पंजाब के आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बीती रात दिल्ली के तुगलक रोड थाना के बाहर AAP वर्करों के साथ दिल्ली पुलिस के खिलाफ हंगामा कर रोष जाहिर किया। उनका आरोप था कि दिल्ली में भाजपा शराब और पैसे बांट रही है। इस संबंध में जब पुलिस को AAP वर्करों ने शिकायत दी तो पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उल्टा AAP वर्करों और कुछ पत्रकारों को थाने में बंद कर दिया। पुलिस कर्मियों से बहसबाजी की वीडियोग्राफी भी हुई अमन अरोड़ा ने थाना के बाहर पुलिस अधिकारियों के साथ बहसबाजी की वीडियो भी फेसबुक शेयर की है। वीडियो में अमन अरोड़ा को थाने में पुलिस कर्मी घुसने नहीं दे रहे थे। अरोड़ा के एक साथी ने पुलिस कर्मी से कहा भी कि वह पंजाब के मंत्री है तो पुलिस कर्मी ने सख्त लहजे में जवाब दिया कि मंत्री पंजाब के है दिल्ली के नहीं। अमन अरोड़ा और तुगलक रोड थाना में रात 2 बजे यह बहसबाजी हुई जिसकी वीडियो आज पूरे पंजाब भर में खूब वायरल हो रही है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा बोले… जानकारी देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि रात 2 बजे थाना में इसलिए आना पड़ा कि दिल्ली पुलिस AAP वर्करों के साथ धक्केशाही कर रही है। भाजपा के उन लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया है जो शराब और पैसे बांट रहे थे। अमन ने कहा कि मेरे साथ आज कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर, शैरी कलसी आदि सभी मौजूद है। दिल्ली में आज थानों में इंसाफ नहीं मिल रहा। AAP वर्करों से हमें मिलने तक नहीं दिया जा रहा। दिल्ली पुलिस से निवेदन है कि वर्दी की इज्जत रखे, भाजपा के इशारे पर काम न करें। पुलिस की धक्केशाही का AAP डटकर विरोध करेगी। पंजाब के आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बीती रात दिल्ली के तुगलक रोड थाना के बाहर AAP वर्करों के साथ दिल्ली पुलिस के खिलाफ हंगामा कर रोष जाहिर किया। उनका आरोप था कि दिल्ली में भाजपा शराब और पैसे बांट रही है। इस संबंध में जब पुलिस को AAP वर्करों ने शिकायत दी तो पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उल्टा AAP वर्करों और कुछ पत्रकारों को थाने में बंद कर दिया। पुलिस कर्मियों से बहसबाजी की वीडियोग्राफी भी हुई अमन अरोड़ा ने थाना के बाहर पुलिस अधिकारियों के साथ बहसबाजी की वीडियो भी फेसबुक शेयर की है। वीडियो में अमन अरोड़ा को थाने में पुलिस कर्मी घुसने नहीं दे रहे थे। अरोड़ा के एक साथी ने पुलिस कर्मी से कहा भी कि वह पंजाब के मंत्री है तो पुलिस कर्मी ने सख्त लहजे में जवाब दिया कि मंत्री पंजाब के है दिल्ली के नहीं। अमन अरोड़ा और तुगलक रोड थाना में रात 2 बजे यह बहसबाजी हुई जिसकी वीडियो आज पूरे पंजाब भर में खूब वायरल हो रही है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा बोले… जानकारी देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि रात 2 बजे थाना में इसलिए आना पड़ा कि दिल्ली पुलिस AAP वर्करों के साथ धक्केशाही कर रही है। भाजपा के उन लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया है जो शराब और पैसे बांट रहे थे। अमन ने कहा कि मेरे साथ आज कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर, शैरी कलसी आदि सभी मौजूद है। दिल्ली में आज थानों में इंसाफ नहीं मिल रहा। AAP वर्करों से हमें मिलने तक नहीं दिया जा रहा। दिल्ली पुलिस से निवेदन है कि वर्दी की इज्जत रखे, भाजपा के इशारे पर काम न करें। पुलिस की धक्केशाही का AAP डटकर विरोध करेगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
पंजाब सूचना आयोग के खाली पदों पर नियुक्ति जल्द:हाईकोर्ट में सरकार ने दी जानकारी, 2021 में हुई थी अंतिम तैनाती
पंजाब सूचना आयोग के खाली पदों पर नियुक्ति जल्द:हाईकोर्ट में सरकार ने दी जानकारी, 2021 में हुई थी अंतिम तैनाती पंजाब सूचना कमीशन के मेंबरों की नियुक्ति इसी महीने ही होगी। यह जानकारी पंजाब सरकार की तरफ पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका की सुनवाई के दौरान दी गई। इसके साथ ही अदालत ने याचिका का निपटारा कर दिया है। साथ ही इस मामले की शिकायतकर्ता को छूट दी है कि अगर तय समय में नियुक्ति नहीं होती है तो दोबारा अदालत में आ सकते हैं। सरकार ने 30 अगस्त तक पद भरने की जानकारी अदालत में दी है। ऐसे दायर की गई थी याचिका इस संबंधी अदालत में निखिल थम्मन की तरफ से याचिका दायर की गई थी। याची ने दलील दी थी सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति न किए जाने के कारण सूचना के अधिकार के मौलिक अधिकार का उल्लंघन हो रहा है । सूचना आयुक्तों के 10 पद खाली होने के कारण अपीलों और शिकायतों की उचित तरीके से नहीं हो रहा है। साथ ही शिकायतों की संख्या बढ़ती जा रही है। अंतिम सूचना आयुक्त की नियुक्ति अप्रैल 2021 में की थी। सरकार ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट फाइल की अदालत में पंजाब शासन सुधार एवं लोक शिकायत विभाग की रिपोर्ट फाइल की है। वहीं, इस वर्ष के पहले पांच महीनों में यानी मई 2024 तक लंबित मामलों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिससे 8900 से अधिक मामलों का निपटारा होना बाकी है। सभी दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने पंजाब राज्य को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।
लुधियाना में थप्पड़ लगने से बुजुर्ग की मौत:सिक्योरिटी गार्ड दोस्त से हुई थी झड़प, बदला लेने के लिए बेटे ने मारा तमाचा
लुधियाना में थप्पड़ लगने से बुजुर्ग की मौत:सिक्योरिटी गार्ड दोस्त से हुई थी झड़प, बदला लेने के लिए बेटे ने मारा तमाचा लुधियाना के बसंत एवेन्यू में सोमवार को दोस्त के बेटे द्वारा कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बसंत एवेन्यू निवासी सहदेव साहू उर्फ बंगाली (60) के रूप में हुई है, जो सिक्योरिटी गार्ड था। सदर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सोमवार की दोपहर लुधियाना के सिविल अस्पताल से घटना की सूचना मिली। झड़प करने वाले दोनों थे सिक्योरिटी गार्ड प्राथमिक जांच से पता चला है कि पीड़ित और उसका दोस्त प्रेम पाल दोनों ही सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते हैं। सोमवार की दोपहर दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई, जिसके बाद पीड़ित ने प्रेम पाल को थप्पड़ मार दिया। हालांकि प्रेम पाल ने पीड़ित पर पलटवार नहीं किया, लेकिन वह घर गया और उसके बेटे को इस बारे में बताया। बेटा ने लिया पिता का बदला इसके बाद प्रेम पाल का बेटा सहदेव साहू के पास गया और अपने पिता का बदला लेने के लिए उसे थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगने के बाद बुजुर्ग बेहोश हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
पंजाब-चंडीगढ़ में सुबह शाम की ठंड:27 के बाद तापमान तेजी से गिरेगा, आज मौसम साफ रहेगा, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 164 दर्ज
पंजाब-चंडीगढ़ में सुबह शाम की ठंड:27 के बाद तापमान तेजी से गिरेगा, आज मौसम साफ रहेगा, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 164 दर्ज पंजाब और चंडीगढ़ में (आज) शुक्रवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। सुबह शाम भले ही हल्की ठंड हो गई, लेकिन दोपहर में गर्मी रहेगी। आने वाले दिनों में भी मौसम साफ रहेगा। 27 तारीख के बाद मौसम बदलेगा। इसके बाद ठंड भी बढ़ेगी। वहीं, बारिश की संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान मे एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 37 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, पराली जलाने से हवा प्रदूषित होने लगी है। राज्य के सारे शहरों की हवा हुई प्रदूषित पंजाब के बड़े शहरों की AQI स्तर की बात करे सभी की हवा प्रदूषित होने लग पड़ रही है। अमृतसर का AQI 169 पर पहुंच गया है। सुबह छह बजे यह दर्ज किया गया है। जबकि बठिंडा AQI 162, जालंधर 107, खन्ना 118, लुधियाना का AQI 107, मंडी गोबिंदगढ़ AQI 164, रूपनगर AQI 145 और पटियाला का AQI 118 दर्ज किया गया है। वहीं, माहिरों की मानें तो आगे भी बढ़ सकता है। पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान चंडीगढ़ – वीरवार अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 20.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा। अमृतसर – वीरवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा। जालंधर – वीरवार शाम तापमान 34. 0 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 20 से 33 डिग्री के बीच रहेगा। पटियाला – वीरवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 20 डिग्री से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। मोहाली – अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा । तापमान 20 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना – वीरवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया, आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19 डिग्री से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।