हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रेलवे की तरफ से महाकुंभ के लिए स्पेशल दो ट्रेनों का संचालन आज से किया गया है। यह दोनों ट्रेन बीकानेर और जोधपुर से स्पेशल ट्रेन महाकुंभ के लिए आवागमन करेंगी। महाकुंभ के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने बताया कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन महाकुंभ प्रयागराज के लिए किया गया है। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से पहली 5 फरवरी को गाड़ी संख्या 48013 भगत की कोठी से पाटलिपुत्र वाया महेंद्रगढ़ संचालन की गई है। महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। इन ट्रेनों का ठहराव लोहारू रेलवे स्टेशन के बाद महेंद्रगढ़ और सतनाली रेलवे स्टेशनों पर होगा। बीकानेर से शाम 7 बजे रवाना होगी महाकुंभ के लिए महेंद्रगढ़ क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन आवागमन कर हैं। इन दोनों गाड़ियों की दो-दो ट्रिप लगाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04721 और 22 बीकानेर से शाम 7 बजे रवाना होगी। जो लोहारू रेलवे स्टेशन पर रात 12:25 बजे, सतनाली रात 12:42 बजे, महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर 1:02 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, दिल्ली 4:50 बजे होते हुए प्रयागराज शाम 6:25 बजे उसके बाद पाटलिपुत्र रात 2 बजे पहुंचेगी। पाटलिपुत्र से यही गाड़ी सुबह 4:30 बजे वापस रवाना होगी वहीं पाटलिपुत्र से यही गाड़ी सुबह 4:30 बजे रवाना होगी, प्रयागराज दोपहर 12:05 बजे पहुंचेगी, दिल्ली रात 12:25 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, महेंद्रगढ़ 3:40 बजे पहुंचेगी, लोहारू 4:40 बजे व बीकानेर सुबह 11:30 बजे पहुंचेंगी । गाड़ी संख्या 0472, 8 फरवरी को जाएंगी तथा 10 फरवरी 04722 वापस आएंगी। वहीं 15 फरवरी को गाड़ी संख्या 04721 जाएंगी और गाड़ी संख्या 04722 , 17 फरवरी को वापस आएंगी। दूसरी गाड़ी 5 फरवरी को भगत की कोठी से रवाना होगी दूसरी गाड़ी संख्या 48013 और 14 भगत की कोठी से पाटलिपुत्र वाया महेंद्रगढ़ होते हुए 5 फरवरी को रवाना होगी। भगत की कोठी जोधपुर से शाम 4 बजे रवाना होगी। लोहारू रेलवे स्टेशन पर रात 12:25 बजे, महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर 1:02 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, प्रयागराज में शाम 6:25 बजे तथा पाटलिपुत्र रात 2 बजे पहुंचेगी। 7 फरवरी को 48014 वापसी पर इन्हीं स्टेशनों से होते हुए आएंगी। गाड़ी संख्या 04815-16, 22 फरवरी को रवाना होगी जो इसी रूट से होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी तथा 24 फरवरी को 04816 गाड़ी संख्या इसी रूट से वापस होते हुए जोधपुर जाएंगी। रेलमंत्री से इन गाड़ियों को स्थायी चलाने की मांग दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने महाकुंभ के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों के लिए रेलवे का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने रेलमंत्री से इन गाड़ियों को स्थायी चलाने की मांग की है। इन रूट पर प्रतिदिन लंबी दूरी की कोई रेल सेवा नहीं है। इससे क्षेत्र के लोगों को इन ट्रेनों के संचालन से फायदा मिलेगा। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रेलवे की तरफ से महाकुंभ के लिए स्पेशल दो ट्रेनों का संचालन आज से किया गया है। यह दोनों ट्रेन बीकानेर और जोधपुर से स्पेशल ट्रेन महाकुंभ के लिए आवागमन करेंगी। महाकुंभ के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने बताया कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन महाकुंभ प्रयागराज के लिए किया गया है। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन से पहली 5 फरवरी को गाड़ी संख्या 48013 भगत की कोठी से पाटलिपुत्र वाया महेंद्रगढ़ संचालन की गई है। महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। इन ट्रेनों का ठहराव लोहारू रेलवे स्टेशन के बाद महेंद्रगढ़ और सतनाली रेलवे स्टेशनों पर होगा। बीकानेर से शाम 7 बजे रवाना होगी महाकुंभ के लिए महेंद्रगढ़ क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन आवागमन कर हैं। इन दोनों गाड़ियों की दो-दो ट्रिप लगाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04721 और 22 बीकानेर से शाम 7 बजे रवाना होगी। जो लोहारू रेलवे स्टेशन पर रात 12:25 बजे, सतनाली रात 12:42 बजे, महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर 1:02 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, दिल्ली 4:50 बजे होते हुए प्रयागराज शाम 6:25 बजे उसके बाद पाटलिपुत्र रात 2 बजे पहुंचेगी। पाटलिपुत्र से यही गाड़ी सुबह 4:30 बजे वापस रवाना होगी वहीं पाटलिपुत्र से यही गाड़ी सुबह 4:30 बजे रवाना होगी, प्रयागराज दोपहर 12:05 बजे पहुंचेगी, दिल्ली रात 12:25 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, महेंद्रगढ़ 3:40 बजे पहुंचेगी, लोहारू 4:40 बजे व बीकानेर सुबह 11:30 बजे पहुंचेंगी । गाड़ी संख्या 0472, 8 फरवरी को जाएंगी तथा 10 फरवरी 04722 वापस आएंगी। वहीं 15 फरवरी को गाड़ी संख्या 04721 जाएंगी और गाड़ी संख्या 04722 , 17 फरवरी को वापस आएंगी। दूसरी गाड़ी 5 फरवरी को भगत की कोठी से रवाना होगी दूसरी गाड़ी संख्या 48013 और 14 भगत की कोठी से पाटलिपुत्र वाया महेंद्रगढ़ होते हुए 5 फरवरी को रवाना होगी। भगत की कोठी जोधपुर से शाम 4 बजे रवाना होगी। लोहारू रेलवे स्टेशन पर रात 12:25 बजे, महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर 1:02 बजे, रेवाड़ी 2:45 बजे, प्रयागराज में शाम 6:25 बजे तथा पाटलिपुत्र रात 2 बजे पहुंचेगी। 7 फरवरी को 48014 वापसी पर इन्हीं स्टेशनों से होते हुए आएंगी। गाड़ी संख्या 04815-16, 22 फरवरी को रवाना होगी जो इसी रूट से होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी तथा 24 फरवरी को 04816 गाड़ी संख्या इसी रूट से वापस होते हुए जोधपुर जाएंगी। रेलमंत्री से इन गाड़ियों को स्थायी चलाने की मांग दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने महाकुंभ के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों के लिए रेलवे का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने रेलमंत्री से इन गाड़ियों को स्थायी चलाने की मांग की है। इन रूट पर प्रतिदिन लंबी दूरी की कोई रेल सेवा नहीं है। इससे क्षेत्र के लोगों को इन ट्रेनों के संचालन से फायदा मिलेगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
हरियाणा में कांग्रेस के 30 उम्मीदवारों की लिस्ट वायरल:इसमें हिसार-पानीपत के कैंडिडेट, सुरजेवाला के बेटे का भी नाम; पहले 32 की लिस्ट आ चुकी
हरियाणा में कांग्रेस के 30 उम्मीदवारों की लिस्ट वायरल:इसमें हिसार-पानीपत के कैंडिडेट, सुरजेवाला के बेटे का भी नाम; पहले 32 की लिस्ट आ चुकी हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट वायरल हुई है। इस लिस्ट में 30 उम्मीदवारों के नाम हैं। पंचकूला से पूर्व डिप्टी CM चंद्रमोहन बिश्नोई और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला को कैथल से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने लिस्ट को लेकर कहा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की ऐसी कोई सूची जारी नहीं की है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर फेक लिस्ट प्रसारित की जा रही है। इससे पहले शनिवार को भी एक लिस्ट सामने आई थी, जिसमें जगाधरी विधानसभा सीट से चौधरी अकराम खान को उम्मीदवार बनाया गया था। कांग्रेस ने इसे भी फेक बताया। कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि पार्टी की तरफ से अभी तक सिर्फ 2 ही लिस्ट जारी की गई हैं। तीसरी लिस्ट आने में अभी टाइम है। सोशल मीडिया पर वायरल उम्मीदवारों की लिस्ट… 6 सितंबर को आई थी 32 उम्मीदवारों की 2 लिस्ट कांग्रेस ने 6 सितंबर (शुक्रवार) को रात करीब 10 बजे 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके कुछ देर बाद ही दूसरी लिस्ट जारी हुई, उसमें सिर्फ एक नाम था। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा समेत सभी 28 विधायकों को दोबारा टिकट दिया है। इसके अलावा, 2019 में विधानसभा चुनाव हारे प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान को होडल, पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना, JJP छोड़ कांग्रेस में आए विधायक रामकरण काला को शाहाबाद और निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर को नीलोखेड़ी से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस की लिस्ट की 7 खास बातें 36 नामों की 2 लिस्ट हुई थी वायरल इससे पहले, कांग्रेस उम्मीदवार की 2 लिस्ट वायरल हुई थी। पहली लिस्ट में 16 उम्मीदवारों का नाम था, जिसमें कैथल से रणदीप सिंह सुरजेवाला को उम्मीदवार बनाया गया था। वहीं इसके बाद एक और 20 उम्मीदवारों के नाम वाली लिस्ट सामने आई। इसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा 11 विधायकों के नाम थे। लिस्ट पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की मुहर और साइन भी थे। हालांकि कांग्रेस ने दोनों ही लिस्टों को फेक करार दिया था। ये खबरें भी पढ़ें… हरियाणा में कांग्रेस की 2 लिस्ट जारी, 32 नाम:ED केस में फंसे-नूंह हिंसा आरोपी समेत 28 विधायकों को दोबारा टिकट; BJP बोली- क्राइम चैंपियनशिप हरियाणा चुनाव, कांग्रेस के 32 उम्मीदवारों की डिटेल प्रोफाइल:1 हारे-1 दलबदलू को टिकट, 80 साल के कादियान सबसे बुजुर्ग, विनेश सबसे युवा हरियाणा में कांग्रेस कैंडिडेट्स का पूरा एनालिसिस:BJP में मची भगदड़ के बीच पार्टी का सेफ गेम; सांसदों को संदेश- एक हद तक ही सुनवाई
कैथल में व्यक्ति से 3 लाख की धोखाधड़ी:पंचकूला के पति-पत्नी ने दूसरे के प्लाट का किया सौदा; कई लोगों को ठग चुके
कैथल में व्यक्ति से 3 लाख की धोखाधड़ी:पंचकूला के पति-पत्नी ने दूसरे के प्लाट का किया सौदा; कई लोगों को ठग चुके हरियाणा के कैथल में एक व्यक्ति से प्लाट की खरीद फरोख्त के नाम पर साढ़े 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कैथल सिटी थाना में दी गई शिकायत में जनकपुरी कालोनी निवासी दिलराज सिंह ने बताया कि पंचकूला निवासी पवन गुप्ता व मीनाक्षी गर्ग से उसकी जान पहचान थी। 5 मार्च 2024 को उसके पास मोहाली के ढकोली निवासी राकेश वालिया को लेकर अर्जुन नगर कैथल पर प्लाट दिखाने आये। वे कहने लगे कि हमारा प्लाट रकबा 944 वर्ग गज में है। यह प्लाट दिखाया। इसकी लोकेशन अर्जुन नगर कैथल में है और हम अपना प्लाट बेचना चाहते है। उन्होंने इसकी कीमत 20 लाख रुपए बताई। दिलराज ने बताया कि इसके बाद दंपती ने प्लाट का सौदा 11 मार्च को ही 14 लाख रुपए में कर लिया। इसके बाद साढ़े 3 लाख रुपए बयाना भी ले लिया। इसके बाद जब प्लाट रकबा की निशानदेही लेनी चाही तो उक्त प्लाट रकबा इनका नहीं था। प्लाट रकबा किसी और का था। जब उसने और राकेश वालिया ने पवन गुप्ता व मीनाक्षी गर्ग को इनके घर जा कर कहा कि उक्त प्लाट रकबा तुम्हारा नही है। उसके साथ धोखा किया है। इस बीच उनको पता चला है कि वे पहले भी कई लोगों के साथ ऐसा धोखा कर चुके हैं। उसे उनसे बयाना के तौर पर दिए गए रुपए वापस मांगे। पति-पत्नी ने रुपए वापस करने को कहा था। लेकिन बाद में दोनों ने उसको रुपए देने से मना कर दिया। सिटी थाना के जांच अधिकारी PSI सनेश ने बताया कि दिलराज की शिकायत पर पंचकूला निवासी पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। आगामी जांच जारी है।
हरियाणा में गड्ढे में गिरने से बची रोडवेज बस:निर्माणाधीन पुल पर धंसे टायर; 40 सवारियों को पिछले दरवाजे से निकालकर बचाया गया
हरियाणा में गड्ढे में गिरने से बची रोडवेज बस:निर्माणाधीन पुल पर धंसे टायर; 40 सवारियों को पिछले दरवाजे से निकालकर बचाया गया हरियाणा के चरखी दादरी में रविवार को बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया। यहां एक सवारियों से भरी चलती रोडवेज बस गड्ढे में गिरने से बच गई। जिससे सवारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान किसी तरह बस का थोड़ा बैलेंस बना और ड्राइवर-कंडक्टर नीचे उतरे। जिसके बाद करीब 35 से 40 सवारियों को पिछले दरवाजे से बाहर निकाला गया। इसके बाद जेसीबी बुलाकर बस को बाहर निकलवाया गया। नए पुल के लिए खोदा 15 फीट गहरा गड्ढा
जानकारी के मुताबिक बाढ़ड़ा में बाढ़ड़ा-सतनाली सड़क मार्ग पर नहर के ऊपर पुल पर बने पुराने पुल को तोड़कर नया पुल बनाया जा रहा है। इसके लिए वहा करीब 10 से 15 फीट गहरा और बड़ा गड्ढा खोदा गया है। वहीं इस गड्ढे के साथ ही वाहन निकल रहे हैं। बस के वजन से मिट्टी नीचे गिरी, टायर गड्ढे में गया
रविवार को रोडवेज बस सवारियों को लेकर बाढ़ड़ा में रविवार को तोशाम से सतनाली जा रही थी। जब बस बाढ़ड़ा से आगे निकली और इस पुल से निकलने लगी तो बस के वजन से मिट्टी टूटकर नीचे गिर गई। जिसके बाद बस का अगला टायर गड्ढे में चला गया। सवारियों में मची चीखपुकार
इस दौरान गनीमत रही कि बस वहीं रुक गई और गड्ढे में गिरने से बच गई। अगर बस गड्ढ़े में गिरकर पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं बस के टायर के गड्ढे में जाने से सवारियों में चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में बस के रुकते ही स्टाफ नीचे उतरा। जिसके बाद सवारियों को तेजी से बस के पिछले दरवाजे से बाहर निकाला गया।