हरियाणा के करनाल में कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा ज्वाइन करने के साथ ही बड़े-बड़े रहस्यों का भी पर्दाफाश हो गया। भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान और पूर्व जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने लोकसभा व विधानसभा चुनावों में अंदरखाते भाजपा के पक्ष में वोट डलवाने की बात कबूल कर ली। इसके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर और करनाल की पूर्व विधायिका सुमिता सिंह के वे आरोप भी सच साबित हुए, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि नरेंद्र सांगवान और त्रिलोचन सिंह भाजपा की मदद कर रहे है। नरेंद्र सांगवान बोले-हरविंद्र कल्याण की मदद की सीएम नायब सैनी के सामने नरेंद्र सांगवान ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि आज घरौंडा के विधायक व विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मंच पर नहीं है, लेकिन विधानसभा चुनावों में हमने उनकी मदद करके उनको विधानसभा में पहुंचाने का काम किया। इसके साथ ही जितने भी साथी हमारे सामने बैठे है, उनको भी विधानसभा में भेजने का काम किया है।इतना ही नहीं कल्याण साहब ने पूरे जोर लगाए थे, कि मैं पार्टी में शामिल होऊ। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया के कैमरे के सामने भी स्वीकार किया कि उन्होंने बीजेपी के हरविंद्र कल्याण को भी जीतवाने का काम किया है। सीएम ने कर दी पुष्टि सीएम नायब सैनी ने अपने संबोधन में नरेंद्र सांगवान की बातों पर मुहर लगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि जब मैं विधानसभा करनाल का उपचुनाव लड़ने के लिए आया था तो उस वक्त भी नरेंद्र सांगवान ने तब भी बड़ी भूमिका अदा की थी। नीचे से नीचे ही काम करते रहे। सीएम ने खोला त्रिलोचन सिंह का राज वहीं सीएम ने ठहाके लगाते हुए त्रिलोचन सिंह को लेकर भी खुलासा कर दिया। उन्होंने कहा कि जब मैं विधानसभा उपचुनाव लड़ रहा था तो उस वक्त मैं त्रिलोचन सिंह के घर पर चाय पीने के लिए गया था। उस वक्त मैने त्रिलोचन सिंह से कहा था कि तू मेरे साथ आ जा, या मैं तेरे साथ आ जाऊ।सीएम ने जोरदार ठहाके लगाते हुए कहा कि यह अंदर की बात है। त्रिलोचन सिंह ने उस वक्त कहा था कि आप थोड़े से दिन रूक जाओ। मैने कहा था रूक जाते है, लेकिन आज त्रिलोचन सिंह भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। मीडिया से क्या बोले त्रिलोचन सिंह त्रिलोचन सिंह ने सीएम द्वारा किए गए खुलासों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सीएम ने मंच से जो कह दिया है उसका हम खंडन नहीं कर सकते, जो उन्होंने कहा है वही मंजूर है, कबूल-कबूल-कबूल। सीएम नायब सैनी पहले से ही मेरे साथ प्यार रखते थे, उनके मन में तो शामिल हो ही गए थे। सबके चेहरे आ रहे सामने वहीं कांग्रेस वीरेंद्र राठौर ने कहां कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव कांग्रेस की हार का कारण ये ही दोगले नेता थे। कांग्रेस अपनी कमी से नहीं बल्की इन गद्दरों की दगाबाजी से हारी है। अब इन जैसे नेताओं के चेहरे सबके सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है। जिसका खामियाजा भाजपा और इन नेताओं को आने वाले मेयर चुनाव में भुगतना पड़ेगा। हरियाणा के करनाल में कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा ज्वाइन करने के साथ ही बड़े-बड़े रहस्यों का भी पर्दाफाश हो गया। भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान और पूर्व जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने लोकसभा व विधानसभा चुनावों में अंदरखाते भाजपा के पक्ष में वोट डलवाने की बात कबूल कर ली। इसके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर और करनाल की पूर्व विधायिका सुमिता सिंह के वे आरोप भी सच साबित हुए, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि नरेंद्र सांगवान और त्रिलोचन सिंह भाजपा की मदद कर रहे है। नरेंद्र सांगवान बोले-हरविंद्र कल्याण की मदद की सीएम नायब सैनी के सामने नरेंद्र सांगवान ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि आज घरौंडा के विधायक व विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मंच पर नहीं है, लेकिन विधानसभा चुनावों में हमने उनकी मदद करके उनको विधानसभा में पहुंचाने का काम किया। इसके साथ ही जितने भी साथी हमारे सामने बैठे है, उनको भी विधानसभा में भेजने का काम किया है।इतना ही नहीं कल्याण साहब ने पूरे जोर लगाए थे, कि मैं पार्टी में शामिल होऊ। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया के कैमरे के सामने भी स्वीकार किया कि उन्होंने बीजेपी के हरविंद्र कल्याण को भी जीतवाने का काम किया है। सीएम ने कर दी पुष्टि सीएम नायब सैनी ने अपने संबोधन में नरेंद्र सांगवान की बातों पर मुहर लगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि जब मैं विधानसभा करनाल का उपचुनाव लड़ने के लिए आया था तो उस वक्त भी नरेंद्र सांगवान ने तब भी बड़ी भूमिका अदा की थी। नीचे से नीचे ही काम करते रहे। सीएम ने खोला त्रिलोचन सिंह का राज वहीं सीएम ने ठहाके लगाते हुए त्रिलोचन सिंह को लेकर भी खुलासा कर दिया। उन्होंने कहा कि जब मैं विधानसभा उपचुनाव लड़ रहा था तो उस वक्त मैं त्रिलोचन सिंह के घर पर चाय पीने के लिए गया था। उस वक्त मैने त्रिलोचन सिंह से कहा था कि तू मेरे साथ आ जा, या मैं तेरे साथ आ जाऊ।सीएम ने जोरदार ठहाके लगाते हुए कहा कि यह अंदर की बात है। त्रिलोचन सिंह ने उस वक्त कहा था कि आप थोड़े से दिन रूक जाओ। मैने कहा था रूक जाते है, लेकिन आज त्रिलोचन सिंह भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। मीडिया से क्या बोले त्रिलोचन सिंह त्रिलोचन सिंह ने सीएम द्वारा किए गए खुलासों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सीएम ने मंच से जो कह दिया है उसका हम खंडन नहीं कर सकते, जो उन्होंने कहा है वही मंजूर है, कबूल-कबूल-कबूल। सीएम नायब सैनी पहले से ही मेरे साथ प्यार रखते थे, उनके मन में तो शामिल हो ही गए थे। सबके चेहरे आ रहे सामने वहीं कांग्रेस वीरेंद्र राठौर ने कहां कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव कांग्रेस की हार का कारण ये ही दोगले नेता थे। कांग्रेस अपनी कमी से नहीं बल्की इन गद्दरों की दगाबाजी से हारी है। अब इन जैसे नेताओं के चेहरे सबके सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है। जिसका खामियाजा भाजपा और इन नेताओं को आने वाले मेयर चुनाव में भुगतना पड़ेगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
