हरियाणा के झज्जर में जन्मे अभय सिंह महाकुंभ से IIT बाबा के नाम से चर्चा में आए। जिसने अपने जीवन को वैराग्य के लिए समर्पित कर दिया। अभय सिंह के साथ दिल्ली में कोचिंग करने वाले दोस्त ने उसकी खूबियों पर चर्चा की। वह कोचिंग में एक बैच में पढ़ते थे। उन्होंने कहा कि अभय दिन में 18 घंटे सिर्फ पढ़ाई करता था। अध्यात्म में जाना उसका अपना फैसला है, अगर उसने यह रास्ता चुना है, तो उसकी गहराई तक जाकर ही दम लेगा। बिना पैन कॉपी के कर देता था सवाल हल IIT बाबा के दोस्त जौनी ने बताया कि अभय के आगे वो जीरो थे। वह हमेशा पढ़ाई में ही लगा रहता था। कोई भी सवाल हो, तो उसे लिखने के लिए कॉपी की जरूरत नहीं होती थी और ना ही पैन उठाता था। जब तक कोचिंग के दूसरे क्लासमेट कॉपी पर सवाल उतारते थे, उससे पहले अभय उसका उत्तर बता देता था। काम को करके ही लेता था दम अभय के दोस्त ने बताया कि हमारी सोच सिर्फ एक स्टेप पर जा पाती थी। लेकिन वह 5 गुणा तेज दिमाग से हमेशा आगे रहता था। उसने जो सोच लिया उसे पूरा करने के बाद ही रुकता था। अब वैराग्य में गया है, तो उसमें भी गहराई तक जाए बिना अभय सिंह पीछे हटने वालों में नहीं है। उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, हमेशा अगले पड़ाव पर जाने का प्रयास करता था। साइंटिस्ट न्यूटन से की अभय की तुलना अभय सिंह के कोचिंग के मित्र जौनी ने उसकी तुलना साइंटिस्ट न्यूटन से की है। उसने बताया कि अभय सिंह हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान रखता था। उसकी सोच बिल्कुल न्यूटन की तरह थी, जैसे पेड़ से सेब नीचे गिरा है, तो क्यों गिरा है, इसके पीछे कोई तो रीजन है। इसी तरह वह हर बात के पीछे के कारण को जानने का प्रयास करता था। एक ही बिल्डिंग में रहते थे दोनों IIT बाबा के बेकरी वाले मित्र जौनी ने बताया कि वह और उसका दोस्त एक ही बिल्डिंग में रहते थे। उसने यह भी बताया कि बिल्डिंग एक ही थी, लेकिन वह अपने रूम में हमेशा अकेला रहा, उसने कभी किसी के साथ रूम शेयर नहीं किया। वह पढाई को लेकर किसी के साथ रूम शेयर नहीं करता था। AIEEE में आई थी AIR 150 जौनी ने बताया कि अभय पढ़ाई में इतना तेज था कि उसकी गिनती कोचिंग सेंटर के टॉप स्टूडेंट्स में होती थी। अभय की AIEEE में AIR 150 रही थी और IIT में उसकी AIR 631 आई थी। पढ़ाई में हमेशा आगे रहने का कारण यही था कि वह हर काम को सीरियस होकर पूरी दिलचस्पी के साथ करता है। हरियाणा के झज्जर में जन्मे अभय सिंह महाकुंभ से IIT बाबा के नाम से चर्चा में आए। जिसने अपने जीवन को वैराग्य के लिए समर्पित कर दिया। अभय सिंह के साथ दिल्ली में कोचिंग करने वाले दोस्त ने उसकी खूबियों पर चर्चा की। वह कोचिंग में एक बैच में पढ़ते थे। उन्होंने कहा कि अभय दिन में 18 घंटे सिर्फ पढ़ाई करता था। अध्यात्म में जाना उसका अपना फैसला है, अगर उसने यह रास्ता चुना है, तो उसकी गहराई तक जाकर ही दम लेगा। बिना पैन कॉपी के कर देता था सवाल हल IIT बाबा के दोस्त जौनी ने बताया कि अभय के आगे वो जीरो थे। वह हमेशा पढ़ाई में ही लगा रहता था। कोई भी सवाल हो, तो उसे लिखने के लिए कॉपी की जरूरत नहीं होती थी और ना ही पैन उठाता था। जब तक कोचिंग के दूसरे क्लासमेट कॉपी पर सवाल उतारते थे, उससे पहले अभय उसका उत्तर बता देता था। काम को करके ही लेता था दम अभय के दोस्त ने बताया कि हमारी सोच सिर्फ एक स्टेप पर जा पाती थी। लेकिन वह 5 गुणा तेज दिमाग से हमेशा आगे रहता था। उसने जो सोच लिया उसे पूरा करने के बाद ही रुकता था। अब वैराग्य में गया है, तो उसमें भी गहराई तक जाए बिना अभय सिंह पीछे हटने वालों में नहीं है। उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, हमेशा अगले पड़ाव पर जाने का प्रयास करता था। साइंटिस्ट न्यूटन से की अभय की तुलना अभय सिंह के कोचिंग के मित्र जौनी ने उसकी तुलना साइंटिस्ट न्यूटन से की है। उसने बताया कि अभय सिंह हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान रखता था। उसकी सोच बिल्कुल न्यूटन की तरह थी, जैसे पेड़ से सेब नीचे गिरा है, तो क्यों गिरा है, इसके पीछे कोई तो रीजन है। इसी तरह वह हर बात के पीछे के कारण को जानने का प्रयास करता था। एक ही बिल्डिंग में रहते थे दोनों IIT बाबा के बेकरी वाले मित्र जौनी ने बताया कि वह और उसका दोस्त एक ही बिल्डिंग में रहते थे। उसने यह भी बताया कि बिल्डिंग एक ही थी, लेकिन वह अपने रूम में हमेशा अकेला रहा, उसने कभी किसी के साथ रूम शेयर नहीं किया। वह पढाई को लेकर किसी के साथ रूम शेयर नहीं करता था। AIEEE में आई थी AIR 150 जौनी ने बताया कि अभय पढ़ाई में इतना तेज था कि उसकी गिनती कोचिंग सेंटर के टॉप स्टूडेंट्स में होती थी। अभय की AIEEE में AIR 150 रही थी और IIT में उसकी AIR 631 आई थी। पढ़ाई में हमेशा आगे रहने का कारण यही था कि वह हर काम को सीरियस होकर पूरी दिलचस्पी के साथ करता है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
हिसार में NHM कर्मचारियों की हडताल:दो घण्टे स्वस्थ्य सेवाएं रही ठप; सिविल सर्जन ने जारी की एडवाइजरी
हिसार में NHM कर्मचारियों की हडताल:दो घण्टे स्वस्थ्य सेवाएं रही ठप; सिविल सर्जन ने जारी की एडवाइजरी हिसार जिले के नागरिक अस्पताल में एनएचएम के कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर 2 घंटे का पेन डाउन सांकेतिक हड़ताल किया। इस दौरान कर्मचारियों में जमकर नारेबाजी की। स्वस्थय संघ हरियाणा यूनियन के नेता जगत बिसला ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर कई बार सरकार से मीटिंग हो चुकी है। मांगे पूरी नहीं की जा रही हैं। कल राज्य स्तरीय मीटिंग में लंबित मांगों को लेकर हड़ताल भी की जा सकती है। दो घण्टे सभी एएनएम के द्वारा टिकाकरण रोका गया। हड़ताल के चलते सिविल सर्जन ने जारी की एडवाइजरी इधर, अस्पताल की सिविल सर्जन ने 25 जुलाई को होने वाली हड़ताल को लेकर एडवाइजरी जारी करी है। सिविल सर्जन सपना गहलोत ने हड़ताल के चलते डीएमएस, कंसल्टेंट्स आदि स्वस्थ्य कर्मियों की सेवाएं ली जाएगी। आवश्यक पड़ने पर स्वयं अधिकारी भी ओपीडी में आने वाले मरीज की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जिससे चिकित्सा संस्थानों में आने वाले मरीजों में आम जनता को किसी तरह के परेशानियों का सामना न करना पड़े। सरकार पूरी नहीं कर रही मांगे सुमित शर्मा ने कहा कि डॉक्टर से लेकर 4th क्लास कर्मचारी NHM के माध्यम से बीते 25 सालों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 6 सालों से उनकी कई छोटी-छोटी मांगे हैं। मौजूदा सरकार के द्वारा पूरी नहीं की जा रही। जिसके चलते कर्मचारियों में भारी रोष है, बीते दिनों हड़ताल के दौरान कटी हुई सैलरी अभी तक नहीं दी गई है। NHM में लगे कच्चे कर्मचारियों को भी पक्का नहीं किया गया। 7वें वेतन का लाभ भी कर्मचारियों को नहीं दिया जा रहा। यूनियन के जिला प्रधान अनिल ने बताया कि पिछले दिनों एनएचएम कर्मचारीयों के सॉझा मोर्चा की बैठक अतिरिक्त मुख्य सचिव हैल्थ सुधीर राजपाल के साथ उनके कार्यालय मे हुई थी। जिसमें एनएचएम कर्मचारियों के द्वारा अपनी मांगों के बारे मे अवगत करवाया गया। लेकिन बैठक में कोई भी निर्णय नही हो पाया था। जिसके चलते सॉझा मोर्चा ने 24 जुलाई को दो घण्टे कि पैन डाउन स्ट्राईक का ऐलान किया था।
कुरुक्षेत्र पहुंचे हरियाणा सीएम नायब सैनी:भाजपा की विजय शंखनाद रैली में होंगे शामिल; गीतासंदेश स्थल पर की पूजा अर्चना
कुरुक्षेत्र पहुंचे हरियाणा सीएम नायब सैनी:भाजपा की विजय शंखनाद रैली में होंगे शामिल; गीतासंदेश स्थल पर की पूजा अर्चना हरियाणा के कुरुक्षेत्र मे भाजपा की रैली थानेसर अनाज मंडी में हो रही है। सीएम नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र पहुंच गए हैं। रैली में शामिल होने से पहले वे ज्योतिसर में वटवृक्ष की पूजा करने पहुंचे, जिसके नीचे श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का संदेश दिया था। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी रैली में मंच पर पहुंच गए हैं। भाजपा थानेसर की इस जनसभा से हरियाणा में विधानसभा चुनाव अभियान का श्रीगणेश करेगी। भाजपा “म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा” के नाम से इसके बाद सभी 90 हलकों में रैलियां करेगी। कुरुक्षेत्र के थानेसर में होने वाली रैली में आज सीएम नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और अन्य वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। हरियाणा प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी इसमें शामिल हो सकते हैं। थानेसर अनाज मंडी में पंडाल सजाया गया है। सभा में लोग आना शुरू हो गए हैं। स्थानीय नेताओं ने भीड़ जुटाने के लिए पूरा जोर लगाया है। शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर अनाज मंडी में प्रदेश की पहली जनसभा होने के कारण कार्यक्रम स्थल व आस-पास के क्षेत्र में खूबसूरत साज-सज्जा की गई है। कुरुक्षेत्र में होने वाली प्रदेश की पहली विधानसभा रैली ऐतिहासिक और यादगार होगी। उन्होंने बताया कि जनसभा को सफल बनाने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर तैयारियां की है। विधानसभा के हर गांव और वार्ड में जाकर लोगों को जनसभा का निमंत्रण दिया है। इस जनसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह थानेसर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सौगात भी दे सकते हैं।
पलवल में कांवड़ लेने जा रहे युवकों पर हमला:गालियां देते हुए हुए बोले- हम तुम्हें भेजेंगे हरिद्वार; गोलियां चलाई, गाड़ी तोड़ी
पलवल में कांवड़ लेने जा रहे युवकों पर हमला:गालियां देते हुए हुए बोले- हम तुम्हें भेजेंगे हरिद्वार; गोलियां चलाई, गाड़ी तोड़ी हरियाणा में पलवल में हरिद्वार से कांवड लेने जा रहे युवकों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। उनको जाति सूचक गालियां देने के भी आरोप लगे हैं। चांदहट थाना पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर पांच नामजद सहित अन्य युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चांदहट थाना प्रभारी जगबीर सिंह के अनुसार, मीसा गांव निवासी राकेश ने दी शिकायत में कहा है कि वह और उसके साथी शाम के करीब आठ बजे गांव के मंदिर पर एकत्रित हो रहे थे। उसी समय कृष्ण अपने 3-4 साथियों के साथ वहां आया और हमारे साथ कांवड लेने के लिए चलने की बात कहने लगा, तो हमने मना कर दिया। उसके बाद कृष्ण वहां से चला गया। उसने बताया कि कुछ देर बाद कृष्ण, केशव, सौरव, कर्मबीर, रोहित व कुछ अन्य युवक बाइकों व गाडियों में सवार होकर हाथों में लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और उनपर हमला कर दिया। आरोपियों ने जाति सूचक गालियां देते हुए कहा कि तुम्हें कांवड़ के लिए भेजेंगे, तुम लोगों को कोई अधिकार नहीं है कांवड लाने का। मारपीट कर आरोपियों ने उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ा दी और हाथों में लिए अवैध हथियारों से फायर किए। इससे वह (राकेश) बेहोश हो गया तो उसे मरा हुआ समझ कर अपनी गाड़ी को डंडों से तोड़ दिया। झगड़े की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी व जाति सूचक गालियां देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल राकेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(3), 190, 115(2), 351(3), 287, आर्म्स एक्ट 25.54.59 व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।