हिसार नगर निगम चुनाव में प्रॉपर्टी डीलर और फाइनेंसरों को टिकट दिए गए हैं। 20 उम्मीदवारों में से 8 ऐसे हैं जो प्रॉपर्टी डीलर और फाइनेंसर का काम करते हैं। इसके अलावा कुछ पार्षदों पर पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हो चुके हैं। भाजपा ने वार्ड एक से प्रॉपर्टी डीलर और व्यवसायी टीनू जैन की पत्नी सरोज जैन को मैदान में उतारा है। वार्ड नंबर 9 से उम्मीदवार जय प्रकाश की आनंद विहार कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर की दुकान है। इसके अलावा वार्ड 11 से उम्मीदवार नरेश ग्रेवाल की सेक्टर 13 में प्रॉपर्टी डीलर शॉप है। इसी तरह वार्ड 13 से उम्मीदवार संजय डालमिया भी प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं और हिसार की प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान हैं। हिसार में प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन का चुनाव जीतने के बाद उन्होंने सावित्री जिंदल से आशीर्वाद भी लिया था। इसके अलावा पार्टी ने फाइनेंसरों को भी टिकट दिए हैं। वार्ड से पार्षद उम्मीदवार राजेंद्र सैनी फाइनेंसर का काम करते हैं। वार्ड रिजर्व हुए तो परिवारों में बांटी टिकट
भाजपा ने एक ही परिवार से बार-बार चुनाव लड़ रहे नेताओं के परिवार में टिकट देकर परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। वार्ड एक से जिंदल समर्थित पार्षद अनिल जैन तीन बार के पार्षद हैं। अबकी बार इनका वार्ड महिला रिजर्व वार्ड बना तो इन्होंने अपनी पत्नी सरोज जैन को चुनाव मैदान में उतार दिया और भाजपा से टिकट ले लिया। इसी तरह पूर्व पार्षद जयप्रकाश भी प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं और उनको दोबारा टिकट दिया गया है। वार्ड नंबर 5 से पार्षद उम्मीदवार भीम महाजन का परिवार ही चुनाव लड़ता आ रहा है। इस बार भी भाजपा ने उनको ही टिकट दिया है पूर्व में इनकी पत्नी पार्षद रह चुकी है। वार्ड 19 से पार्षद रह चुकी पिंकी शर्मा को भाजपा ने टिकट दिया है। पिंकी शर्मा पूर्व में भी पार्षद रही है। पिंकी शर्मा व उसके बेटे पर पूर्व में धोखाधड़ी का केस दर्ज हो चुका है। वार्ड 8 से राजेंद्र सैनी को टिकट मिलने पर जिला सचिव ने जताई थी नाराजगी… इन वार्ड में खुद लड़ रहे भाजपाई
1. मंत्री को चप्पल मरवाई, उसी पार्टी से लड़ रहे
भाजपा ने वार्ड नंबर 8 से भाजपा ने विधायक सावित्री जिंदल के करीबी राजेंद्र सैनी को टिकट दिया है। भाजपा के जिला सचिव और मेयर का टिकट कटने से नाराज भाजपा नेता वैभव बिदानी ने इसे लेकर सवाल उठाए थे। फेसबुक पर पोस्ट डालकर बिदानी ने लिखा, ‘कमल गुप्ता (पूर्व मंत्री) को चप्पल मारो और पार्षद का टिकट ले लो।’ भाजपा ने जिस राजेंद्र सैनी को उम्मीदवार बनाया है उन पर कमल गुप्ता चप्पल कांड के आरोप लगे हैं। राजेंद्र सैनी पेशे से फाइनेंसर भी है। हालांकि उनकी राह वार्ड में आसान नहीं है। वार्ड 8 में कई उम्मीदवार मैदान में हैं जो उनको टक्कर दे रहे हैं। डॉ कमल गुप्ता ने वार्ड में प्रचार से दूरी बनाई हुई है। 2. वार्ड 13 में भाजपाइयों ने रोकी डालमिया की राह
हिसार के वार्ड नंबर 13 में संजय डालमिया की राह में भाजपाई की सबसे बड़ा रोड़ा है। यहां से राकेश आर्य और उदयवीर मिंटू जो पूर्व में भाजपा के लिए कार्य करते रहे हैं। वह चुनाव में उम्मीदवार हैं। उदयवीर मिंटू लगातार इस वार्ड से जीत रहे हैं। पिछली बार उनकी पत्नी चुनाव जीती थी। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। इस बार जिंदल हाउस से यह टिकट प्रॉपर्टी डीलर संजय डालमिया के पास चला गया। अब उनको निर्दलीय राकेश आर्य और उदयवीर मिंटू टक्कर दे रहे हैं। हिसार नगर निगम चुनाव में प्रॉपर्टी डीलर और फाइनेंसरों को टिकट दिए गए हैं। 20 उम्मीदवारों में से 8 ऐसे हैं जो प्रॉपर्टी डीलर और फाइनेंसर का काम करते हैं। इसके अलावा कुछ पार्षदों पर पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हो चुके हैं। भाजपा ने वार्ड एक से प्रॉपर्टी डीलर और व्यवसायी टीनू जैन की पत्नी सरोज जैन को मैदान में उतारा है। वार्ड नंबर 9 से उम्मीदवार जय प्रकाश की आनंद विहार कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर की दुकान है। इसके अलावा वार्ड 11 से उम्मीदवार नरेश ग्रेवाल की सेक्टर 13 में प्रॉपर्टी डीलर शॉप है। इसी तरह वार्ड 13 से उम्मीदवार संजय डालमिया भी प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं और हिसार की प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान हैं। हिसार में प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन का चुनाव जीतने के बाद उन्होंने सावित्री जिंदल से आशीर्वाद भी लिया था। इसके अलावा पार्टी ने फाइनेंसरों को भी टिकट दिए हैं। वार्ड से पार्षद उम्मीदवार राजेंद्र सैनी फाइनेंसर का काम करते हैं। वार्ड रिजर्व हुए तो परिवारों में बांटी टिकट
भाजपा ने एक ही परिवार से बार-बार चुनाव लड़ रहे नेताओं के परिवार में टिकट देकर परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। वार्ड एक से जिंदल समर्थित पार्षद अनिल जैन तीन बार के पार्षद हैं। अबकी बार इनका वार्ड महिला रिजर्व वार्ड बना तो इन्होंने अपनी पत्नी सरोज जैन को चुनाव मैदान में उतार दिया और भाजपा से टिकट ले लिया। इसी तरह पूर्व पार्षद जयप्रकाश भी प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं और उनको दोबारा टिकट दिया गया है। वार्ड नंबर 5 से पार्षद उम्मीदवार भीम महाजन का परिवार ही चुनाव लड़ता आ रहा है। इस बार भी भाजपा ने उनको ही टिकट दिया है पूर्व में इनकी पत्नी पार्षद रह चुकी है। वार्ड 19 से पार्षद रह चुकी पिंकी शर्मा को भाजपा ने टिकट दिया है। पिंकी शर्मा पूर्व में भी पार्षद रही है। पिंकी शर्मा व उसके बेटे पर पूर्व में धोखाधड़ी का केस दर्ज हो चुका है। वार्ड 8 से राजेंद्र सैनी को टिकट मिलने पर जिला सचिव ने जताई थी नाराजगी… इन वार्ड में खुद लड़ रहे भाजपाई
1. मंत्री को चप्पल मरवाई, उसी पार्टी से लड़ रहे
भाजपा ने वार्ड नंबर 8 से भाजपा ने विधायक सावित्री जिंदल के करीबी राजेंद्र सैनी को टिकट दिया है। भाजपा के जिला सचिव और मेयर का टिकट कटने से नाराज भाजपा नेता वैभव बिदानी ने इसे लेकर सवाल उठाए थे। फेसबुक पर पोस्ट डालकर बिदानी ने लिखा, ‘कमल गुप्ता (पूर्व मंत्री) को चप्पल मारो और पार्षद का टिकट ले लो।’ भाजपा ने जिस राजेंद्र सैनी को उम्मीदवार बनाया है उन पर कमल गुप्ता चप्पल कांड के आरोप लगे हैं। राजेंद्र सैनी पेशे से फाइनेंसर भी है। हालांकि उनकी राह वार्ड में आसान नहीं है। वार्ड 8 में कई उम्मीदवार मैदान में हैं जो उनको टक्कर दे रहे हैं। डॉ कमल गुप्ता ने वार्ड में प्रचार से दूरी बनाई हुई है। 2. वार्ड 13 में भाजपाइयों ने रोकी डालमिया की राह
हिसार के वार्ड नंबर 13 में संजय डालमिया की राह में भाजपाई की सबसे बड़ा रोड़ा है। यहां से राकेश आर्य और उदयवीर मिंटू जो पूर्व में भाजपा के लिए कार्य करते रहे हैं। वह चुनाव में उम्मीदवार हैं। उदयवीर मिंटू लगातार इस वार्ड से जीत रहे हैं। पिछली बार उनकी पत्नी चुनाव जीती थी। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। इस बार जिंदल हाउस से यह टिकट प्रॉपर्टी डीलर संजय डालमिया के पास चला गया। अब उनको निर्दलीय राकेश आर्य और उदयवीर मिंटू टक्कर दे रहे हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
