पंजाब के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट:तेज हवाएं चलेंगी, अगले 3 दिन तापमान में होगी मामूली बढ़ोतरी, 8 फरवरी से बदलेगा मौसम

पंजाब के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट:तेज हवाएं चलेंगी, अगले 3 दिन तापमान में होगी मामूली बढ़ोतरी, 8 फरवरी से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट कोहरे या शीतलहर को लेकर नहीं है, बल्कि 5 फरवरी तक पंजाब में बारिश की संभावना को लेकर जारी किया गया है। दरअसल, पिछले सोमवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसका असर 5 फरवरी तक रहेगा। वहीं, आने वाले 3 दिनों के दौरान तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, संगरूर और पटियाला में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। शनिवार के मुकाबले आज रविवार को औसत अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि, राज्य में तापमान सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बठिंडा में रहा। 8 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा नया सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ ईरान और अफगानिस्तान की सीमा पर स्थित है। इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद पंजाब और आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं, 8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद इसका असर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिलेगा। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश व तूफान की भी संभावनाएं बन रही हैं। तापमान 7 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश व तूफान की भी संभावनाएं बन रही हैं। तापमान 9 से 15 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश व तूफान की भी संभावनाएं बन रही हैं। तापमान 11 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश व तूफान की भी संभावनाएं बन रही हैं। तापमान 12 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश व तूफान की भी संभावनाएं बन रही हैं। तापमान 12 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट कोहरे या शीतलहर को लेकर नहीं है, बल्कि 5 फरवरी तक पंजाब में बारिश की संभावना को लेकर जारी किया गया है। दरअसल, पिछले सोमवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसका असर 5 फरवरी तक रहेगा। वहीं, आने वाले 3 दिनों के दौरान तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, संगरूर और पटियाला में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। शनिवार के मुकाबले आज रविवार को औसत अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि, राज्य में तापमान सामान्य के करीब है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बठिंडा में रहा। 8 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा नया सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ ईरान और अफगानिस्तान की सीमा पर स्थित है। इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद पंजाब और आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं। वहीं, 8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद इसका असर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिलेगा। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश व तूफान की भी संभावनाएं बन रही हैं। तापमान 7 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश व तूफान की भी संभावनाएं बन रही हैं। तापमान 9 से 15 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश व तूफान की भी संभावनाएं बन रही हैं। तापमान 11 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश व तूफान की भी संभावनाएं बन रही हैं। तापमान 12 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश व तूफान की भी संभावनाएं बन रही हैं। तापमान 12 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।   पंजाब | दैनिक भास्कर