पंजाब सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। जिन किसानों की जमीन पर 66 केवी बिजली की लाइन बिछाई जाएगी, उन किसानों को मिलने वाले मुआवजे में बढ़ोतरी की गई है। बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि बिजली लाइनें बिछाने के कारण प्रभावित व्यक्तियों की भूमि की कीमत में आई गिरावट को ध्यान में रखते हुए मुआवजे की दर को दोगुने से अधिक कर दिया गया है। इससे किसानों को काफी फायदा होगा। ऐसे तय होगा मुआवजा नई नीति के तहत टावर बेस क्षेत्र का मुआवजा अब भूमि की कीमत का 200 प्रतिशत होगा। टावर आधार क्षेत्र को उस भूमि के रूप में परिभाषित किया गया है, जो जमीन के स्तर पर टावर के चार स्तंभों से घिरी होती है। जिसमें चारों ओर एक-एक मीटर का अतिरिक्त विस्तार के साथ शामिल है। पहले यह परिभाषित किया गया है। पहले यह मुआवजा केवल टावर के चार स्तंभों से घिरे क्षेत्र के 85 प्रतिशत तक सीमित था। टावर बेस क्षेत्र के लिए संशोधित मुआवजे के अलावा, पंजाब सरकार ने राइट-ऑफ-वे (आरओडब्ल्यू) कॉरिडोर के लिए मुआवजे की राशि में भी वृद्धि की है। इस कॉरिडोर के तहत आने वाली भूमि का मुआवजा, जैसा कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (इलेक्ट्रिकल प्लांट और विद्युत लाइनों के निर्माण हेतु तकनीकी मानक) नियम, 2022 की अनुसूची VII में परिभाषित किया गया है, अब भूमि मूल्य का 30 प्रतिशत होगा। यह पहले की 15 प्रतिशत मुआवजा दर की तुलना में एक महत्वपूर्ण वृद्धि है। बाजार रेट पर तय होगी मुआवजा राशि बिजली मंत्री ने कहा कि मुआवजे का निर्धारण करते समय भूमि का मूल्य जिला मजिस्ट्रेट, जिला कलेक्टर या डिप्टी कमिश्नर द्वारा निर्धारित सर्कल रेट या बाजार मूल्य के आधार पर किया जाएगा। यह मुआवजा आरओडब्ल्यू कॉरिडोर के भीतर ओवरहेड लाइनों या भूमिगत केबलों की उपस्थिति के कारण भूमि के मूल्य में संभावित गिरावट की भरपाई के रूप में दिया गया है। यहां यह बात महत्वपूर्ण है कि ट्रांसमिशन लाइन के आरओडब्ल्यू के अंतर्गत किसी भी प्रकार की निर्माण गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। पंजाब सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। जिन किसानों की जमीन पर 66 केवी बिजली की लाइन बिछाई जाएगी, उन किसानों को मिलने वाले मुआवजे में बढ़ोतरी की गई है। बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि बिजली लाइनें बिछाने के कारण प्रभावित व्यक्तियों की भूमि की कीमत में आई गिरावट को ध्यान में रखते हुए मुआवजे की दर को दोगुने से अधिक कर दिया गया है। इससे किसानों को काफी फायदा होगा। ऐसे तय होगा मुआवजा नई नीति के तहत टावर बेस क्षेत्र का मुआवजा अब भूमि की कीमत का 200 प्रतिशत होगा। टावर आधार क्षेत्र को उस भूमि के रूप में परिभाषित किया गया है, जो जमीन के स्तर पर टावर के चार स्तंभों से घिरी होती है। जिसमें चारों ओर एक-एक मीटर का अतिरिक्त विस्तार के साथ शामिल है। पहले यह परिभाषित किया गया है। पहले यह मुआवजा केवल टावर के चार स्तंभों से घिरे क्षेत्र के 85 प्रतिशत तक सीमित था। टावर बेस क्षेत्र के लिए संशोधित मुआवजे के अलावा, पंजाब सरकार ने राइट-ऑफ-वे (आरओडब्ल्यू) कॉरिडोर के लिए मुआवजे की राशि में भी वृद्धि की है। इस कॉरिडोर के तहत आने वाली भूमि का मुआवजा, जैसा कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (इलेक्ट्रिकल प्लांट और विद्युत लाइनों के निर्माण हेतु तकनीकी मानक) नियम, 2022 की अनुसूची VII में परिभाषित किया गया है, अब भूमि मूल्य का 30 प्रतिशत होगा। यह पहले की 15 प्रतिशत मुआवजा दर की तुलना में एक महत्वपूर्ण वृद्धि है। बाजार रेट पर तय होगी मुआवजा राशि बिजली मंत्री ने कहा कि मुआवजे का निर्धारण करते समय भूमि का मूल्य जिला मजिस्ट्रेट, जिला कलेक्टर या डिप्टी कमिश्नर द्वारा निर्धारित सर्कल रेट या बाजार मूल्य के आधार पर किया जाएगा। यह मुआवजा आरओडब्ल्यू कॉरिडोर के भीतर ओवरहेड लाइनों या भूमिगत केबलों की उपस्थिति के कारण भूमि के मूल्य में संभावित गिरावट की भरपाई के रूप में दिया गया है। यहां यह बात महत्वपूर्ण है कि ट्रांसमिशन लाइन के आरओडब्ल्यू के अंतर्गत किसी भी प्रकार की निर्माण गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
जालंधर में अमन अरोड़ा फहराएंगे तिरंगा:सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, दस स्कूलों के 4000 से अधिक बच्चे लेंगे हिस्सा
जालंधर में अमन अरोड़ा फहराएंगे तिरंगा:सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, दस स्कूलों के 4000 से अधिक बच्चे लेंगे हिस्सा जालंधर में आज कड़ी सुरक्षा के बीच 76वां राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री और पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा आज ध्वजारोहण करेंगे। आज सुबह करीब 10 बजे तिरंगा फहराया जाएगा। पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा सुरक्षा तैनात की गई है। बिना पास या आमंत्रण के किसी भी व्यक्ति, मीडिया कर्मी और अन्य किसी संस्थान के कर्मियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। समारोह में दस स्कूलों के 4000 से ज्यादा बच्चे हिस्सा लेंगे। आज का कार्यक्रम शहर के सबसे प्रमुख इलाके श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया। गणतंत्र दिवस के आज के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस काफी सतर्क है। बच्चों ने आज के कार्यक्रम की पूरी रिहर्सल कर ली थी।
अमृतसर में 2024 में 721 तस्कर गिरफ्तार हुए:128 किलो हेरोइन, 2 करोड़ नकद, 184 हथियार बरामद; जिले में 11,240 ट्रैफिक चालान काटे
अमृतसर में 2024 में 721 तस्कर गिरफ्तार हुए:128 किलो हेरोइन, 2 करोड़ नकद, 184 हथियार बरामद; जिले में 11,240 ट्रैफिक चालान काटे अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नशा तस्करों, गैंगस्टरों, अवैध हथियारों, लूटपाट, चोरी व समाज के अन्य आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 77 मामले दर्ज कर 175 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गैंगस्टरों के खिलाफ 18 मामले दर्ज कर 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनसे बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए। 2024 में स्नैचिंग के मामलों में भी काफी कमी आई। 2023 में स्नैचिंग के 437 मामले दर्ज किए गए। पुलिस गश्त बढ़ाने के बाद इनमें काफी कमी आई। 2024 में 273 मामले दर्ज किए गए। लोहड़ी के नजदीक आते ही अब पुलिस की ओर से चाइना डोर के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 मामले दर्ज कर 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस ने 1738 चाइना डोर बरामद की है। इसके अलावा संगठित अपराध में शामिल 53 लोगों को गिरफ्तार कर हथियार व वाहन बरामद किए गए। पुलिस ने 132 भगोड़ों को गिरफ्तार किया तथा यातायात नियम उल्लंघनकर्ताओं के 11,240 चालान काटे। साल 2024 का क्राइम रिकॉर्ड- आबकारी अधिनियम गैम्बलिंग एक्ट स्नैचिंग
लुधियाना में 6 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:तस्कर गिरफ्तार, जेल में बंद भाई करता था सप्लाई, घर में रखा था स्टॉक
लुधियाना में 6 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:तस्कर गिरफ्तार, जेल में बंद भाई करता था सप्लाई, घर में रखा था स्टॉक पंजाब के लुधियाना में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक बड़ी कार्रवाई में जनता नगर क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नशा तस्कर के पास से 1 किलो 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार नशा तस्कर की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ टीटू के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है, और आरोपी से हेरोइन को लेकर पूछताछ की जा रही है। भाई पहले से जेल में है बंद ANTF के डीएसपी अजय कुमार के अनुसार, तस्कर गुरप्रीत सिंह का भाई संदीप सिंह नशे की तस्करी के मामले में पहले से लुधियाना जेल में बंद है। संदीप को 2022 में NCB ने 20 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में पता चला कि संदीप सिंह ने अपने घर में हेरोइन छिपा रखी थी। जिसे जेल में बंद संदीप के इशारे पर गुरप्रीत धीरे-धीरे निकालकर सप्लाई कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर ANTF ने गुरप्रीत को नशीले पदार्थ की सप्लाई करते समय रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।