मनाली में मिला युवक का शव:नगर परिषद कार्यालय के पीछे शौचालय में बंद था, परिजनों बोले- नशे का था आदी

मनाली में मिला युवक का शव:नगर परिषद कार्यालय के पीछे शौचालय में बंद था, परिजनों बोले- नशे का था आदी

हिमाचल प्रदेश के मनाली में नगर परिषद कार्यालय के पीछे स्थित शौचालय से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान रामपुर बरान (मनाली) के रहने वाले 33 वर्षीय अर्जुन राणा के रूप में हुई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा के अनुसार, बुधवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति लंबे समय से शौचालय में बंद है। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में शौचालय का दरवाजा खोला। अंदर अर्जुन राणा बेहोश पड़े मिले। उन्हें तुरंत मनाली अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि अर्जुन राणा नशे का आदी था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को मनाली के शवगृह में रखा गया है। डीएसपी ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक रामपुर के 17 मील ब्राण, तहसील मनाली, जिला कुल्लू का रहने वाला था। हिमाचल प्रदेश के मनाली में नगर परिषद कार्यालय के पीछे स्थित शौचालय से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान रामपुर बरान (मनाली) के रहने वाले 33 वर्षीय अर्जुन राणा के रूप में हुई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा के अनुसार, बुधवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति लंबे समय से शौचालय में बंद है। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में शौचालय का दरवाजा खोला। अंदर अर्जुन राणा बेहोश पड़े मिले। उन्हें तुरंत मनाली अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि अर्जुन राणा नशे का आदी था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को मनाली के शवगृह में रखा गया है। डीएसपी ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक रामपुर के 17 मील ब्राण, तहसील मनाली, जिला कुल्लू का रहने वाला था।   हिमाचल | दैनिक भास्कर