करनाल में निकाय चुनाव को लेकर हुई बैठक में थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने नगर निगमों और नगर पालिकाओं को भ्रष्टाचार का अड्डा बताया। उन्होंने कहा कि एनडीसी, प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी बनवाने के लिए लोग परेशान हैं और कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। कांग्रेस निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी या नहीं, इस पर आज फैसला होगा। अमेरिका से भारतीयों को डिपोर्ट किए जाने पर उन्होंने निंदा की और कहा कि भारत सरकार को सम्मानजनक वापसी सुनिश्चित करनी चाहिए थी। वहीं, कांग्रेस में गुटबाजी से इनकार किया। लोगों को छोटेछोटे कामों के लिए देने पड़ते हैं पैसे हरियाणा के करनाल में निकाय चुनाव संबंधी बैठक में पहुंचे थानेसर के विधायक अशोक अरोडा ने कहा कि नगर निगमों और नगरपालिकाओं में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। एनडीसी के लिए लोगों को पैसे देने पड़ते है। प्रोपर्टी आईडी बनानी हो या फिर फैमिली आईडी बनानी हो, तो लोग परेशान है और लोग कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। सिंबल पर लड़ेंगे या नहीं, फैसला पार्टी का विधायक ने कहा कि, कांग्रेस निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी या नहीं, इसे लेकर आज फैसला हो जाएगा। हालांकि पार्टी के स्टेट प्रेजीडेंट ने पहले ही एक बयान भी दिया था जिसमें कहा गया था कि मेयर का चुनाव सिंबल पर लड़ा जाएगा, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी की मीटिंग के बाद ही लिया जाएगा। फैसला अमेरिकी सरकार का था, लेकिन तरीका गलत हरियाणा के युवाओं को अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के सवाल पर अशोक अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी का नतीजा है कि युवा नशे की चपेट में आ गए हैं, अपराध की तरफ बढ़ रहा है। लोग अपनी जमीन जायदाद बेचकर विदेश जाने पर मजबूर हुए। भारतीयों को डिपोर्ट करना अमेरिकी सरकार का निर्णय है। लेकिन भारतीयों को भेजने के लिए जिस तरीके का इस्तेमाल किया गया, वह बिल्कुल गलत है, और उसकी निंदा करता हूं। भारत सरकार को चाहिए था कि अमेरिका की सरकार से टाइअप करके अपने भारतीयों को सम्मान के साथ लाया जाता, चाहे इसके लिए अपना ही विमान क्यों न भेजना पड़ता। गुटबाजी के सवाल पर अरोडा ने कहा कि कांग्रेस में किसी भी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है। करनाल में निकाय चुनाव को लेकर हुई बैठक में थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने नगर निगमों और नगर पालिकाओं को भ्रष्टाचार का अड्डा बताया। उन्होंने कहा कि एनडीसी, प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी बनवाने के लिए लोग परेशान हैं और कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। कांग्रेस निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी या नहीं, इस पर आज फैसला होगा। अमेरिका से भारतीयों को डिपोर्ट किए जाने पर उन्होंने निंदा की और कहा कि भारत सरकार को सम्मानजनक वापसी सुनिश्चित करनी चाहिए थी। वहीं, कांग्रेस में गुटबाजी से इनकार किया। लोगों को छोटेछोटे कामों के लिए देने पड़ते हैं पैसे हरियाणा के करनाल में निकाय चुनाव संबंधी बैठक में पहुंचे थानेसर के विधायक अशोक अरोडा ने कहा कि नगर निगमों और नगरपालिकाओं में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। एनडीसी के लिए लोगों को पैसे देने पड़ते है। प्रोपर्टी आईडी बनानी हो या फिर फैमिली आईडी बनानी हो, तो लोग परेशान है और लोग कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रहे हैं। सिंबल पर लड़ेंगे या नहीं, फैसला पार्टी का विधायक ने कहा कि, कांग्रेस निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी या नहीं, इसे लेकर आज फैसला हो जाएगा। हालांकि पार्टी के स्टेट प्रेजीडेंट ने पहले ही एक बयान भी दिया था जिसमें कहा गया था कि मेयर का चुनाव सिंबल पर लड़ा जाएगा, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी की मीटिंग के बाद ही लिया जाएगा। फैसला अमेरिकी सरकार का था, लेकिन तरीका गलत हरियाणा के युवाओं को अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के सवाल पर अशोक अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा में बढ़ती बेरोजगारी का नतीजा है कि युवा नशे की चपेट में आ गए हैं, अपराध की तरफ बढ़ रहा है। लोग अपनी जमीन जायदाद बेचकर विदेश जाने पर मजबूर हुए। भारतीयों को डिपोर्ट करना अमेरिकी सरकार का निर्णय है। लेकिन भारतीयों को भेजने के लिए जिस तरीके का इस्तेमाल किया गया, वह बिल्कुल गलत है, और उसकी निंदा करता हूं। भारत सरकार को चाहिए था कि अमेरिका की सरकार से टाइअप करके अपने भारतीयों को सम्मान के साथ लाया जाता, चाहे इसके लिए अपना ही विमान क्यों न भेजना पड़ता। गुटबाजी के सवाल पर अरोडा ने कहा कि कांग्रेस में किसी भी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
जींद में दुकानदार से डेढ़ लाख रुपए की ठगी:खुद को बताया कस्टमर केयर अधिकारी; सिम कार्ड अपडेट करने के बहाने लिया OTP
जींद में दुकानदार से डेढ़ लाख रुपए की ठगी:खुद को बताया कस्टमर केयर अधिकारी; सिम कार्ड अपडेट करने के बहाने लिया OTP हरियाणा के जींद में मिष्ठान भंडार संचालक से 1 लाख 52 हजार रुपए ठग लिए। आरोपी ने कॉल पर खुद को कस्टमर केयर का अधिकारी बताया और सिम कार्ड अपडेट करने के बहाने OTP ले लिया। सफीदों के राहड़ा मोहल्ला निवासी शुभम ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर में मिठाई की दुकान चलाता है। 13 जनवरी को उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मोबाइल कस्टमर केयर अधिकारी बताया और सिम कार्ड अपडेट करने के लिए कहा। मोबाइल हैक कर निकाले पैसे इसके बाद उसने मोबाइल पर ओटीपी भेजा और स्विच ऑफ कर दोबारा ऑन करने के लिए कहा। जब उसने मोबाइल को स्विच ऑफ कर दोबारा ऑन किया, तो उसके मोबाइल पर बैंक खाते से राशि निकलने के मैसेज आने लगे। जब तक वह खाते को बंद करवाता, तब तक उसके खाते से एक लाख 52 हजार रुपए निकाले जा चुके थे। मामले की जांच कर रही पुलिस शुभम ने आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके फोन को हैक कर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है। साइबर थाना पुलिस ने शुभम की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोनीपत में रोडवेज बस ने ली व्यक्ति की जान:जीटी रोड पार करते समय कुचला; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सोनीपत में रोडवेज बस ने ली व्यक्ति की जान:जीटी रोड पार करते समय कुचला; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया हरियाणा के सोनीपत में NH-44 पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। रोड क्रॉस कराते समय उसे हरियाणा रोडवेज की बस ने कुचल दिया। वह तीन बच्चों का पिता था और परिवार में इकलौता कमाने वाला था। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। पुलिस ने थाना बहालगढ़ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के मऊ खालसा गांव का रहने वाला राजाराम एक फैक्ट्री में काम करते थे। वे 14-15 वर्षों से परिवार सहित बहालगढ़ में किराए के मकान में रह रहे थे। राजाराम शनिवार को अपनी पत्नी बेबी के साथ कंपनी जाने के लिए बहालगढ़ पुल के पास NH-44 दिल्ली की तरफ जाने वाली सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान हरियाणा रोडवेज की बस ने उसे टक्कर मार दी। उसकी पत्नी बेबी ने बताया कि ड्राइवर ने बस को तेज गति और लापरवाही से चलाकर उनके पति को सीधी टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राजाराम को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एम्बुलेंस द्वारा सरकारी अस्पताल सोनीपत ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीन बच्चों का पिता था बेबी ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक लड़की और दो लड़के शामिल हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी और अब परिवार का एकमात्र सहारा भी छिन गया है। पत्नी बेबी भी मजदूरी करके परिवार का गुजारा करती हैं। मृतक की पत्नी बेबी की शिकायत पर थाना बहालगढ़ में पुलिस ने धारा 281, 106 BNS में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच ASI संदीप के नेतृत्व में की जा रही है।
हरियाणा के दो खिलाड़ियों का पीडी चैंपियंस ट्रॉफी में चयन:12 से 21 जनवरी तक श्रीलंका में प्रतियोगिता; चार देशों के बीच होगा मुकाबला
हरियाणा के दो खिलाड़ियों का पीडी चैंपियंस ट्रॉफी में चयन:12 से 21 जनवरी तक श्रीलंका में प्रतियोगिता; चार देशों के बीच होगा मुकाबला हरियाणा खेल एसोसिएशन के दो खिलाड़ी सन्नी गोयत और पवन कुमार का पीडी चैंपियंस ट्रॉफी में चयन हुआ है। जो 12 से 21 जनवरी तक कोलंबो श्रीलंका में चार देशों के मध्य खेली जाएगी। महासचिव राज कुमार सुनसुना ने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है और हरियाणा के लिए गर्व की बात है। यह प्रतियोगिता भारतीय टीम की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा। जींद के सन्नी और करनाल के हैं पवन उन्होंने कहा कि सन्नी गोयत, जो कि जिला जींद के झांझ गांव के निवासी हैं। पवन कुमार करनाल के निशिंग गांव से ताल्लुक रखते हैं। दोनों ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण इस उपलब्धि को हासिल किया है। उन्होंने कहा कि सन्नी और पवन के चयन ने हरियाणा डिसेबल क्रिकेट एसोसिएशन को प्रेरित किया है कि और भी खिलाड़ियों को सही दिशा में प्रशिक्षण दें। यह टूर्नामेंट भारतीय क्रिकेट के लिए नए अवसरों और संभावनाओं का द्वार खोलेगा। विधायक ने दी शुभकामनाएं बवानी खेडा के विधायक कपूर वाल्मीकि ने भारतीय टीम के साथ सन्नी गोयत और पवन कुमार को अपनी टीम को जीत दिलाने की शुभकामनाएं दी हैं।