हरियाणा के नारनौल में पंजाबी घी एवं चीनी व्यापारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने रेड की है। व्यापारी कई दिनों से शहर में भी नहीं है। इनकम टैक्स की टीम नई मंडी स्थित दुकान व मकान पर जांच कर ही है। टीम के साथ बीएसएफ के जवान भी मौजूद हैं। शहर के मोहल्ला गुरुनानकपुरा में हितैष पंजाबी ने राजीव चौक के पास नई अनाज मंडी में घी व चीनी की दुकान है। उनकी फर्म का नाम दर्शनलाल अशोक कुमार है। इनकम टैक्स पंचकूला की टीम ने यहां पर उनके नई मंडी स्थित दुकान पर सुबह करीब 8 बजे रेड की। इसके बाद मोहल्ला गुरुनानकपुरा में सुबह करीब 10 बजे टीम पहुंची। रेड की सूचना मिलने के बाद शहर थाना से पुलिस भी मौके पर पहुंची। एक महीने से घर पर नहीं है व्यापारी जानकारी अनुसार, व्यापारी करीब एक महीने से घर पर नहीं है। इनका छत्तीसगढ़ व दिल्ली में भी इसी तरह का व्यापार है। आस पड़ोस के लोगों के अनुसार हितैष मदान कई दिनाें से घर पर नहीं दिखाई देते न ही वे फर्म में मिलते हैं। हरियाणा के नारनौल में पंजाबी घी एवं चीनी व्यापारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने रेड की है। व्यापारी कई दिनों से शहर में भी नहीं है। इनकम टैक्स की टीम नई मंडी स्थित दुकान व मकान पर जांच कर ही है। टीम के साथ बीएसएफ के जवान भी मौजूद हैं। शहर के मोहल्ला गुरुनानकपुरा में हितैष पंजाबी ने राजीव चौक के पास नई अनाज मंडी में घी व चीनी की दुकान है। उनकी फर्म का नाम दर्शनलाल अशोक कुमार है। इनकम टैक्स पंचकूला की टीम ने यहां पर उनके नई मंडी स्थित दुकान पर सुबह करीब 8 बजे रेड की। इसके बाद मोहल्ला गुरुनानकपुरा में सुबह करीब 10 बजे टीम पहुंची। रेड की सूचना मिलने के बाद शहर थाना से पुलिस भी मौके पर पहुंची। एक महीने से घर पर नहीं है व्यापारी जानकारी अनुसार, व्यापारी करीब एक महीने से घर पर नहीं है। इनका छत्तीसगढ़ व दिल्ली में भी इसी तरह का व्यापार है। आस पड़ोस के लोगों के अनुसार हितैष मदान कई दिनाें से घर पर नहीं दिखाई देते न ही वे फर्म में मिलते हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
