लुधियाना में सेल्समैन की मौत:ड्यूटी से घर लौट रहा था, ट्राले ने मारी टक्कर, सीसीटीवी में दिखा हादसा, ड्राइवर फरार

लुधियाना में सेल्समैन की मौत:ड्यूटी से घर लौट रहा था, ट्राले ने मारी टक्कर, सीसीटीवी में दिखा हादसा, ड्राइवर फरार

लुधियाना में अज्ञात वाहन के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान वाहन ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी। पूरा शरीर कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम जतिंदर है। जानकारी देते हुए जतिंदर की पत्नी मोनिका ने पुलिस को बताया कि उसका पति कपड़े की दुकान पर काम करता है। जतिंदर काम के बाद साइकिल पर घर लौट रहा था। उसी समय ऑटो में सवार होकर कोहरा की तरफ जा रहा था। अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जब जतिंदर गिल ढाबा साहनेवाल रोड कोहरा के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह साइकिल समेत उस वाहन के नीचे आ गया। कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे हैं। जतिंदर की शादी को करीब 20 साल हो चुके थे। मोनिका ने बताया कि उसने सभी रिश्तेदारों को सूचना दी। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। सीसीटीवी से ट्रॉली ड्राइवर पर शक परिजनों ने जब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि चेक किए तो उन्हें एक संदिग्ध ट्रॉली चालक दिखाई दिया जो जतिंद्र की साइकिल के ठीक पीछे था। हादसे के तुरंत बाद कुछ दूरी पर फिर से वही ट्रॉली चालक दिखाई दिया। परिजनों ने मौके पर मौजूद कुछ लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि उसी ट्रॉली चालक ने ही हादसा किया है। मोनिका ने बताया कि आज वे पुलिस से संपर्क कर मामले में न्याय की गुहार लगाएंगे। लुधियाना में अज्ञात वाहन के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान वाहन ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी। पूरा शरीर कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम जतिंदर है। जानकारी देते हुए जतिंदर की पत्नी मोनिका ने पुलिस को बताया कि उसका पति कपड़े की दुकान पर काम करता है। जतिंदर काम के बाद साइकिल पर घर लौट रहा था। उसी समय ऑटो में सवार होकर कोहरा की तरफ जा रहा था। अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जब जतिंदर गिल ढाबा साहनेवाल रोड कोहरा के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह साइकिल समेत उस वाहन के नीचे आ गया। कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे हैं। जतिंदर की शादी को करीब 20 साल हो चुके थे। मोनिका ने बताया कि उसने सभी रिश्तेदारों को सूचना दी। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। सीसीटीवी से ट्रॉली ड्राइवर पर शक परिजनों ने जब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि चेक किए तो उन्हें एक संदिग्ध ट्रॉली चालक दिखाई दिया जो जतिंद्र की साइकिल के ठीक पीछे था। हादसे के तुरंत बाद कुछ दूरी पर फिर से वही ट्रॉली चालक दिखाई दिया। परिजनों ने मौके पर मौजूद कुछ लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि उसी ट्रॉली चालक ने ही हादसा किया है। मोनिका ने बताया कि आज वे पुलिस से संपर्क कर मामले में न्याय की गुहार लगाएंगे।   पंजाब | दैनिक भास्कर