए जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बैंच को सौंप दिया है। रणजीत की हत्या 23 साल पहले हुई थी। मामले में19 साल बाद राम रहीम और उसके साथियों को पंचकूला स्थित CBI की स्पेशल कोर्ट ने सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ वह पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट गया, जहां से 3 साल बाद वह बरी हो गया। दरअसल 2002 में तत्कालीन PM अटल बिहारी वाजपेयी को एक चिट्ठी भेजी गई थी। इसमें डेरे में साध्वियों के यौन शोषण के आरोप लगाए गए थे। CBI ने जांच के बाद कोर्ट में कहा था कि राम रहीम को शक था कि गुमनाम चिट्ठी के पीछे रणजीत का हाथ है। सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें रणजीत हत्याकांड की पूरी कहानी … 1. यौन शोषण की चिट्ठी से आहत होकर डेरा छोड़ा
रणजीत सिंह साल 2002 में डेरा सच्चा सौदा के मैनेजर थे। रणजीत सिंह कुरूक्षेत्र के रहने वाले थे। उनका पूरा परिवार भी डेरे से जुड़ा हुआ था। सब कुछ ठीक चल रहा था कि अचानक एक गुमनाम चिठ्ठी की वजह से डेरा सच्चा सौदा में हंगामा खड़ा हो गया। उस गुमनाम चिट्ठी में एक साध्वी का यौन शोषण किए जाने का खुलासा था। चिठ्ठी सामने आते ही डेरा सच्चा सौदा पर सवाल उठने लगे। डेरे में यौन शोषण के आरोप सामने आने के बाद रणजीत सिंह आहत हो गए। इसी बात को लेकर उन्होंने डेरे के मैनेजर पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ परिवार के लोग भी डेरे से अलग हो गए। 2. गुमनाम चिट्ठी के शक में मारी गई थी गोली
रणजीत सिंह की हत्या का मामला इसी गुमनाम चिट्ठी से जुड़ा, जिसमें डेरे में साध्वियों के यौन शोषण के आरोप लगाए गए थे। यह चिट्ठी तत्कालीन PM अटल बिहारी वाजपेयी को भेजी गई थी। CBI ने जांच के बाद कोर्ट में कहा था कि राम रहीम को शक था कि गुमनाम चिट्ठी के पीछे रणजीत का हाथ है। इस चिट्ठी में रणजीत की बहन का भी जिक्र था। इस चिट्ठी के सामने आने के बाद रणजीत को डेरे में बुलाया गया। जहां उसे गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी गई थी। हालांकि, रणजीत ने कहा कि इस चिट्ठी के पीछे उसकी कोई भूमिका नहीं है। जिसके बाद उसकी हत्या हो गई। 3. 22 साल पहले हत्या, 19 साल बाद हुई थी सजा, 3 साल बाद बरी
रणजीत सिंह की हत्या की शुरुआती जांच पुलिस ने की थी। जांच में डेरे को क्लीन चिट दे दी गई। पुलिस जांच से असंतुष्ट रणजीत सिंह के बेटे जगसीर सिंह ने जनवरी 2003 में पंजाब एंड हाईकोर्ट में याचिका दायर कर CBI जांच की मांग की थी। हालांकि, शुरुआत में इस मामले में राम रहीम का नाम नहीं था, लेकिन साल 2003 में जांच CBI को सौंपी गई। फिर 2006 में राम रहीम के ड्राइवर खट्टा सिंह के बयान पर डेरा प्रमुख को शामिल किया गया। इस मामले में 2007 में कोर्ट ने आरोपियों पर आरोप तय किए थे। 19 साल के बाद अक्टूबर 2021 में डेरा मुखी समेत 5 आरोपियों को दोषी करार दिया गया। जिसके बाद पंचकूला की स्पेशल CBI कोर्ट ने राम रहीम और 4 अन्य आरोपियों अवतार सिंह, कृष्ण लाल, जसबीर सिंह और सबदिल सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके अलावा राम रहीम पर 31 लाख, सबदिल सिंह पर डेढ़ लाख, जसबीर सिंह व कृष्ण लाल पर सवा-सवा लाख रुपए और अवतार सिंह पर 75 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। इसके बाद राम रहीम सजा के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट चला गया। जहां से पंचकूला की CBI कोर्ट से मिली सजा के 3 साल बाद 28 मई, 2024 को राम रहीम हाईकोर्ट से बरी हो गया। 4. हाईकोर्ट ने CBI और पुलिस के जांच के तरीके पर उठाए थे सवाल
इस केस में हाईकोर्ट ने 163 पेज का फैसला दिया। जिसमें CBI और पुलिस की जांच के तरीके पर सवाल उठाए। हाईकोर्ट ने कहा कि- 5. जिसने चिट्ठी छापी, उसकी भी हत्या हुई
साध्वियों के यौन शोषण को लेकर लिखी यही चिट्ठी बाद में सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने अपने अखबार में छापी थी। इसके बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति को 24 अक्टूबर को गोली मार दी गई। पत्रकार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 21 नवंबर को उनकी मौत हो गई थी। छत्रपति की हत्या का आरोप भी राम रहीम पर लगा। इस मामले में वह अभी जेल में 19 साल की कैद काट रहा है। राम रहीम के खिलाफ 2 और केस चल रहे… 1. 400 भक्तों को नपुंसक बनाने का मामला
गुरमीत राम रहीम पर 400 भक्तों को नपुंसक बनाने का भी आरोप है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर 2015 में राम रहीम के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। 1 फरवरी 2018 को CBI ने राम रहीम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इस केस में एमपी सिंह और पंकज गर्ग समेत दो डॉक्टरों को भी आरोपी बनाया गया है। ये मामला पंचकूला CBI कोर्ट में अंडर ट्रायल है। 2. धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला
राम रहीम पर बठिंडा के गांव सलाबतपुरा स्थित डेरे में एक कार्यक्रम में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की तरह पोशाक पहनकर नकल करने का आरोप भी है। 2007 में राम रहीम के खिलाफ सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज हुआ। 2014 में बठिंडा की एक अदालत ने बरी कर दिया था। 2015 में फिर से रिवीजन पिटीशन दायर की गई थी। केस पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पेंडिंग है। ************** ये खबर भी पढ़ें… वह गुमनाम चिट्ठी, जिसके बाद रणजीत का मर्डर हुआ:इसी केस में राम रहीम बरी हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के चीफ राम रहीम के साम्राज्य को एक गुमनाम चिट्ठी ने तबाह किया था। यह चिट्ठी डेरे में साध्वियों के यौन शोषणा से जुड़ी हुई थी। इस चिट्ठी के सामने आने के बाद पहले डेरे के मैनेजर रणजीत सिंह का मर्डर हुआ पूरी खबर पढ़ें
चंडीगढ़ में दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान:आज बारिश होने की चेतावनी, गर्मी और उमस से लोग परेशान
चंडीगढ़ में दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान:आज बारिश होने की चेतावनी, गर्मी और उमस से लोग परेशान चंडीगढ़ में पिछले 24 घंटे में लगभग दो डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। कल कुछ इलाकों में हल्की बारिश के बाद फिर से धूप निकल गई थी। जिस कारण तापमान पर कोई असर नहीं पड़ा। मौसम विभाग ने आज बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आज चंडीगढ़ में मानसून की पहली बारिश हो सकती है। फिलहाल गर्मी और उमस की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। इस बारिश के बाद राहत मिलने की संभावना है। 12 साल में सबसे सूखा और गर्म रहा जून का महीना इस वर्ष जून का महीना पिछले 12 साल में सबसे सूखा रहा है। जून का महीना मानसून के सीजन का पहला महीना होता है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार जून के महीने में औसतन 155.5 एमएम बारिश होती है। लेकिन इस बार सिर्फ 11.9 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 92 फीसदी कम है। पिछले 13 सालों में सबसे ज्यादा बारिश 2013 में हुई थी। 2013 में करीब 275.1 एमएम बारिश हुई थी। सबसे कम बारिश 2012 में हुई थी, जो की मात्र 1.2 एमएम थी। इस वर्ष जून महीने का ओसतन अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आखिरी बार 2012 में अधिकतम औसतन तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस प्रकार रहेगा आगे का तापमान मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में आगे बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट देखी जाएगी। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 2 जुलाई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 3 जुलाई को अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा जाएगा। जबकि न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।