भिवानी में बच्चों के विवाद में झड़प:प्रिंसिपल ने समझौते के लिए बुलाया तो स्कूल में ही मारपीट, जातिसूचक शब्दों का हुआ प्रयोग

भिवानी में बच्चों के विवाद में झड़प:प्रिंसिपल ने समझौते के लिए बुलाया तो स्कूल में ही मारपीट, जातिसूचक शब्दों का हुआ प्रयोग

भिवानी के गांव नाथुवास में बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर विवाद उस समय बढ़ गया जब दोनों पक्षों को समझौते के लिए स्कूल में बुलाया गया। वहां दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इस झगड़े में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाथुवास गांव निवासी रेणु ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि उसका बेटा रितिक गांव के सरकारी स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता है। एक फरवरी को उसका गांव के ही लड़कों से झगड़ा हो गया था। जिसके चलते प्रिंसिपल ने दोनों पक्षों को तीन फरवरी को स्कूल में बुलाया था। वे प्रिंसिपल के पास गए थे। उसी समय उसका बेटा बाथरूम जा रहा था, तभी गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया रेणु ने बताया कि जब वह अपने बेटे को छुड़वाने गई तो उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। साथ ही उस पर डंडे से हमला किया गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। उसने भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए बामला सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भिवानी सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिवानी के गांव नाथुवास में बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर विवाद उस समय बढ़ गया जब दोनों पक्षों को समझौते के लिए स्कूल में बुलाया गया। वहां दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इस झगड़े में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाथुवास गांव निवासी रेणु ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि उसका बेटा रितिक गांव के सरकारी स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता है। एक फरवरी को उसका गांव के ही लड़कों से झगड़ा हो गया था। जिसके चलते प्रिंसिपल ने दोनों पक्षों को तीन फरवरी को स्कूल में बुलाया था। वे प्रिंसिपल के पास गए थे। उसी समय उसका बेटा बाथरूम जा रहा था, तभी गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया रेणु ने बताया कि जब वह अपने बेटे को छुड़वाने गई तो उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। साथ ही उस पर डंडे से हमला किया गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। उसने भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए बामला सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भिवानी सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर