हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। उनके निशाने पर CM नायब सैनी हैं। इसी बीच सोमवार को विज ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट शेयर कर सीएम नायब सैनी पर निशाना साधा। इसमें उन्होंने सीएम नायब सैनी के दोस्त आशीष तायल की प्रतिद्वंदी चित्रा सरवारा के साथ भी नजदीकियों को दिखाया है। विज ने फोटो शेयर कर लिखा- आशीष तायल जो खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं उनकी फेसबुक पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र मौजूद हैं। आशीष तायल के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान जो कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं वही कार्यकर्ता चित्रा सरवारा भाजपा की विरोधी उम्मीदवार के साथ भी नजर आ रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है..? उन्होंने आगे लिखा- तायल आज भी नायब सैनी के परम मित्र बने हुए हैं तो फिर प्रश्न उठता है भाजपा उम्मीदवार की मुखालफत किसने करवाई? अनिल विज ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट… हम खबर को अपडेट कर रहे हैं… हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। उनके निशाने पर CM नायब सैनी हैं। इसी बीच सोमवार को विज ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट शेयर कर सीएम नायब सैनी पर निशाना साधा। इसमें उन्होंने सीएम नायब सैनी के दोस्त आशीष तायल की प्रतिद्वंदी चित्रा सरवारा के साथ भी नजदीकियों को दिखाया है। विज ने फोटो शेयर कर लिखा- आशीष तायल जो खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं उनकी फेसबुक पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र मौजूद हैं। आशीष तायल के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान जो कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं वही कार्यकर्ता चित्रा सरवारा भाजपा की विरोधी उम्मीदवार के साथ भी नजर आ रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है..? उन्होंने आगे लिखा- तायल आज भी नायब सैनी के परम मित्र बने हुए हैं तो फिर प्रश्न उठता है भाजपा उम्मीदवार की मुखालफत किसने करवाई? अनिल विज ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट… हम खबर को अपडेट कर रहे हैं… हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
करनाल के 2 युवकों की अमेरिका में मौत:साल्टन झील में नहाने गए थे, एक को बचाने के लिए दूसरे ने भी छलांग लगा दी
करनाल के 2 युवकों की अमेरिका में मौत:साल्टन झील में नहाने गए थे, एक को बचाने के लिए दूसरे ने भी छलांग लगा दी अमेरिका के कैलिफोर्निया की साल्टन झील में डूबने से करनाल जिले के 2 युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक असंध के गोबिंदगढ़ का रहने वाला है, जबकि दूसरा करनाल के चुरनी गांव का रहने वाला है। दोनों युवक डंकी की से अमेरिका गए थे। दोनों ही अपने परिवार की इकलौती उम्मीद थे। दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। परिवार सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उनके बेटों के शव अमेरिका से भारत लाए जाएं, ताकि दोनों को अपने गांव की मिट्टी नसीब हो सके। इक्कम को बचाने गया था महताब गोबिंदगढ़ निवासी 21 वर्षीय मेहताब और चुरनी गांव निवासी इक्कम सिंह दोनों अमेरिका में काम करते हैं और 25 जून को कैलिफोर्निया की साल्टन झील में नहाने गए थे। नहाते समय मेहताब झील में डूबने लगा तो इक्कम उसे बचाने के लिए झील में कूद गया, लेकिन इक्कम भी पानी में डूबने लगा। आसपास के लोगों ने जब दोनों को डूबते देखा तो वे उन्हें बचाने के लिए झील में कूद गए। दोनों को बाहर निकालकर गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। अमेरिका में एक ही कमरे पर इक्कम सिंह मेहताब और जलमाना खेड़ा का रहने वाला एक युवक रहते थे। पहले इक्कम सिंह ने झील में झलांग लगाई थी, उसके महताब उसे बचाने के लिए झील में कुद। दोनों को डूबता देख तीसरा जो साथी था जलमाना वाला लड़का वो झील में कुदा। जिसके बाद महताब को उसने बाहर निकाला। लेकिन इक्कम सिंह की नहीं मिल पाया। 24 घंटे बाद इक्कम सिंह का शव झील से बरामद हुआ। वहीं इलाज के दौरान महताब की मौत हो गई। महताब के फूका ने दी मौत की सूचना करनाल जिला के गोबिंदगढ़ का महताब सिंह पुत्र गुलाब सिंह करीब एक साल पहले डंकी से अमेरिका गया था। जहां पर उसका काम अच्छी तरह से चल रहा था। मौत से एक दिन पहले ही उसने अपने पिता से बात की थी, वह काफी खुश था और अपने काम के बारे में भी बताया था कि उसका काम अच्छा चल रहा है। मृतक के पिता गुलाब सिंह ने बताया कि महताब अपने दोस्तों के साथ झील में नहाने गया था। अचानक वह डूब गया। वह घर का इकलौता बेटा था। वहां वह अच्छा काम कर रहा था। 25 जून को हुए इस हादसे की सूचना महताब के फूफा ने दी, जो अमेरिका में ही रहते हैं। महताब और उसके दोस्त पहले कभी झील में नहाने नहीं गए थे, लेकिन पहली बार गए और यह हादसा हो गया। पिता ने लगाई मदद की गुहार महताब के पिता खेतीबाड़ी का काम करते हैं। उन्होंने करीब 35 लाख रुपए खर्च कर अपने बेटे को अमेरिका भेजा था, लेकिन आज वह बेटा उनके बीच नहीं रहा। पिता ने सरकार से अनुरोध किया है कि उनके बेटे का शव भारत लाया जाए ताकि रीति-रिवाज़ के अनुसार दाह संस्कार किया जा सके इसके साथ ही परिवार अब कोशिश कर रहा है कि महताब का शव भारत लाया जा सके। अगर यह संभव नहीं होता, तो वे इमरजेंसी वीजा लगवाने का प्रयास करेंगे ताकि माता-पिता अमेरिका जाकर वहीं अंतिम संस्कार कर सकें। इस संबंध में सरकार से भी बातचीत की जा रही है। नाबालिग है चुरनी गांव का इक्कम सिंह गांव चुरनी का इक्कम सिंह 14 महीने पहले ही अमेरिका गया था, वहां पर वह जॉब कर रहा था। उसके घर वालों ने आधी जमीन बेचकर उसे अमेरिका में भेजा था। ताकि घर के हालात सुधर सके। वह घर का इकलौता बेटा था। जिसकी एक 19 वर्षीय बड़ी बहन नैनी भी है। मृतक के पिता रूपिंद्र सिंह ने बताया कि हमें विश्वास नहीं है कि हमारे बेटे के साथ ऐसा हो सकता है। घर का इकलौता चिराग बुझ चुका है। घर की आर्थिक स्थिति इतनी ज्यादा मजबूत नहीं है कि बेटे का शव भारत लाया जा सके। लाखों रुपए खर्च होंगे। जिसके लिए उन्होंने लोगों से और सरकार से मदद की गुहार लगाई है। बेटे का शव भारत आ जाता है तो उसका आखिरी बार चेहरा देख पाएंगे। इक्कम सिंह के पिता भी खेतीबाड़ी का ही काम करते है। 20 जून को डूबे थे कैथल के दो युवक- इस हादसे से 2 दिन पहले, अमेरिका में नहाते वक्त कैथल जिला के मोहाना व पुंडरी गांव के 2 युवकों की भी झील में डूबने से मौत हो गई थी। दोनों युवक अपने अन्य दोस्तों के साथ वहां की झील में नहाने गए थे और नहाते हुए उनका पैर फिसल गया और वे पानी में बह गए। प्राप्त जानकारी अनुसार सचिन कुमार (22 वर्ष) पुुत्र तेजवीर उर्फ रामु करीब एक साल पहले लाखों रुपए लगाकर डंकी से अमेरिका पहुंचा था। तब से वह वहीं पर था। अनुमान लगाया जा रहा है कि नहाते हुए सचिन का पैर फिसल गया वो डूब गया, वहीं गांव मोहना के दूसरे युवक प्रगट सिंह(करीब 35 वर्ष) पुत्र लाल सिंह भी इसी झील में नहाते हुए बह गया। जिसे वहां नहा रहे लोगों ने समय रहते निकाल लिया। प्रगट सिंह को बचा लिया, लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
हरियाणा की आंगनबाड़ी वर्करों को CM सैनी का शगुन:रक्षा बंधन पर 1,111 रुपए देंगे; ऑर्डर जारी किए, 51 हजार लोगों तक पैसा पहुंचेगा
हरियाणा की आंगनबाड़ी वर्करों को CM सैनी का शगुन:रक्षा बंधन पर 1,111 रुपए देंगे; ऑर्डर जारी किए, 51 हजार लोगों तक पैसा पहुंचेगा हरियाणा सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायकों को रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा दिया है। CM नायब सैनी के निर्देश पर प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायकों को शगुन दिया जाएगा। शगुन की 1,111 रुपए की राशि 19 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन दी जाएगी। सरकार की ओर से इसे लेकर महिला एवं बाल विकास कल्याण विभाग की ओर से सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। शगुन की यह राशि जिलों के डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग ऑफिसर के जरिए दी जाएगी। हरियाणा में कुल 51 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक हैं। CM ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की
इस फैसले के बाद चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास संत कबीर कुटीर में CM नायब सैनी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा लगाया। इस दौरान CM ने कहा कि हमारा यह तिरंगा हमारे वीर शहीदों के मान-सम्मान का प्रतीक है। 15 अगस्त का दिन हम सबके लिए खुशी और सम्मान का दिन है। हमारे अमर शहीदों और पूर्वजों की शहादत के चलते हमें आजादी मिली है, लेकिन आजादी से पहले 14 अगस्त को हमारे देश को 2 भागों में बांटने का काम अंग्रेजों द्वारा किया गया। 51 लाख शहीद स्मारक को दिए
इसके बाद कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान CM नायब सैनी ने मसाना में बन रहे शहीद स्मारक के लिए 51 लाख रुपए देने की घोषणा की। CM ने विभीषिका दिवस पर कहा कि बंटवारे के दौरान हमारे पूर्वजों को कई किलोमीटर पैदल चलकर विस्थापित होना पड़ा था, लेकिन हमारे समाज ने हार नहीं मानी। विस्थापित होने के बावजूद भी एक बार फिर पूरा समाज उठ खड़ा हुआ है। आज वही समाज मेहनत और अथक परिश्रम के बल पर देश के विकास में अपना योगदान दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे पूर्वजों के विस्थापन का दर्द समझा और विभाजन विभीषिका दिवस मनाने का फैसला किया।
फरीदाबाद में निगम ने 5 कॉमर्शियल यूनिट की सील:15 लाख प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, मॉल की दुकानें और बैंक्वेट हॉल भी शामिल
फरीदाबाद में निगम ने 5 कॉमर्शियल यूनिट की सील:15 लाख प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, मॉल की दुकानें और बैंक्वेट हॉल भी शामिल हरियाणा के फरीदाबाद जिले में नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 5 कॉमर्शियल यूनिट को सील कर दिया है। इन यूनिटों पर कुल मिलाकर 15 लाख रुपए से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। सील की संपत्तियों में छज्जन नगर और सेक्टर 12 स्थित दो मॉल की दुकानें, एक बैंक्वेट हॉल और सेक्टर 10 का एक गोदाम शामिल हैं। एडिशनल कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सभी क्षेत्रीय और कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बड़े बकायेदारों की संपत्तियों को तत्काल सील किया जाए, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि निगम पहले ही इन संपत्ति मालिकों को नोटिस जारी कर चुका था, लेकिन उसके बावजूद टैक्स जमा नहीं किया गया। टैक्स ना भरने पर कार्रवाई रहेगी जारी नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने नागरिकों से अपील की, कि वे समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें, ताकि ऐसी कार्रवाई से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि यह टैक्स शहर के विकास के लिए लिया जाता है और समय पर टैक्स जमा होने से शहर का विकास बेहतर होगा। निगम प्रशासन का कहना है कि टैक्स न भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।