करनाल के पाढ़ा गांव में खेत में खड़ी गेहूं की फसल को कोई ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर नष्ट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने कुछ लोगों पर रंजिश के चलते साजिश रचकर फसल नष्ट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने मामले की शिकायत मूनक थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला? करनाल पुलिस लाइन में रहने वाली राजेश कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसने गांव पाढ़ा में 40 कनाल 18 मरला जमीन खरीदी थी, जिसका कब्जा भी उसके पास है। उसने यह जमीन राजदुलारी नाम की महिला से खरीदी थी, जिसका केस भी असंध कोर्ट में चल रहा है। विवाद के चलते राजदुलारी का भाई ऋषिपाल और बहन तारो देवी उससे रंजिश रखते हैं। कैसे किया फसल को बर्बाद राजेश कुमारी का कहना है कि उनकी जमीन पर गेहूं की फसल खड़ी थी, जिसे उन्होंने जगरूप नाम के व्यक्ति को ठेके पर दिया हुआ था। 31 जनवरी की रात को किसी ने खेत में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिससे पूरी फसल जलकर खाक हो गई। इससे करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इन पर लगाया आरोप? राजेश कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि यह सब ऋषिपाल और तारो देवी ने साजिश के तहत करवाया है। उन्होंने कहा कि पहले भी इन दोनों पर अपने ही परिवार के सदस्यों की हत्या करने के आरोप लग चुके हैं। पुलिस ने किया मामला दर्ज थाना मुनक पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि पुलिस ने ऋषिपाल और तारो देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। करनाल के पाढ़ा गांव में खेत में खड़ी गेहूं की फसल को कोई ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर नष्ट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने कुछ लोगों पर रंजिश के चलते साजिश रचकर फसल नष्ट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने मामले की शिकायत मूनक थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला? करनाल पुलिस लाइन में रहने वाली राजेश कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसने गांव पाढ़ा में 40 कनाल 18 मरला जमीन खरीदी थी, जिसका कब्जा भी उसके पास है। उसने यह जमीन राजदुलारी नाम की महिला से खरीदी थी, जिसका केस भी असंध कोर्ट में चल रहा है। विवाद के चलते राजदुलारी का भाई ऋषिपाल और बहन तारो देवी उससे रंजिश रखते हैं। कैसे किया फसल को बर्बाद राजेश कुमारी का कहना है कि उनकी जमीन पर गेहूं की फसल खड़ी थी, जिसे उन्होंने जगरूप नाम के व्यक्ति को ठेके पर दिया हुआ था। 31 जनवरी की रात को किसी ने खेत में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिससे पूरी फसल जलकर खाक हो गई। इससे करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इन पर लगाया आरोप? राजेश कुमारी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि यह सब ऋषिपाल और तारो देवी ने साजिश के तहत करवाया है। उन्होंने कहा कि पहले भी इन दोनों पर अपने ही परिवार के सदस्यों की हत्या करने के आरोप लग चुके हैं। पुलिस ने किया मामला दर्ज थाना मुनक पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि पुलिस ने ऋषिपाल और तारो देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
रोहतक AAP को झटका, महिला जिलाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल:सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में थामा दामन, कहा- दोगुने जोश के साथ करूंगी काम
रोहतक AAP को झटका, महिला जिलाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल:सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में थामा दामन, कहा- दोगुने जोश के साथ करूंगी काम रोहतक में आम आदमी पार्टी (आप) को झटका लगा है। आम आदमी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष कविता शर्मा और उनकी पूरी टीम कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई है। सभी ने दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रोहतक में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ा था। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के कई नेता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। दीपेंद्र ने कहा- लोकसभा चुनाव में काम करते देखा कविता शर्मा और उनकी टीम का कांग्रेस में स्वागत करते हुए और उन्हें सदस्यता ग्रहण कराते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्होंने खुद रोहतक लोकसभा चुनाव में कविता शर्मा और उनकी टीम के काम करने के जज्बे को देखा है। पूरी टीम को कांग्रेस पार्टी के हर क्षेत्र में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करेंगी कविता शर्मा ने कहा कि जिस तरह उन्होंने आम आदमी पार्टी में मेहनत की, उसी तरह वह कांग्रेस पार्टी में भी दोगुने जोश और उत्साह के साथ काम करेंगी। लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। ताकि कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जा सके। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में महिला जिला अध्यक्ष कविता शर्मा, उपाध्यक्ष अनीता देवी, सीमा रानी, सुनीता पांचाल, सहसचिव सुनीता जांगड़ा, ब्लॉक प्रधान रीना देवी, सुनीति जांगड़ा, मीरा देवी, वार्ड अध्यक्ष सुनहरी देवी, किसान विंग से जिला उपाध्यक्ष अजमेर सिंह सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
फतेहाबाद में पत्नी-जीजा मर्डर में 3 गिरफ्तार:दिल्ली से गाड़ी में बैठा लाया था गांव; दोस्तों को बोला- बेइज्जती हो रही है
फतेहाबाद में पत्नी-जीजा मर्डर में 3 गिरफ्तार:दिल्ली से गाड़ी में बैठा लाया था गांव; दोस्तों को बोला- बेइज्जती हो रही है हरियाणा के फतेहाबाद के जाखल में पत्नी व जीजा की हत्या के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को आज पुलिस कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी। पुलिस ने महिला के पति जसविंद्र के साथ उसके दो साथियों बिकर सिंह व परविंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बता दें कि जाखल के गांव चांदपुरा में बुधवार को जसविंद्र नामक शख्स ने अवैध संबंधों के चलते अपनी पत्नी मूर्ति देवी और अपने जीजा बबनपुर निवासी जगसीर सिंह का तेज धार हथियार से मर्डर कर दिया था। पुलिस पूछताछ में जसविंद्र सिंह ने बताया कि अपनी पत्नी और जीजा के अवैध संबंधों से हो रही बेइज्जती को लेकर वह अपने दोस्तों के दुखड़ा आगे रोया। इसके बाद तीनों ने मिलकर मर्डर का प्लान बनाया और साजिश के तहत दोनों को मार डाला। जाखल एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि रतिया के गांव बबनपुर निवासी 32 वर्ष जगसीर सिंह मजदूरी का काम करता था और जाखल के गांव चांदपुरा में विवाहित था। उसका अपने साले जसविंद्र सिंह की पत्नी 35 वर्षीय मूर्ति के साथ ढाई-तीन सालों से अवैध संबंध चल रहा था और 10-12 दिन पहले दोनों घर से फरार हो गए थे। दोस्तों से कहा- गांव में बेइज्जती हो रही है जसविंद्र सिंह ने अपने दोनों दोस्तों को बताया कि उसकी गांव में बहुत बेइज्जती हो रही है और वह अब इस बेइज्जती को और सहन नहीं कर सकता। तीनों इस बात पर सहमत हो गए कि अब दोनों का मर्डर करना है। तीनों को सूचना मिली कि जसविंद्र की पत्नी व जीजा गांव आ रहे हैं। जसविंद्र ने तेजधार हथियार लेकर तैयार रहने को कहा। गाड़ी में दिल्ली से लाया, गांव में घुसते ही हत्या एसएचओ ने बताया कि जगसीर सिंह व मूर्ति दोनों दिल्ली चले गए थे। उनको लेने के लिए जसविंद्र सिंह एक गाड़ी लेकर दिल्ली गया था। दोनों को गाड़ी में लेकर वह गांव पहुंचा और गाड़ी वाले को रवाना कर दिया। उन्होंने बताया कि मूर्ति व जगसीर जब आगे आगे चल रहे थे तो योजनानुसार पीछे से बिकर व परविंद्र ने दोनों ने उन पर हमला बोल दिया और तेजधार हथियार से उनकी हत्या कर दी। घर के मिले थे दोनों के शव दोनों के शव गुरुवार तड़के घर से कुछ ही दूरी पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले। ग्रामीणों ने बताया था कि दोनों को उनके संबंधों को लेकर कई बार समझाया गया था, लेकिन वे नहीं माने और इसको लेकर कई बार झगड़ा हुआ है। मृतका के 2 बेटियां 12 वर्षीय व 6 वर्षीय हैं, जबकि मृतक के 12 वर्ष का बेटा है।
सोनीपत में तेजाब पीने से बच्चे की दर्दनाक मौत:अष्टमी पर खाना खाने पड़ोस के घर गया था;10 घंटे तक तड़पता रहा
सोनीपत में तेजाब पीने से बच्चे की दर्दनाक मौत:अष्टमी पर खाना खाने पड़ोस के घर गया था;10 घंटे तक तड़पता रहा हरियाणा के सोनीपत में एक बच्चे ने कोल्ड ड्रिंक समझ कर तेजाब पी लिया। वह अष्टमी पर्व पर पड़ोस में खाना खाने गया था। बच्चे को उसके माता पिता नरेला के अस्पताल में ले गए, वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि उनकी लापरवाही से बच्चे की जान गई है। कुंडली थाना पुलिस छानबीन में लगी है। बारोटा पुलिस चौकी में दी शिकायत में यूपी के लखीमपुर खिरी निवासी हरिपाल ने बताया कि वह फिलहाल सोनीपत के गांव सफियाबाद में अपने परिवार के साथ रहता है। वह और उसकी पत्नी दोनों की प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। 11 अक्टूबर महा अष्टमी पर्व पर उसके 3 बच्चे पड़ोस में किराये के मकान में रहने वाले महेन्द्र व नीलम के कमरे पर खाना खाने के लिए गए थे। फैक्ट्री में ड्यूटी पर गए थे माता पिता उसने बताया कि इस दौरान वह अपनी पत्नी के साथ काम पर फैक्ट्री चले गए। इस बीच उनको सूचना मिली कि उसके बेटे प्रिंस की तबियत बहुत ही खराब है। वह अपने घर पर आ गया और महेन्द्र से बात की। उसने बताया कि वह उसके बेटे को नरेला के अस्पताल में लेकर गया है। इसके बाद वह भी नरेला के सरकारी अस्पताल में पहुंचा। वहां उसे अपने बेटे के बारे में कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद शाम को 6:30 बजे उसे पता चला कि महेन्द्र व नीलम बेटे प्रिंस को कमरे पर छोड़ गए हैं। बच्चा बोला- पेट में दर्द है हरिपाल ने बताया कि इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ कमरे पर पहुंचे। प्रिंस ने उनको बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। इसके बाद वे बेटे को लेकर नरेला अस्पताल पहुंचे। वहां पर डॉकटर ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। इस बीच उसे पता चला कि महेन्द्र व नीलम ने पानी के जग के पास ठंडे की बोतल में तेजाब रखा हुआ था। उसके बेटे प्रिंस ने बोतल में रखे तेजाब को ठंडा समझ कर पी लिया। इससे उसके लड़के प्रिंस की मौत हो गयी। पति-पत्नी की लापरवाही से गई जान उसने बताया कि उसके बेटे की मौत पड़ोस में रहने वाले महेंद्र व उसकी पत्नी नीलम की लापरवाही की वजह से हुई है। उन्होंने तेजाब रख कर लापरवाही की और उसके बेटे ने उसे ठंडा समझ कर पी लिया। बारोटा पुलिस चौकी के IO रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने हरिपाल की शिकायत पर महेंद्र व नीलम के खिलाफ धारा 106 BNS के तहत थाना कुंडली में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आगे की छानबीन कर रही है।