करनाल पहुंचे कांग्रेस के सहप्रभारी प्रफुला विनोद राव:इच्छुक प्रत्याशियों के मांगे आवेदन, कहा- वन नेशन-वन पार्टी की सोच रखती है भाजपा

करनाल पहुंचे कांग्रेस के सहप्रभारी प्रफुला विनोद राव:इच्छुक प्रत्याशियों के मांगे आवेदन, कहा- वन नेशन-वन पार्टी की सोच रखती है भाजपा

हरियाणा में निकाय चुनावों में कांग्रेस मेयर चुनाव और पार्षद का चुनाव सिंबल पर लड़ेगी। 11 फरवरी तक कांग्रेस ने इच्छुक प्रत्याशियों के आवेदन मांगे है। इसी को लेकर निकाय चुनाव के सहप्रभारी प्रफुला विनोद राव करनाल पहुंचे और मेयर और पार्षद का चुनाव लड़ने वाले लोगों से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा कि बीजेपी वन नेशन-वन इलेक्शन की तरफ बढ़ रही है, और वन नेशन-वन पार्टी की सोच रखती है। जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। वहीं उन्होंने दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की हार पर कुछ भी नहीं बोला। वे इस सवाल से बचते नजर आए। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह सहप्रभारी प्रफुला विनोद राव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा में नगर निगम के चुनाव होने वाले है और 11 फरवरी से नोमिनेशन की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है। ऐसे में कांग्रेस ने मेयर और पार्षद का चुनाव सिंबल पर लड़ने का फैसला किया है। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जो साथी मेयर का चुनाव लड़ना चाहते है या फिर पार्षद का चुनाव लड़ना चाहते है उनका आवेदन मांगा गया है और आवेदन भी पहुंच रहे है। इच्छुक लोगों से बातचीत की गई है और कई उम्मीदवार यहां पर आए है। टक्कर बीजेपी और कांग्रेस के बीच में रहने वाली है और निश्चित तौर पर हम चुनाव जीतेंगे। निगम में हो रहा भ्रष्टाचार उन्होंने कहा कि स्थानीय मुद्दों के साथ नगर निगम का चुनाव लड़ा जाएगा। निगम में भ्रष्टाचार हो रहा है और उसको लेकर सुशासन देने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ बैठेंगे, उनका हौसला बढ़ाएंगे और उन्हें प्रेरित करेंगे। कांग्रेस विचारधारा की पार्टी है। यह कोई सत्ता के लिए निर्माण की हुई पार्टी नहीं है। जब कांग्रेस का निर्माण हुआ तो यह कोई सत्ता के लिए निर्माण नहीं हुआ था। कांग्रेस का मतलब यही है कि लोगों के बीच में रहना। लोगो को सामने लेकर आना, यही कांग्रेस है। वन नेशन-वन पार्टी की सोच बीजेपी चुनाव के दौरान केंद्र और राज्य सरकार का हवाला देकर लोगों से वोट मांगेगी। इस पर प्रफुला विनोद राव ने कहा कि बीजेपी का वन नेशन-वन इलेक्शन का जो एजेंडा है। उससे भी बाहर निकलकर वन नेशन-वन पार्टी की तरफ वे बढ़ रहे है। केंद्र व राज्य सरकार का हवाला देना डेमोक्रेसी के लिए भी खतरा है। डेमोक्रेसी पक्ष और विपक्ष के जरिए होती है। यदि एक ही पार्टी राज करती है तो लोगों की आवाज को दबाया जाएगा और आज देश के हालात भी कुछ ऐसे ही नजर आ रहे है। दिल्ली चुनाव पर कुछ नहीं बोलूंगा ​​​​​​​दिल्ली चुनाव में एक भी सीट नहीं ले पाई कांग्रेस, इस पर विनोद राव ने कहा कि दिल्ली के बारे में तो कुछ नहीं बोलूंगा। मैं निकाय चुनावों को लेकर यहां आया हूं और अभी करनाल शहर की ही हम बात करेंगे। क्या कांग्रेस AAP पार्टी के साथ गठबंधन के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी? इस सवाल पर विनोद राव ने कहा कि कांग्रेस अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी और अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस 11 फरवरी शाम तक आवेदन ले लेगी और कल को ही कैंडिडेट का फैसला भी हो जाएगा। हरियाणा में निकाय चुनावों में कांग्रेस मेयर चुनाव और पार्षद का चुनाव सिंबल पर लड़ेगी। 11 फरवरी तक कांग्रेस ने इच्छुक प्रत्याशियों के आवेदन मांगे है। इसी को लेकर निकाय चुनाव के सहप्रभारी प्रफुला विनोद राव करनाल पहुंचे और मेयर और पार्षद का चुनाव लड़ने वाले लोगों से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा कि बीजेपी वन नेशन-वन इलेक्शन की तरफ बढ़ रही है, और वन नेशन-वन पार्टी की सोच रखती है। जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। वहीं उन्होंने दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की हार पर कुछ भी नहीं बोला। वे इस सवाल से बचते नजर आए। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह सहप्रभारी प्रफुला विनोद राव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा में नगर निगम के चुनाव होने वाले है और 11 फरवरी से नोमिनेशन की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है। ऐसे में कांग्रेस ने मेयर और पार्षद का चुनाव सिंबल पर लड़ने का फैसला किया है। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जो साथी मेयर का चुनाव लड़ना चाहते है या फिर पार्षद का चुनाव लड़ना चाहते है उनका आवेदन मांगा गया है और आवेदन भी पहुंच रहे है। इच्छुक लोगों से बातचीत की गई है और कई उम्मीदवार यहां पर आए है। टक्कर बीजेपी और कांग्रेस के बीच में रहने वाली है और निश्चित तौर पर हम चुनाव जीतेंगे। निगम में हो रहा भ्रष्टाचार उन्होंने कहा कि स्थानीय मुद्दों के साथ नगर निगम का चुनाव लड़ा जाएगा। निगम में भ्रष्टाचार हो रहा है और उसको लेकर सुशासन देने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ बैठेंगे, उनका हौसला बढ़ाएंगे और उन्हें प्रेरित करेंगे। कांग्रेस विचारधारा की पार्टी है। यह कोई सत्ता के लिए निर्माण की हुई पार्टी नहीं है। जब कांग्रेस का निर्माण हुआ तो यह कोई सत्ता के लिए निर्माण नहीं हुआ था। कांग्रेस का मतलब यही है कि लोगों के बीच में रहना। लोगो को सामने लेकर आना, यही कांग्रेस है। वन नेशन-वन पार्टी की सोच बीजेपी चुनाव के दौरान केंद्र और राज्य सरकार का हवाला देकर लोगों से वोट मांगेगी। इस पर प्रफुला विनोद राव ने कहा कि बीजेपी का वन नेशन-वन इलेक्शन का जो एजेंडा है। उससे भी बाहर निकलकर वन नेशन-वन पार्टी की तरफ वे बढ़ रहे है। केंद्र व राज्य सरकार का हवाला देना डेमोक्रेसी के लिए भी खतरा है। डेमोक्रेसी पक्ष और विपक्ष के जरिए होती है। यदि एक ही पार्टी राज करती है तो लोगों की आवाज को दबाया जाएगा और आज देश के हालात भी कुछ ऐसे ही नजर आ रहे है। दिल्ली चुनाव पर कुछ नहीं बोलूंगा ​​​​​​​दिल्ली चुनाव में एक भी सीट नहीं ले पाई कांग्रेस, इस पर विनोद राव ने कहा कि दिल्ली के बारे में तो कुछ नहीं बोलूंगा। मैं निकाय चुनावों को लेकर यहां आया हूं और अभी करनाल शहर की ही हम बात करेंगे। क्या कांग्रेस AAP पार्टी के साथ गठबंधन के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी? इस सवाल पर विनोद राव ने कहा कि कांग्रेस अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी और अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस 11 फरवरी शाम तक आवेदन ले लेगी और कल को ही कैंडिडेट का फैसला भी हो जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर