हरियाणा में आज रात 12 बजे से दोपहर 2 बजे निजी अस्पतालों में मरीजों को आयुष्मान योजना का फायदा नहीं मिलेगा। यह ऐलान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने अपने अटके भुगतान के समर्थन में किया है। हालांकि इस मामले को लेकर IMA की दोपहर को मुख्य सचिव के साथ मीटिंग है। अगर उनकी मांगों पर कोई पॉजिटिव रुख नहीं अपनाया गया तो स्वास्थ्य सेवाएं लंबे समय तक बाधित रहेगी। दरअसल, प्रदेश भर में करीब 600 निजी अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत सरकारी पैनल पर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इन अस्पतालों का सरकार के पास योजना के तहत किए गए इलाज का करीब 500 करोड़ रुपया अटका हुआ है। इस राशि के भुगतान के लिए IMA कई बार अधिकारियों के जरिए सरकार से गुहार लगा चुका है, मगर सरकार का उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं है। इसलिए IMA ने 14 घंटे तक आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली तमाम सुविधाओं को बंद करने का ऐलान किया है। अस्पताल संचालक दोपहर 2 बजे तक योजना के तहत मरीज को कोई सुविधा नहीं देंगे, जबकि अन्य मरीजों के लिए सभी सुविधाएं जारी रहेंगी। हालांकि आयुष्मान कार्ड धारक अपने खर्च पर इलाज जरूर करवा सकेंगे। कुरुक्षेत्र में आयुष्मान पर 25 से ज्यादा निजी अस्पताल रजिस्टर उधर, IMA के जिला प्रधान डॉ. ऋषि पाल गुप्ता ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र में आयुष्मान पैनल पर 25 से ज्यादा निजी अस्पताल रजिस्टर हैं। इन अस्पतालों का सरकार के पास योजना के करीब 20 करोड़ रुपए अटके पड़े हैं। पिछले महीने 8 जनवरी को IMA का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में सीएम नायब सैनी से मिला था। सीएम नायब सैनी ने जल्द ही उनकी राशि के भुगतान का आश्वासन दिया था, मगर करीब 1 महीना बीतने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ। मुलाकात के बाद कुछ पैसा आया जिला प्रधान का कहना है कि सीएम से मुलाकात के बाद 20-25 प्रतिशत राशि का भुगतान सरकार ने जरूर किया है। उसके बावजूद जिले में 20 करोड़ रुपए सरकार के पास फंसे हुए हैं। इलाज का पैसा नहीं मिलने से अस्पताल संचालकों को परेशानी हो रही है। सरकार को उनकी ओर ध्यान देना चाहिए। मुख्य सचिव से 2 बजे मीटिंग जिला प्रधान ने बताया कि आज दोपहर 2 बजे उनका प्रतिनिधी मंडल अपनी मांगों और भुगतान के लिए मुख्य सचिव से बातचीत करेगा। अगर सरकार उनकी मांगों पर कोई पॉजिटिव रवैया नहीं दिखाती तो उसका असर स्वास्थ्य सेवाएं पर पड़ेगा। हड़ताल लंबे समय तक जारी रह सकती है। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। यह रहीं मुख्य मांगे 1. उनकी बकाया राशि का तुरंत भुगतान किया जाए। 2. इस तरह का सिस्टम बनाया जाए उनकी राशि में कटौती नहीं की जाए। 3. उनके लिए अलग से बजट की व्यवस्था की जाए। 4. पोर्टल का सरलीकरण किया जाए। 5. TMS-1 की पेंडिंग पेमेंट का अस्पताल वाइज भुगतान किया जाए। 6. पेंडिंग राशि का ब्याज के साथ भुगतान किया जाए। हरियाणा में आज रात 12 बजे से दोपहर 2 बजे निजी अस्पतालों में मरीजों को आयुष्मान योजना का फायदा नहीं मिलेगा। यह ऐलान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने अपने अटके भुगतान के समर्थन में किया है। हालांकि इस मामले को लेकर IMA की दोपहर को मुख्य सचिव के साथ मीटिंग है। अगर उनकी मांगों पर कोई पॉजिटिव रुख नहीं अपनाया गया तो स्वास्थ्य सेवाएं लंबे समय तक बाधित रहेगी। दरअसल, प्रदेश भर में करीब 600 निजी अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत सरकारी पैनल पर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इन अस्पतालों का सरकार के पास योजना के तहत किए गए इलाज का करीब 500 करोड़ रुपया अटका हुआ है। इस राशि के भुगतान के लिए IMA कई बार अधिकारियों के जरिए सरकार से गुहार लगा चुका है, मगर सरकार का उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं है। इसलिए IMA ने 14 घंटे तक आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली तमाम सुविधाओं को बंद करने का ऐलान किया है। अस्पताल संचालक दोपहर 2 बजे तक योजना के तहत मरीज को कोई सुविधा नहीं देंगे, जबकि अन्य मरीजों के लिए सभी सुविधाएं जारी रहेंगी। हालांकि आयुष्मान कार्ड धारक अपने खर्च पर इलाज जरूर करवा सकेंगे। कुरुक्षेत्र में आयुष्मान पर 25 से ज्यादा निजी अस्पताल रजिस्टर उधर, IMA के जिला प्रधान डॉ. ऋषि पाल गुप्ता ने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र में आयुष्मान पैनल पर 25 से ज्यादा निजी अस्पताल रजिस्टर हैं। इन अस्पतालों का सरकार के पास योजना के करीब 20 करोड़ रुपए अटके पड़े हैं। पिछले महीने 8 जनवरी को IMA का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में सीएम नायब सैनी से मिला था। सीएम नायब सैनी ने जल्द ही उनकी राशि के भुगतान का आश्वासन दिया था, मगर करीब 1 महीना बीतने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ। मुलाकात के बाद कुछ पैसा आया जिला प्रधान का कहना है कि सीएम से मुलाकात के बाद 20-25 प्रतिशत राशि का भुगतान सरकार ने जरूर किया है। उसके बावजूद जिले में 20 करोड़ रुपए सरकार के पास फंसे हुए हैं। इलाज का पैसा नहीं मिलने से अस्पताल संचालकों को परेशानी हो रही है। सरकार को उनकी ओर ध्यान देना चाहिए। मुख्य सचिव से 2 बजे मीटिंग जिला प्रधान ने बताया कि आज दोपहर 2 बजे उनका प्रतिनिधी मंडल अपनी मांगों और भुगतान के लिए मुख्य सचिव से बातचीत करेगा। अगर सरकार उनकी मांगों पर कोई पॉजिटिव रवैया नहीं दिखाती तो उसका असर स्वास्थ्य सेवाएं पर पड़ेगा। हड़ताल लंबे समय तक जारी रह सकती है। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। यह रहीं मुख्य मांगे 1. उनकी बकाया राशि का तुरंत भुगतान किया जाए। 2. इस तरह का सिस्टम बनाया जाए उनकी राशि में कटौती नहीं की जाए। 3. उनके लिए अलग से बजट की व्यवस्था की जाए। 4. पोर्टल का सरलीकरण किया जाए। 5. TMS-1 की पेंडिंग पेमेंट का अस्पताल वाइज भुगतान किया जाए। 6. पेंडिंग राशि का ब्याज के साथ भुगतान किया जाए। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
कलायत में त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी BJP की पूर्व मंत्री:साइलेंट वोटरों से आस; कांग्रेस उम्मीदवार पर सांसद पिता का बयान और निर्दलीय भारी
कलायत में त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी BJP की पूर्व मंत्री:साइलेंट वोटरों से आस; कांग्रेस उम्मीदवार पर सांसद पिता का बयान और निर्दलीय भारी हरियाणा की कलायत विधानसभा सीट हॉट बनी हुई है, क्योंकि यहां से पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा एक बार फिर से भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी के बेटे विकास सहारण चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से अनुराग ढांडा, इनेलो-बसपा से रामपाल मजारा, जजपा-असपा के प्रीतम मेहरा और कांग्रेस की बागी अनीता ढुल, पूर्व विधायक सतविंद्र राणा, विनोद निर्मल समेत 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कलायत में कुल वोटरों की संख्या 2.15 लाख है। यहां टूटी सड़कें, जलभराव और रोजगार प्रमुख मुद्दे हैं। सबसे ज्यादा 87 हजार वोट जाट समाज के हैं। प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार कमलेश ढांडा, विकास सहारण, अनुराग ढांडा और रामपाल माजरा जाट समाज से ही हैं। लोगों का कहना है कि यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के विकास सहारण, भाजपा की कमलेश ढांडा और निर्दलीय अनीता ढुल में है। फील्ड में भाजपा के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। आरोप है कि विधायक और मंत्री होने के बाद भी कमलेश ढांडा ने यहां कुछ नहीं कराया। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो भाजपा के खिलाफ कैमरे पर नहीं बोल पाए। ऐसे में कमलेश को ढांडा गोत्र, ओबीसी समाज और साइलेंट वोटरों का सहारा है। लोगों के मुताबिक AAP और इनेलो उम्मीदवार भी वोट लेकर जाएंगे, लेकिन फाइट में नहीं है। विकास सहारण को पिता जयप्रकाश का महिला नेता पर बयान और बुजुर्ग व्यापारी को लात मारना भारी पड़ सकता है। दूसरा भीतरघात का भी खतरा है। कांग्रेस के वोट बागी अनीता ढुल की तरफ भी शिफ्ट होंगे। अनीत को ढुल खाप और सहानुभूति का फायदा मिल सकता है। 6 पॉइंट में समझें कलायत विधानसभा के समीकरण कमलेश ढांडा 10 साल के कार्यकाल के नाम पर वोट मांग रहीं कमलेश ढांडा पूर्व मंत्री स्व. नरसिंह ढांडा की पत्नी हैं। 2009 में नर सिंह ढांडा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और पांचवें नंबर पर रहे। 13 दिसंबर 2009 को लंबी बीमारी के बाद नर सिंह ढांडा का निधन हो गया। इसके बाद उनकी पत्नी कमलेश ढांडा राजनीति में एक्टिव हो गईं। 2019 में कमलेश ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद खट्टर सरकार में उन्हें महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री बनाया गया। इस चुनाव में भाजपा ने दोबारा कमलेश को टिकट दिया। उनके चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ढांडा आ चुके हैं। ढांडा जनता के बीच भाजपा के 10 साल के कार्यकाल और बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरी का हवाला देते हुए वोटों की अपील कर रही हैं। विकास सहारण सांसद पिता के नाम पर एक्टिव विकास सहारण पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पिता जयप्रकाश 2014 में इस सीट से निर्दलीय विधायक बने थे। 2019 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर पर रहे। इस चुनाव से पहले तक विकास अपने पिता के ही चुनाव प्रचार में दिखते थे। खुद के हिसार से सांसद बनने के बाद उन्होंने बेटी की राजनीति में एंट्री कराई। विकास सहारण के प्रचार के लिए अब तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा आ चुके हैं। विकास जनता के बीच किसान आंदोलन और महंगाई को लेकर भाजपा को घेर रहे हैं। दूसरा वह पिता के विधायक रहते कराए गए काम भी गिना रहे हैं। अनीता ढुल महिलाओं के अपमान पर जयप्रकाश को घेर रहीं अनीता ढुल लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़ी हुई थी। कांग्रेस में वह महिला प्रदेश महासचिव के पद पर थीं। वह कलायत से टिकट की मांग कर रही थी, लेकिन कांग्रेस ने यहां सांसद जयप्रकाश के बेटे विकास सहारण को टिकट दे दिया। इसके बाद जयप्रकाश के एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह मंच से एक महिला नेता के बारे में कहते हैं कि पाउडर और लिप्स्टिक लगाकर वोट मिलते हो तो मैं भी लगा लूं। इस बयान को अनीता ढुल से जोड़कर देखा गया। जयप्रकाश के इस बयान के बाद ढुल खाप ने पंचायत की और जयप्रकाश का बहिष्कार करने की बात कही गई। साथ ही ढुल खाप ने अनीता ढुल को निर्दलीय चुनाव लड़ने को कहा। अब अनीता ढुल जनता के बीच जाकर क्षेत्र में लगातार एक्टिव होने की बात कह रही हैं। वह कह रही हैं कि कलायत से मंत्री होते हुए भी यहां की सड़कें टूटी पड़ीं हैं। साथ ही वह जयप्रकाश के बयान पर कह रही हैं कि महिलाओं का अपमान किया गया है। महिलाएं इसका जवाब जरूरी देंगी। रामपाल माजरा भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ वोट मांग रहे इनेलो के उम्मीदवार रामपाल माजरा चौटाला परिवार के खास रहे हैं। वह पहली बार साल 1996 में पाई हलके से समता पार्टी के टिकट पर विधायक बने थे। साल 2000 में वह इनेलो के टिकट पर विधायक बने। इसके बाद 2005 में चुनाव हार गए। साल 2009 में उन्होंने कलायत से इनेलो के टिकट पर चुनाव लड़ा और तीसरी बार विधायक चुने गए। चौटाला परिवार में मतभेद के चलते वह 2019 में भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में उन्होंने 28 जनवरी 2021 को भाजपा से इस्तीफा दे दिया। ओमप्रकाश चौटाला के कहने पर 2024 में वह दोबारा इनेलो में शामिल हो गए। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या के बाद रामपाल माजरा को इनेलो प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। अब वह जनता के बीच जाकर कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ वोट मांग रहे हैं। वह कह रहे हैं कि 20 साल से कांग्रेस और भाजपा सरकार ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। अनुराग ढांडा बदलाव के नाम पर वोट मांग रहे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अनुराग ढांडा राज्य के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं। वह कई मीडिया संस्थानों में पत्रकार के तौर पर काम कर चुके हैं। साल 2022 में उन्होंने आम आदमी पार्टी के जरिए राजनीति में एंट्री की। वह अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में AAP को कलायत से मिली लीड के बाद उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। दूसरा ढांडा गोत्र का भी यहां अच्छा प्रभाव है। उनके प्रचार के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई बड़े नेता आ चुके हैं। अब अनुराग जनता के बीच जाकर कह रहे हैं कि भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। वह बदलाव और AAP की पांच गारंटियों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। क्या कहते हैं कलायत के वोटर… अनिल बोले- कमलेश ने भ्रष्टाचार फैलाया अनिल कुमार का कहना है कि कमलेश ढांडा यहां से विधायक थीं। उन्होंने यहां विकास का कोई काम नहीं कराया। उन्होंने सिर्फ भ्रष्टाचार फैलाने का काम किया। हमारे बुजुर्गों ने कमलेश ढांडा को गरीब समझकर वोट दिए, लेकिन अभी तक उसकी गरीबी दूर हुई है या नहीं, वह देखने वाली बात है। उसने भ्रष्टाचार फैलाया है। जगतराम बोले- जयप्रकाश को माफी नहीं मिलेगी खेड़ी शेरू के रहने वाले जगतराम का कहना है कि कलायत में अनीता की जीत नजर आ रही है। ढुल खाप के 5 गांव हैं और 22 हजार वोट हैं। जयप्रकाश के बयान से लोगों में नाराजगी है। यह पूरे चुनाव में चलेगी। जयप्रकाश को काई माफी नहीं मिलेगी। सतनारायण शर्मा ने कहा- AAP की तरफ रूझान सतनारायण शर्मा ने बताया कि कलायत में सभी कैंडिडेट रात को जीतकर सोते हैं। बीजेपी ने 10 साल में कोई खास काम नहीं किया। पोर्टल पर अटका कर रखा है। इन पोर्टलों का ऐसा हाल है कि उड़ जा चिड़िया, मर जा चिड़िया, कभी सर्वर काम नहीं करते, कभी कर्मचारी छुट्टी पर हो जाते हैं। हर रोज नई नई स्कीम शुरू कर देते हैं। इस बार आम आदमी पार्टी का रूझान है। लोगों को पंजाब और दिल्ली में हुए काम पसंद आ रहे हैं। सुभाष बोले- कमलेश चुनाव जीतने के बाद धन्यवाद करने तक नहीं आईं सुभाष ढांडा ने बताया कि कमलेश ढांडा का अपने ही गांव खेड़ी संदल में काई रूझान नहीं है। 2019 में चुनाव जीतने के बाद वह लोगों को धन्यवाद तक करनी नहीं आईं। गांव के लोग उनके पक्ष में नहीं हैं। गांव के विकास में भी मंत्री का कोई योगदान नहीं रहा। बीजेपी की खिलाफत का कारण कैंडिडेट है। अभी किसी का माहौल साफ नहीं है। आगे जैसे-जैसे चुनाव बढ़ेगा, माहौल पता चलेगा। आम आदमी के पक्ष में भी लोग नजर आ रहे हैं। कमलेश ने कहा- पंचायत भवन अधूरा पड़ा महिला कमलेश ने बताया कि यहां पर पंचायत भवन अधूरा पड़ा है। कोई भी काम नहीं करवाया। कमलेश ढांडा से मिलने जाते थे तो कोई आश्वासन भी नहीं मिलता था। काम के लिए कई बार सरपंच को भी कहा, लेकिन उसने भी कोई जवाब नहीं दिया। सरपंच भी कुछ नहीं कराता। एक्सपर्ट बोलीं- मुकाबला रोचक होगा कलायत विधानसभा की राजनीति में अच्छी समझ रखने वाली राजनीति विशेषज्ञ डॉ वीना छाबड़ा का मानना है कि इस बार इस सीट पर रोचक मुकाबला रहेगा। फिलहाल की स्थिति देखें तो कांग्रेस के विकास सहारण, निर्दलीय प्रत्याशी अनिता ढुल और भाजपा सरकार में मंत्री रहीं कमलेश ढांडा के बीच ही मुकाबला है। हरियाणा चुनाव से जुड़ी ये ग्राउंड रिपोर्ट्स भी पढ़ें… यहां बंसीलाल की विरासत की लड़ाई:श्रुति चौधरी की चचेरे भाई ने मुश्किलें बढ़ाईं; जाट वोट बंटे तो BJP फंसेगी, बागी से भी नुकसान पूर्व BJP मंत्री हैट्रिक चांस में कड़े मुकाबले में फंसे:AAP की गुर्जर वोट बैंक में सेंध; कांग्रेस वेव से अकरम को फायदा अनिल विज कड़े मुकाबले में फंसे:खुद को CM चेहरा बता फायदा लेने की कोशिश; कांग्रेस पर गुटबाजी भारी, वोट शिफ्ट हुए तो चित्रा भारी पड़ेंगी राव इंद्रजीत की बेटी आरती तिकोने मुकाबले में फंसी:कांग्रेस बांटेगी अहीर वोटर; राजपूत-दलित वोटर्स एकतरफा तो ठाकुर बिगाड़ेंगे सियासी गणित नायब सैनी को CM चेहरे का फायदा:BJP के बागी गर्ग वोटकटवा; बड़शामी ने जाट न बांटे तो कांग्रेस के मेवा से कड़ी टक्कर विनेश फोगाट को कांग्रेस की वेव का सबसे बड़ा सहारा:जाट वोट बंटे तो मुश्किल में फंसेगी रेसलर; OBC-ब्राह्मण एकतरफा होने पर ही BJP को फायदा
गुरुग्राम में मोहन भागवत बोले-शोध पर लालफीताशाही भारी:आजकल सारा उद्देश्य पेट भरने का; 4% जनसंख्या वालों को 80% संसाधन चाहिए
गुरुग्राम में मोहन भागवत बोले-शोध पर लालफीताशाही भारी:आजकल सारा उद्देश्य पेट भरने का; 4% जनसंख्या वालों को 80% संसाधन चाहिए स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शुक्रवार को गुरुग्राम में विजन फॉर विकसित भारत-(विविभा) 2024 सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज शोध करने वाले बहुत हैं, लेकिन लालफीताशाही की वजह से कुछ कर नहीं पाते। आजकल सारा उद्देश्य पेट भरने का है, अगर ऐसा है, तो बहुत दुखद है। इसके अलावा प्रदर्शनी के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया कि सनातनी शिक्षा से लेकर आधुनिक शिक्षा तक के सफर में भारत कहां है। एसजीटी यूनिवर्सिटी में 3 दिन चलने वाले विविभा-2024 में आज वे चीफ गेस्ट थे। उन्होंने कहा कि दुनिया अब मानती है कि 16वीं सदी तक भारत हर क्षेत्र में अग्रणी था। हमने बहुत सी चीजें खोजीं, लेकिन फिर हम रुक गए और इस तरह हमारा पतन शुरू हो गया। लेकिन, उस समय तक हम सबको साथ लेकर चलने का उदाहरण दे चुके थे। उन्होंने कहा कि आज समय विकसित भारत की मांग कर रहा है। दुनिया में 4% जनसंख्या वालों को 80% संसाधन चाहिए। मोहन भागवत ने कहा कि आज पूरी दुनिया में चर्चा है कि विकास चुनें या पर्यावरण। विकास हुआ तो पर्यावरण की समस्या उत्पन्न हो गई। 16वीं शताब्दी तक भारत हर क्षेत्र में दुनिया में अग्रणी था, मगर, हम रुक गए और पिछड़ गए। शोध पत्रिका ‘प्रज्ञानम’ का अनावरण मोहन भागवत ने भारतीय शिक्षण मंडल की शोध पत्रिका ‘प्रज्ञानम’ का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि दृष्टि की समग्रता ही भारत की विशेषता है। हर भारतवासी को अपना भारत विकसित और समर्थ भारत चाहिए। विकास के कई प्रयोग 2000 सालों में हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक आनी चाहिए, लेकिन निर्ममता नहीं होनी चाहिए, हर हाथ को काम मिले। दुनिया हमसे सीखे कि ये सारी बातें साथ लेकर कैसे चलते हैं। अनुकरण करने लायक चीजें ही लें, लेकिन अन्धानुकरण नहीं करना चाहिए। विशाल प्रदर्शनी का भी किया शुभारंभ उद्घाटन समारोह के दौरान इसरो चीफ डॉ. एस सोमनाथ और नोबेल शांति विजेता कैलाश सत्यार्थी की मौजूदगी में मोहन भगवत ने एक विशाल प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया। VIVIBHA: 2024 में कणाद से कलाम तक की भारत की यात्रा का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान 10 हजार शैक्षणिक संस्थानों, शोध संगठनों और सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों ने “भारतीय शिक्षा”, “विकसित भारत के लिए दृष्टि” और “भविष्य की तकनीक” जैसे विषयों पर अपने शोध और नवाचारों का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया कि सनातनी शिक्षा से लेकर आधुनिक शिक्षा तक के सफर में भारत कहां है। प्रदर्शनी में प्राचीन गुरुकुलों से लेकर AI, वर्तमान तकनीकी अनुकूलन समेत भारतीय शिक्षा के विकास और छत्रपति शिवाजी के समय के अस्त्र-शस्त्रों से लेकर भारतीय वायु सेना की ब्रह्मोस मिसाइल तक को प्रदर्शित किया गया।
हरियाणा में पराली जलने पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई:मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद के निर्देश; पानीपत डीसी के 4 एसएचओ समेत 7 को नोटिस देने के आदेश
हरियाणा में पराली जलने पर अधिकारियों पर होगी कार्रवाई:मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद के निर्देश; पानीपत डीसी के 4 एसएचओ समेत 7 को नोटिस देने के आदेश प्रदेश में पराली जलाने को लेकर हरियाणा सरकार पूरी तरह सख्ती बरत रही है। इसी को लेकर हरियाणा मुख्य सचिव टीवीएस एन प्रसाद ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंस कर पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए। यही नहीं उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी पराली जलाने की घटनाओं को रोक पाने में कामयाब नहीं रहे हैं उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया जाए और जो भी कार्यवाही बनती है इसमें की जाए। इसको लेकर सोमवार को दोबारा 11 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्य सचिव बैठक लेंगे। वीसी के बाद डीसी एक्शन- नोटिस जारी
वीसी के बाद पानीपत डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने संबंधित अधिकारियों की बैठक संबोधित करते हुए 12 गांव में हुई पराली जलाने की घटनाओं को लेकर सख्त निर्देश दिए और संबंधित ग्राम सचिव और पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। यही नहीं उन्होंने बैठक में कृषि विभाग के डीडीए को अनुपस्थित रहने के कारण भी स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बैठक में उपस्थित डीएसपी सतीश वत्स को कहा कि पुलिस अधीक्षक के माध्यम से संबंधित एसएचओ को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, उनके विरुद्ध क्या कार्रवाई की गई। उन्होंने सोमवार को इसको लेकर कोर्ट में चालान भी पेश करने के निर्देश दिए। पानीपत में 12 गांवों में जली पराली, 7 हुए मुकदमे दर्ज
डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि जिले में 12 गांवों में पराली जलाने की घटनाएं हुई है। जिसको लेकर 7 एफआईआर दायर की जा चुकी है और आठ चालान पेश किए जा चुके हैं। जिनसे 20 हजार जुर्माना भी वसूल किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला के गांव बुडशाम, नौल्था, जौरासी, करहंस, शेरा, चुलकाना, राकशेडा, ग्वालडा, राजाखेड़ी, बराना, भादड़ और आटा गांव में 15 स्थान ऐसे चिन्हित किए गए हैं जहां पराली जलाने की घटना हुई है।